Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

क्या है रजाकारों की कहानी; जिन्होंने फूंक दिया था मल्लिकार्जुन खरगे का घर, महाराष्ट्र में योगी क्यों बना रहे मुद्दा?

महाराष्ट्र की राजनीति में रजाकरों का मुद्दा भी बन गया है। माना जा रहा है कि इससे मराठवाड़ा बेल्ट में ध्रुवीकरण भी हो सकता है। यह ध्रुवीकरण कैसे होगा, यह तो हम जानेंगे, लेकिन उससे पहले रजाकरों की कहानी जान लेते हैं।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Nov 13, 2024 | 07:44 PM

मल्लिकार्जुन खरगे व योगी आदित्यनाथ (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के बारे में कहा था कि उनकी भाषा आतंकवादियों जैसी है। इस पर जवाब देते हुए यूपी के सीएम ने कहा कि मैं योगी हूं, जिसके लिए देश सबसे पहले है। लेकिन मल्लिकार्जुन खड़गे को मेरे बजाय रजाकरों के बारे में बोलना चाहिए, जिन्होंने उनके घर को आग लगा दी।

स घटना में कांग्रेस अध्यक्ष की मां, बहन और परिवार के अन्य सदस्यों को जिंदा जला दिया गया था। इसके बाद से महाराष्ट्र की राजनीति में रजाकरों का मुद्दा भी बन गया है। माना जा रहा है कि इससे मराठवाड़ा बेल्ट में ध्रुवीकरण भी हो सकता है। यह ध्रुवीकरण कैसे होगा, यह तो हम जानेंगे, लेकिन उससे पहले रजाकरों की कहानी जान लेते हैं।

क्या है पूरी कहानी?

1947 में देश की आजादी के बाद करीब 500 रियासतें थीं, जिनका भारत में विलय होना था। सभी रियासतों का विलय आसानी से हो गया, लेकिन जूनागढ़, जम्मू-कश्मीर और हैदराबाद को लेकर थोड़ी दिक्कत हुई। हैदराबाद पर निजाम का शासन था और वहां थोड़ा विद्रोह हुआ। इस पर तत्कालीन गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल के आदेश पर ऑपरेशन पोलो चलाया गया।

3 दिन में हो गया विलय

तीन दिन के ऑपरेशन के बाद हैदराबाद का भारत में विलय हो गया। हालांकि, इन तीन दिनों में रजाकारों ने खूब उत्पात मचाया। आपको बता दें कि रजाकारों को निजाम की सेना कहा जाता था। रजाकारों ने उस दौरान भारत में शामिल होने का समर्थन करने वाले आम नागरिकों पर अत्याचार किए थे। इनमें से ज्यादातर लोग गैर-मुस्लिम थे, जो हिंसा का शिकार हुए।

खरगे भी कर चुके हैं जिक्र

मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी एक बार बताया है कि वह घर के बाहर खेल रहे थे और उनके पिता खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान रजाकारों की भीड़ ने घर पर हमला कर दिया और आग लगा दी। इसमें उनकी मां, बहन और परिवार के अन्य सदस्य जिंदा जल गए। यह हमला रजाकारों ने किया था, जिन्हें निजाम ने भारत में शामिल होने के पक्षधर लोगों को कुचलने का आदेश दिया था। आखिरकार ऑपरेशन पोलो के चलते निजाम को झुकना पड़ा और 17 सितंबर 1948 को हैदराबाद का विलय हो गया।

महाराष्ट्र में मुद्दा क्यों?

दरअसल, महाराष्ट्र का वह हिस्सा जिसे मराठवाड़ा कहा जाता है, कभी तत्कालीन हैदराबाद का हिस्सा था। इस पर निज़ाम का शासन था और ज़्यादातर ज़िले हिंदू बहुल थे, लेकिन शासक मुसलमान थे। औरंगाबाद, बीड, हिंगोली, जालना, लातूर, नांदेड़, उस्मानाबाद और परभणी जैसे ज़िले निज़ाम के शासन में थे। खड़गे का गांव वरवट्टी जो कर्नाटक में है, उस समय हैदराबाद का हिस्सा भी था। उस समय कर्नाटक के कलबुर्गी, रायचूर, कोप्पल और बेल्लारी जैसे इलाके हैदराबाद राज्य का हिस्सा थे।

यह भी पढ़ें:- ‘सोनिया जी.. महाराष्ट्र चुनाव में राहुल गांधी का विमान भी दुर्घटनाग्रस्त हो जाएगा’, आखिर ऐसा क्यों बोल गए अमित शाह

Story of razakars who burnt mallikarjun kharge house yogi making issue in maharashtra

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 13, 2024 | 07:44 PM

Topics:  

  • Maharashtra Assembly Elections
  • Mallikarjun Kharge
  • Yogi Adityanath

सम्बंधित ख़बरें

1

राहुल गांधी से 3 साल से नहीं मिल पाए उनके ही MLA, पार्टी ने निकाला तो कही ये 2 बड़ी बातें

2

VIDEO: योगी सरकार में 959 करोड़ का घोटाला? संजय सिंह ने लगाया बड़ा आरोप, UP में आ गया सियासी भूचाल

3

बेटे का ऑपरेशन छोड़ के आया हूं…’वोट चोर, गद्दी छोड़’ रैली में भावुक हुए खरगे, सरकार पर बोला हमला

4

खरगे साहब सिर्फ नाम के अध्यक्ष, राहुल गांधी डुबो रहे कांग्रेस, शाहनवाज हुसैन ने लगाई विपक्ष की क्लास

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.