संजय राउत (सौजन्य-एक्स) 
विधानसभा चुनाव 2026

PM नरेंद्र मोदी के राज्य में आने से अनसेफ होती है जनता, संजय राउत ने 'एक है, तो सेफ है' का दिया जवाब

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले चुनावी प्रचार के लिए भाजपा और महायुति के स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र पहुंचे है। यहां प्रधानमंत्री में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि 'एक है तो सेफ है', जिसके जवाब में शिवसेना यूबीटी संजय राउत ने कटाक्ष किया।

प्रिया जैस

मुंबई: शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने धुले रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'एक है तो सुरक्षित है' टिप्पणी की आलोचना की, संजय राउत ने इस बयान की जरूरत पर सवाल उठाया और इस बात पर जोर दिया कि महाराष्ट्र के लोग पहले से ही "सुरक्षित" हैं और भाजपा को बाहर करके सुरक्षित रहना पसंद करेंगे।

संजय राउत ने कहा कि, जैसे ही प्रधानमंत्री आते है तो हम असुरक्षित हो जाते है। उनका कहना है कि वे यहां आकर जनता को भड़काएंगे और दंगे के लिए लोगों को उकसाएंगे। बटेंगे और कटेंगे जैसी घोषणाएं करते है इसलिए महाराष्ट्र की जनता आपको अब राज्य से बाहर कर देंगे।

क्या जरूरत आन पड़ी

एएनआई से बात करते हुए, संजय राउत ने कहा, "पीएम को इस तरह की बातें कहने की क्या जरूरत है। 'बटेंगे तो कटेंगे' यहां काम नहीं आया और महाराष्ट्र के लोगों ने इसे बाहर कर दिया। अब 'एक हैं तो सुरक्षित हैं', वह किसे एकजुट करने की कोशिश कर रहे हैं और किसे बचाने की कोशिश कर रहे हैं? क्या राज्य और देश के सभी लोग आपके नहीं हैं? हम महाराष्ट्र में सुरक्षित हैं और हम सुरक्षित रहना चाहते हैं इसलिए हम भाजपा को बाहर कर देंगे।"

आपको बताते चले कि यह घटना शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विपक्ष पर निशाना साधने के बाद हुई है। उन्होंने महाविकास अघाड़ी की तुलना बिना पहियों और ब्रेक वाली गाड़ी से की और विपक्ष पर "कुशासन" और राज्य के लोगों को "लूटने" का आरोप लगाया था।

पीएम ने एमवीए पर साधा था निशाना

विधानसभा चुनाव से पहले धुले में एक सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, "एमवीए की गाड़ी में न तो पहिए हैं और न ही ब्रेक और ड्राइवर की सीट पर कौन बैठेगा, इस बात को लेकर लड़ाई चल रही है। राजनीति में उनका एकमात्र उद्देश्य लोगों को लूटना है। जब एमवीए जैसे लोग सरकार बनाते हैं, तो वे हर सरकारी नीति और विकास में बाधा डालते हैं।" कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पार्टी का एजेंडा देश के सभी आदिवासी समुदायों के बीच दरार पैदा करना है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "कांग्रेस का एजेंडा देश के सभी आदिवासी समुदायों के बीच दरार पैदा करना है। जब कांग्रेस ने धार्मिक समूहों के साथ इस साजिश की कोशिश की, तो इसने देश के विभाजन को जन्म दिया। अब कांग्रेस एससी, एसटी और ओबीसी वर्गों को एक-दूसरे के खिलाफ भड़का रही है।

एक है तो सेफ है

भारत के लिए इससे बड़ी कोई साजिश नहीं हो सकती। जब तक आप एकजुट रहेंगे, तब तक आप मजबूत रहेंगे, 'एक है तो सेफ है'।" प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि महाराष्ट्र के लोग पहले ही ढाई साल के एमवीए के कुशासन को देख चुके हैं। प्रधानमंत्री ने राज्य में महायुति सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों की सराहना की और कहा कि राज्य में उनकी सरकार बनने के बाद यह गति जारी रहेगी।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: झारखंड में आज विधानसभा का घेराव करेंगे छात्र, PM मोदी से मिलेंगी सुप्रिया सुले

रांची में छात्रों ने भरी हुंकार, सड़कों पर पुलिस और हजारों छात्र आमने-सामने, धारा 163 लागू, देखें VIDEO

बेहमई कांड की वो खौफनाक रात! कैसे एक आम लड़की बनी चंबल की सबसे खतरनाक बैंडिट क्वीन, जिसने संसद तक तय किया सफर

FCRA रजिस्ट्रेशन रद्द हुआ तो क्या होगा? आज तय होगी विपक्ष की रणनीति, कांग्रेस ने सांसदों को जारी किया व्हिप

आज सदन में आएंगे अमित शाह, FCRA-केरल नाम परिवर्तन समेत पेश होंगे कई बड़े बिल, संसद में भारी हंगामा तय!