‘चड्ढा-चड्ढी बन सकता है, लेकिन…’, राघव चड्ढा पर बयान देकर फंसी सायोनी घोष; BJP ने याद दिलाया शिवलिंग विवाद
Sayoni Ghosh Controversy Video Update: सायोनी घोष के राघव चढ्ढा के नाम को लेकर विवादित बयान देने के बाद भाजपा आईटी सेल ने पलटवार किया। उनका कहना है कि अब सायनी घोष की बारी है।
- Written By: अमन मौर्या
सायोनी घोष, राघव चढ्ढा (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Raghav Chadha Sayoni Ghosh Controversy: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान हो गया है। दुसरे चरण का चुनाव कल यानी 29 अप्रैल को होगा। इसको लेकर राज्य में सभी पार्टियां अपने-अपने स्तर पर तैयारी भी कर ली हैं। इस बीच TMC नेत्री और राज्यसभा सांसद सायोनी घोष का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सायोनी घोष बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद राघव चढ्ढा के नाम को लेकर विवादित टिप्पणी कर रही हैं। इसके जवाब में भाजपा आईटी सेल ने टीएमसी सांसद को निशाने पर लिया है। बीजेपी ने राघव चढ्ढा के अपमान को पंजाबी समुदाय से जोड़कर टीएमसी पर हमला बोला है।
‘घोष हमेशा घोष रहेगा’- सायोनी घोष
बातचीत के दौरान पत्रकार ने टीएमसी नेत्री सायोनी घोष से राघव चढ्ढा से जुड़ा एक सवाल किया। साथ ही पत्रकार ने कहा था कि आपके पास स्पार्क है, एनर्जी है, ठीक वैसे ही जैसे राघव चढ्ढा के पास था। इस पर जवाब देते हुए टीएमसी सांसद ने कहा कि मेरे नाम में चड्ढा नहीं है। चड्ढा चड्डी बन सकता है, लेकिन घोष हमेशा घोष रहेगा। सायोनी घोष का ये वीडियो वायरल होने के बाद काफी विवादों में रहा।
After Mahua Moitra’s insult directed at Gujaratis, it is now Sayoni Ghosh’s turn to target the Sikh and Punjabi community. Incidentally, Gujaratis, Sikhs, and Punjabis form a significant part of the electorate in Bhabanipur, the very seat Mamata Banerjee is contesting from. The… pic.twitter.com/5Wb9Gi2AmV — Amit Malviya (@amitmalviya) April 27, 2026
सम्बंधित ख़बरें
जनता vs ममता: भवानीपुर में नया नैरेटिव सेट! सुवेंदु अधिकारी का बंगाल चुनाव पर बड़ा बयान, बोले- मजबूर कर दिया
‘CM नहीं होते, तो दूसरी शादी…’, राघव चड्ढा पर तंज कस रही थी AAP; इधर कांग्रेस सांसद ने ली भगवंत मान की चुटकी
राघव चड्ढा पर बड़ा झटका, 1 दिन में 10 लाख फॉलोअर्स गायब, फिर फेक फॉलोअर्स का खेल उजागर
जहांगीर को धमकी देने वाले IPS पर महुआ ने साधा निशाना, अधिकारी के डांस का वीडियो किया शेयर? जानें क्या लिखा
अब सायनी घोष की बारी है- भाजपा नेता
टीएमसी नेत्री सायोनी घोष के भाजपा नेता राघव चढ्ढा पर बयान के बाद भाजपा आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने उनका पलटवार भी किया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर घोष का वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने लिखा कि महुआ मोइत्रा द्वारा गुजरातियों का अपमान किए जाने के बाद, अब सायनी घोष की बारी है, जिन्होंने सिख और पंजाबी समुदाय को निशाना बनाया है। संयोग से, गुजराती, सिख और पंजाबी लोग भवानीपुर के मतदाताओं का एक अहम हिस्सा हैं। ठीक उसी सीट से, जहां से ममता बनर्जी चुनाव लड़ रही हैं।
ये भी पढ़ें- Gujarat Nikay Chunav 2026: फिर चला मोदी मैजिक! 15 में से इतने नगर निगमों में BJP का प्रचंड बहुमत; जानें नतीजे
कोई इकलौती घटना नहीं- अमित मालवीय
आगे उन्होंने लिखा कि इन समुदायों के गौरव और सम्मान के साथ खिलवाड़ नहीं किया जा सकता, और वे वहीं जवाब देंगे जहां इसका सबसे ज्यादा असर होता है। यानी वोट के जरिए। यह कोई इकलौती घटना नहीं है। सायनी घोष ने पहले भी शिवलिंग से जुड़ी एक आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करके हिंदुओं की भावनाओं का अपमान किया है। उनके व्यवहार का यह तरीका, धर्म और सांस्कृतिक संवेदनाओं के प्रति उनकी गहरी उपेक्षा को दर्शाता है। ऐसा तभी होता है, जब कोई काबा और मदीना से आगे सोच ही न पाए।
