-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Elections »
- Rebels In Maharashtra Elections Internal Conflict Mahayuti And Mva
महाराष्ट्र चुनाव में बागियों की भरमार, महायुति और MVA में बढ़ेगी अंदरूनी तकरार
- Written By: आकाश मसने
महाराष्ट्र चुनाव में सियासी गठबंधनों के कारण सियासी दलों को उम्मीदवारों के चयन के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। बगावत की आशंका के कारण न चाहते हुए भी उम्मीदवारों की घोषणा में देरी की गई।

नवाब मलिक, गाेयल शेट्टी, सदा सरवणकर (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारी के लिए नामांकन दाखिल करने की मियाद खत्म हो चुकी है। इस चुनाव में सियासी गठबंधनों के कारण सियासी दलों को उम्मीदवारों के चयन के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। बगावत की आशंका के कारण न चाहते हुए भी उम्मीदवारों की घोषणा में देरी की गई। इसके बाद भी राजनीतिक दलों के प्रमुख नेता कई सीटों पर पर बगावत रोकने में नाकाम सिद्ध हुए हैं।
फिलहाल नामांकन दर्ज करने की प्रक्रिया खत्म हो गई है तथा चुनाव आयोग वैध नामांकनों की जांच के बाद बुधवार को राज्य की 288 विधानसभा सीटों पर कुल उम्मीदवारों की वास्तविक संख्या और नाम घोषित करेगा। चुनाव आयोग ने उम्मीदवारों को नाम वापसी के लिए 4 नवंबर तक का वक्त दिया है। तब तक बागियों को मनाने की चुनौती का सामना सभी राजनीतिक दलों के प्रमुख नेताओं को करना पड़ सकता है।
विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के दौरान मुंबई सहित महाराष्ट्र की कई सीटों पर बगावत देखने को मिली। ऐसा राज्य के दोनों प्रमुख सियासी गठबंधनों, महायुति और महाविकास अघाड़ी में देखने को मिला है। महाराष्ट्र में किस गठबंधन में और किन सीटों पर किसने किसके खिलाफ बगावत की, इसकी विस्तृत ब्योरा इस प्रकार है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई उपनगरीय रेल नेटवर्क को मिलेगा नया विस्तार, 27 वें वार्षिक दिवस पर MRVC ने साझा किया पुरा रोडमैप
ट्रैक किनारे निर्माण को लेकर मध्य रेलवे सख्त, 30 मीटर के अंदर कंस्ट्रक्शन के लिए लेनी होगी NOC
जोगेश्वरी जंक्शन, नई हार्बर लाइन और 15 डिब्बों वाली लोकल से बदलेगी मुंबई की रेल व्यवस्था
मुंबई: एसटी महामंडल के भूमि विकास को मिलेगी गति, पीपीपी नीति से छूट देने को मंत्रिमंडल की मंजूरी
यह भी पढ़ें:– शिवडी में MNS के बाला नांदगांवकर का समर्थन करेगी महायुति, जानिए उम्मीदवार नहीं उतारने की असली वजह
बोरिवली विधानसभा क्षेत्र
शिवसेना (यूबीटी) के संजय भोसले के खिलाफ बीजेपी के संजय उपाध्याय को टिकट दिया है लेकिन बीजेपी के पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने इसका विरोध करते हुए निर्दलीय नामांकन दाखिल कर दिया है। लोकसभा चुनाव के दौरान शेट्टी की उत्तर मुंबई सीट से टिकट काट कर केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल को दी गई थी।
लेकिन जब विधानसभा में भी शेट्टी को बोरीवली से टिकट नहीं मिला तो उनके सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने उपाध्याय के खिलाफ चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया। उन्होंने अपने एक बयान में कहा कि बोरीवली कोई धर्मशाला नहीं है, जहां हर बार बाहरी उम्मीदवार को मौका नहीं दिया जा सकता है ।शेट्टी के बगावत से यहां मुकाबला रोचक हो गया है।
अंधेरी-पूर्व विधानसभा
शिवसेना (उद्धव गुट) ने ऋतुजा लटके के खिलाफ शिवसेना (शिंदे गुट) ने मुरजी पटेल को उम्मीदवार बनाया है। शिंदे गुट पहले स्वीकृति शर्मा को इस सीट पर उम्मीदवार बनाना चाहता था लेकिन बीजेपी के दबाव में शिंदे गुट ने मुरजी को अपना उम्मीदवार बनाया है। मुरजी पटेल पहले बीजेपी में थे। इसका विरोध करते हुए सेवा निवृत्त एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा की पत्नी स्वीकृति शर्मा निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में यहां से नामांकन दाखिल कर दिया है।
मानखुर्द-शिवाजी नगर विधानसभा क्षेत्र
यहां महाविकास आघाड़ी ने समाजवादी पार्टी के अबू आसिम आजमी को समर्थन दिया है। इसके खिलाफ महायुति में शामिल अजीत पवार की राकां ने अपने विधायक नवाब मलिक को उम्मीदवार बनाया है। तो वहीं शिवसेना (शिंदे गुट ने) यहां से सुरेश कृष्णराव पाटिल उर्फ बुलेट पाटिल को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है।
बांद्रा-पूर्व विधानसभा क्षेत्र
बांद्रा-पूर्व विधानसभा क्षेत्र पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का गृह क्षेत्र है तो वहीं कांग्रेस की मुंबई प्रदेश अध्यक्ष व सांसद वर्षा गायकवाड़ यहां से सांसद हैं। उद्धव की शिवसेना ने यहां से वरुण सरदेसाई को उम्मीदवार बनाया है तो वहीं अजित पवार की एनसीपी ने जीशान सिद्दीकी को उम्मीदवार बनाया है।
बांद्रा-पूर्व की पूर्व विधायक एवं बीजेपी नेता तृप्ति सावंत इस निर्णय का विरोध करते हुए महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के टिकट पर मैदान में उतर गई हैं। इसी तरह शिवसेना शिंदे गुट के विभाग प्रमुख कुणाल (बंटी) सरमलकर ने भी निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना पर्चा दाखिल कर दिया है।
यह भी पढ़ें:– नवाब मलिक को लेकर महायुति में दो फाड़, शिवसेना ने उतारा उम्मीदवार, बीजेपी का सुरेश पाटिल को समर्थन
अणुशक्ति नगर विधानसभा क्षेत्र
अणुशक्ति नगर में राकां अजित पवार ने नवाब मलिक की बेटी सना मलिक को उम्मीदवार बनाया है। लेकिन मानखुर्द शिवाजी नगर की तर्ज पर सीएम एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने यहां भी अपना उम्मीदवार उतार दिया है। शिवसेना शिंदे गुट ने अणुशक्ति नगर से अविनाश राणे को उम्मीदवार बनाया है।
माहिम सीट से सदा पीछे नहीं हटे
मुंबई की माहिम सीट से शिवसेना शिंदे गुट के उम्मीदवार सदा सरवणकर चुनाव लड़ने से पीछे नहीं हटे और उन्होंने भी मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया। इस सीट से मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे के पुत्र अमित ठाकरे चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में अमित ठाकरे की जीत को आसान करने के लिए बीजेपी ने सीएम शिंदे के साथ मिलकर सरवणकर पर चुनाव नहीं लड़ने का भारी दबाव बनाया था। लेकिन वे नहीं माने।
बीजेपी छोड़ शिंदे गुट में शामिल हुई शाइना
बीजेपी की राष्ट्रीय प्रवक्ता शाइना एनसी अपनी पार्टी छोड़ शिंदे गुट में शामिल हो गई हैं। उन्हें पार्टी ने मुम्बादेवी से प्रत्याशी बनाया है। इस सीट से बीजेपी के अतुल शाह बगावत के मूड में थे। लेकिन अंतिम समय में उन्हें मना लिया गया। शाइना वर्ली सीट से आदित्य ठाकरे के खिलाफ चुनाव लड़ना चाहती थी। लेकिन उनकी जगह शिंदे गुट ने मिलिंद देवड़ा को मैदान में उतारा है।
Rebels in maharashtra elections internal conflict mahayuti and mva
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Google Drive और iCloud की छुट्टी? WhatsApp ला रहा अपना Cloud Backup, 2GB फ्री स्टोरेज के साथ बड़ी राहत
Jul 15, 2026 | 04:57 AMAaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा बुधवार, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी
Jul 15, 2026 | 12:15 AMटीकमगढ़ में PDS राशन पर सवाल: गेहूं की बोरी से निकली जानवर की हड्डियां, राशन लेने से इनकार कर भड़के ग्रामीण
Jul 14, 2026 | 11:20 PMनागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PMNag Panchami 2026: नाग पंचमी पर शिवलिंग पर क्या अर्पित करें? पूजा में की गई एक गलती बिगाड़ सकती है पूरा फल
Jul 14, 2026 | 11:09 PMरवि किशन की झोली में बड़ी फिल्म, करण जौहर की नागजिला में निभाएंगे अहम किरदार, कार्तिक आर्यन के साथ आएंगे नजर
Jul 14, 2026 | 11:09 PMISRO-ISTRAC Recruitment 2026: इसरो में अप्रेंटिस के 95 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 14, 2026 | 11:08 PMवीडियो गैलरी

अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM
ज्ञानवापी पर महासंग्राम! समझौते के प्रस्ताव पर अड़े दोनों पक्ष, क्या अदालत ही करेगी आखिरी फैसला? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 08:46 PM














