- Hindi News »
- Elections »
- Sheetal Mhatre Said Ubt Jogeshwari Assembly Constituency Candidate Workers Attacked The Women Of Shiv Sena
शिवसेना यूबीटी के नेताओं की गुंडागर्दी, शिंदे गुट की महिला कार्यकर्ता पर किया हमला, फाड़े कपड़े बनाया वीडियो
- Written By: प्रिया जैस
मंगलवार को शिवसेना शिंदे गुट की महिला कार्यकर्ता पर हमला किए जाने की खबर आ रही है। कहा जा रहा है कि ये हमला शिवसेना यूबीटी के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। इस पर शीतल म्हात्रे ने उद्धव ठाकरे पर सवाल उठाया कि हार रहे है तो इस तरह की गुंडागर्दी दिखा रहे है।

शीतल म्हात्रे (सौजन्य-एक्स)
मुंबई: महाराष्ट्र चुनाव नजदीक आने के साथ ही राज्य में राजनीतिक लड़ाई हिंसक हो गई है। इस बीच एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना ने जोगेश्वरी विधानसभा क्षेत्र में शिवसेना (यूबीटी) सदस्यों द्वारा अपनी महिला कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगाया है।
बताया जा रहा है कि मंगलवार रात 12 नवंबर को जोगेश्वरी मातोश्री क्लब में दो ‘सेना’ दलों के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) नेता शीतल म्हात्रे ने आरोप लगाया कि मंगलवार देर रात यूबीटी कार्यकर्ताओं ने उनकी पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं पर हमला किया और उनके कपड़े ‘फाड़’ दिए।
शीतल म्हात्र ने किया विरोध
शीतल म्हात्रे ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा, “यूबीटी के जोगेश्वरी विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार के कार्यकर्ताओं ने शिवसेना की महिला कार्यकर्ताओं पर हमला किया। उन्होंने वीडियोग्राफी करने की कोशिश की, उनके कपड़े फाड़ दिए और बाद में एक महिला की कार पर हमला किया और उसके घर तक उसका पीछा किया।”
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली में फडणवीस, शिंदे और सुनेत्रा पवार का डेरा; अमित शाह से मुलाकात की एकनाथ शिंदे ने बताई असली वजह
चीनी मिलों को राहत, प्याज किसानों को सीधा लाभ, दिल्ली बैठक में फडणवीस अमित शाह के बीच बनी ऐतिहासिक सहमति
नासिक विधान परिषद सीट पर महायुति में घमासान; सुनेत्रा पवार की एंट्री की चर्चा से अजीत गुट ने भी ठोका दावा
शरद पवार गुट को तगड़ा झटका: पूर्व मंत्री प्राजक्त तनपुरे थामेंगे भाजपा का दामन; सोशल मीडिया पर दिए बड़े संकेत
#WATCH | Mumbai, Maharashtra: Shiv Sena leader Sheetal Mhatre says, "UBT's Jogeshwari assembly constituency candidate's workers attacked the women of Shiv Sena- they tried to the video, tore their clothes and later attacked one the woman's car, followed her to her… pic.twitter.com/cvU2YUP5ZK — ANI (@ANI) November 12, 2024
उन्होंने कहा, “उनमें से कुछ अपराधी, आधे हत्यारे थे। उन्हें पता है कि वे चुनाव हारने जा रहे हैं, और वे भय का माहौल बनाने और महाराष्ट्र में चल रही शांतिपूर्ण चुनाव प्रक्रिया को नष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं।” उन्होंने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को घटना की सूचना दी है, और उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की मांग की है।
यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र के इतिहास से योगी का नहीं कोई संबंध, अकोला में योगी आदित्यनाथ के बयान पर भड़के नाना पटोले
पुलिस कर रही कार्रवाई
म्हात्रे ने कहा, “लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे; हमने अपने मुख्यमंत्री शिंदे साहब से बात की है, और उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई की जाएगी, और सब कुछ नियंत्रण में लेने का काम शुरू हो गया है।”
शितल म्हात्रे ने सवाल उठाया, “मैं उद्धव जी से पूछना चाहती हूं, आपके लोग क्या कर रहे हैं? मैं आदित्य ठाकरे और रश्मि ठाकरे से पूछना चाहती हूं, आप क्या कर रहे हैं? आपके लोग महाराष्ट्र की महिलाओं पर इस तरह से हमला कर रहे हैं।”
आपको बताते चले कि महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को मतदान होगा, जबकि मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।
यह भी पढ़ें- चारकोप में यशवंत सिंह के समर्थन में उतरी शिवसेना UBT, बोले इस बार ‘खोखे वाली’ सरकार की होगी बड़ी हार
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Sheetal mhatre said ubt jogeshwari assembly constituency candidate workers attacked the women of shiv sena
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Ultraviolette Tesseract का इंतजार हुआ लंबा, अब 2027 में लॉन्च होगा सुपर स्टाइलिश इलेक्ट्रिक स्कूटर
May 29, 2026 | 03:09 AMAaj Ka Rashifal 29 May 2026: मिथुन और मीन राशि वालों को करियर में बड़ी कामयाबी, मेष और मकर जातक रहें सावधान
May 29, 2026 | 12:04 AMक्वालीफायर-2 में RR के सामने GT की कड़ी चुनौती, आंकड़ों में रियान के रजवाड़ों पर भारी पड़े हैं गिल के टाइटंस
May 28, 2026 | 11:25 PMअंबरनाथ में टीडीआर घोटाले पर सियासी घमासान, शिवसेना ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
May 28, 2026 | 11:05 PMअब $250 के नोट पर दिखेगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर! अमेरिका में 150 साल पुराना कानून बदलने की तैयारी, मचा बवाल
May 28, 2026 | 11:01 PMVaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PMकर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM
मैं केवल 22 साल की थी… शिवलिंग विवाद पर खुलकर बोलीं TMC सांसद सायोनी घोष, BJP पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
May 28, 2026 | 01:07 PM
ममता बनर्जी पर दर्ज होगी कई FIR! मंत्री दिलीप घोष के बयान से बंगाल में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 12:16 PM
Exclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PM














