Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र चुनाव: स्टार प्रचारकों के भाषणों से गूंजेगा नाशिक, लगातार एक के बाद एक होगी जनसभाएं

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए अब चुनावी प्रचार शुरू हो गए है क्योंकि चुनाव में अब केवल 8 दिन ही रह गए। ऐसे में राजनीतिक पार्टियों ने अपने स्टार प्रचारकों की रैली तेज कर दी है। इस बीच आनेवाले 8 दिन नाशिक में बीजेपी के इन स्टार प्रचारकों की ढेर सारी जन सभाएं देखने को मिलेगी।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Nov 12, 2024 | 02:45 PM

स्टार प्रचारकों की रैली (सौजन्य-एएनआई)

Follow Us
Close
Follow Us:

नाशिक: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए केवल 8 दिन शेष बचे हैं इसके कारण, राजनीतिक दल अपने स्टार प्रचारकों को नाशिक में उतारने की तैयारी कर रहे हैं। मंगलवार को शरद पवार की सभा आयोजित की गई।

इसके बाद महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, अजित पवार, उद्धव ठाकरे, राज ठाकरे और पंकजा मुंडे भी नाशिक में प्रचार करने आएंगे।

8 दिनों में कई सभाएं

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों का प्रचार अभियान जोरों पर है। पिछले सप्ताह में नाशिक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा हुई थी। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटील ने भी नाशिक जिले में प्रचार सभा की। प्रचार के अंतिम 8 दिनों में नाशिक शहर कई दिग्गज नेताओं की जनसभाओं से गूंजेगा।

सम्बंधित ख़बरें

500 वर्ग फुट तक के घर होंगे कर मुक्त, भाजपा के घोषणा पत्र में नागपुर को देश की नंबर वन सिटी बनाने का संकल्प

जितना वोट काटेगी बसपा, उतनी बढ़ेगी भाजपा, कई प्रभागों में इसी रणनीति पर टिकी जीत

‘चाणक्य’ की एंट्री और विजय का गेम…क्या स्टालिन की जिद डुबो देगी लुटिया? कांग्रेस की ‘नाराजगी’ ने बढ़ाई टेंशन

‘सैफई में होता था नंगा नाच’, गोरखपुर महोत्सव के मंच से मंत्री जयवीर सिंह ने सपा सरकार पर बोला तीखा हमला

12 नवंबर को, शरद पवार के जिले में 5 सभाएं हुईं। इसके अलावा नाशिक के राणेनगर में भाजपा विधायक पंकजा मुंडे की जनसभा होगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा 15 नवंबर को संभाजी स्टेडियम के बैंक्वेट हॉल में शहर के उद्योजकों, कारखानदारों, डॉक्टरों, वकीलों, इंजीनियर्स और बांधकाम व्यावसायिकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे।

यह भी पढ़ें- MVA ने विकास पर ब्रेक लगाने पर की डबल पीएचडी, PM नरेंद्र मोदी ने आज चिमूर में जनसभा को किया संबोधित

इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा 16 या 17 नवंबर को नाशिक शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में होने की संभावना है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार की संयुक्त सभा आयोजित करने की योजना है।

ठाकरे भाई भी आएंगे नाशिक

महाविकास आघाड़ी के प्रचार के लिए शिवसेना ठाकरे गुट के प्रमुख उद्धव ठाकरे 15 नवंबर को नाशिक का दौरा करेंगे। शुक्रवार शाम साढे 5 बजे गोल्फ क्लब मैदान पर उनकी जनसभा होगी। दूसरी ओर मनसे प्रमुख राज ठाकरे भी अपने उम्मीदवारों के प्रचार के लिए नाशिक आ रहे हैं। शुक्रवार को सिडको के पवन नगर में दिनकर पाटील के प्रचार के लिए उनकी जनसभा होगी।

यह भी पढ़ें- कार्तिक यात्रा के दौरान पंढरपुर में उमड़ा जन सैलाब, विट्ठल रुक्मणि के दर्शन के लिए पहुंचे 2 लाख से ज्यादा श्रद्धालु

Speeches of star campaigner of political parties will be seen in nasik ahead of maharashtra assembly elections

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 12, 2024 | 02:45 PM

Topics:  

  • BJP
  • Maharashtra Assembly Elections

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.