बेटे अमित ठाकरे का नही सदा सरवणकर का सपोर्ट करेंगे राज ठाकरे? शिवसेना उम्मीदवार ने की भावुक अपील

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मुंबई की माहिम विधानसभा सीट सबसे हॉट बन गई है। मनसे ने यहां से राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे को मैदान में उतारा है। लेकिन यहां शिवसेना से उम्मीदवार सदा सरवणकर भी मैदान में हैं।
बेटे अमित ठाकरे का नही सदा सरवणकर का सपोर्ट करेंगे राज ठाकरे?
राज ठाकरे व सदा सरवणकर (सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मुंबई की माहिम विधानसभा सीट सबसे हॉट बन गई है। मनसे ने यहां से राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे को मैदान में उतारा है। अब शिवसेना के एकनाथ शिंदे द्वारा यहां से उम्मीदवार उतारे जाने के बाद मुकाबला दिलचस्प हो गया है। इस बीच शिंदे गुट के उम्मीदवार सदा सरवणकर ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट किया है।

सदा सरवणकर ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, "मैं चालीस साल से शिवसेना का कार्यकर्ता हूं। हम अपनी मेहनत और पसीने से तीन बार माहिम विधायक बने। अगर बालासाहेब यहां होते तो वे मुझसे अपने रिश्तेदारों के लिए सीट छोड़ने के लिए नहीं कहते। दादर-माहिम में उनके पचास रिश्तेदार रहते हैं, लेकिन उन्होंने मुझ जैसे आम कार्यकर्ता को उम्मीदवार बनाया। वे कार्यकर्ताओं की भावनाओं की कद्र करने वाले नेता थे।"

उन्होंने आगे लिखा कि एकनाथ शिंदे साहब को देखिए, भले ही उनका बेटा तीन बार सांसद रहा हो, लेकिन उन्होंने अपने बेटे को केंद्र में मंत्री नहीं बनाया, बल्कि एक वफादार शिवसैनिक को वह मौका दिया। मैं राज साहब से अनुरोध करता हूं कि मेरे जैसे कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय न करें और मुझे अपना समर्थन दें।"

माहिम में त्रिकोणीय मुकाबला

आपको बता दें कि मुंबई की माहिम सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना ने माहिम से मौजूदा विधायक सदा सर्वणकर को मैदान में उतारा है, जबकि मुंबई की इस सीट से राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना (यूबीटी) के उम्मीदवार महेश सावंत हैं।

मनसे ने लोकसभा चुनाव में किया था समर्थन

राज ठाकरे की मनसे महायुति का हिस्सा नहीं है, जिसमें भाजपा, शिवसेना और उपमुख्यमंत्री अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) शामिल है, लेकिन इस साल के लोकसभा चुनाव में मनसे ने सत्तारूढ़ गठबंधन का समर्थन किया था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com