Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बंगाल चुनाव: ‘वैगन आर से आए और शीशमहल की पार्किंग में पहुंच गए’, केजरीवाल पर गरजे राहुल गांधी; देखें VIDEO

Bengal Election: राहुल गांधी ने अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा है, उन्होंने भी BJP की तरह शीशमहल का मुद्दा उठाया। अब राहुल गांधी की एंट्री से बंगाल चुनाव का माहौल और भी ज्यादा गरमा गया है।

  • Written By: सजल रघुवंशी
Updated On: Apr 27, 2026 | 05:10 PM

राहुल गांधी और केजरीवाल(सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Rahul Gandhi Kolkata Rally Target Arvind Kejriwal: पश्चिम बंगाल में जारी विधानसभा चुनावों के बीच सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कोलकाता में एक रैली के दौरान ‘शीशमहल’ का जिक्र कर आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उनके इस बयान ने चुनावी माहौल में नया राजनीतिक मुद्दा खड़ा कर दिया है।

रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि केजरीवाल ने अलग तरह की राजनीति का वादा किया था, लेकिन सत्ता में आने के बाद वे उस रास्ते से भटक गए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि केजरीवाल एक साधारण वैगन-आर कार में आए थे, लेकिन बाद में करोड़ों रुपये के ‘शीशमहल’ में रहने लगे।

वैगन आर से शीशमहल तक का सफर- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने अपने भाषण में पुराने दिनों को याद दिलाते हुए कहा कि केजरीवाल आम आदमी की छवि के साथ राजनीति में आए थे। उन्होंने कहा कि छोटी सी गाड़ी से आए और सीधे शीशमहल की पार्किंग में पहुंच गए। इसके साथ ही उन्होंने भ्रष्टाचार और बुनियादी ढांचे को लेकर भी सवाल उठाए और पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के कार्यकाल की तुलना की।

सम्बंधित ख़बरें

बंगाल चुनाव: PM Modi की बड़ी भविष्यवाणी, कहा- चार मई को BJP सरकार के शपथ ग्रहण में ही आउंगा

मुझे मारने की कोशिश…TMC सांसद मिताली बाग की कार पर हमला, BJP पर लगाए आरोप, फेसबुक लाइव पर किया खुलासा

पीएम मोदी ने खाई झालमुरी तो ममता बनर्जी पहुंचीं सब्जी मंडी, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा VIDEO

बंगाल की मिठाइयों पर चढ़ा सियासी रंग, TMC, BJP और लेफ्ट…; पार्टी के ठप्पे वाले संदेश से पटा बाजार

🗣️ Rahul Gandhi: “Kejriwal came in a WagonR and went straight to the parking of ‘Sheesh Mahal’.” “He spent crores on his house and undid all the good work done by Sheila Dikshit.” => PS: Congress and AAP had contested the 2024 Lok Sabha elections together to defeat PM Modi. pic.twitter.com/XQ4FHGhdiQ — Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) April 26, 2026

क्या है शीशमहल विवाद?

दरअसल, विपक्षी दल लंबे समय से दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास 6, फ्लैगस्टाफ रोड को ‘शीशमहल’ कहकर आलोचना करते रहे हैं। आरोप है कि इस बंगले के निर्माण और साज-सज्जा पर भारी खर्च किया गया। हाल ही में दिल्ली के लोक निर्माण मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने एक और शीशमहल-2 बनाने का आरोप लगाया और कुछ तस्वीरें जारी कीं। हालांकि, आम आदमी पार्टी ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा कि तस्वीरें केजरीवाल के घर की नहीं बल्कि इंटरनेट से ली गई हैं।

यह भी पढ़ें: मुझे मारने की कोशिश…TMC सांसद मिताली बाग की कार पर हमला, BJP पर लगाए आरोप, फेसबुक लाइव पर किया खुलासा

29 अप्रैल को बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव अपने चरम पर है। जहां एक तरफ मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के बीच माना जा रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ राहुल गांधी भी चुनावी मैदान मं उतर चुके हैं। 29 अप्रैल को बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग है।

Rahul gandhi kolkata rally target arvind kejriwal on sheeshmahal

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 27, 2026 | 05:03 PM

Topics:  

  • Assembly Election 2026
  • West Bengal
  • West Bengal Assembly Election

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.