कांग्रेस ने किया बड़ा ऐलान, वायनाड से उपचुनाव में प्रियंका गांधी को बनाया प्रत्याशी
निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को महाराष्ट्र और झारखंड के विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के वक्त केरल की वायनाड और महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव की घोषणा की। कांग्रेस ने वायनाड से प्रियंका गांधी को चुनावी मैदान में उतारने का फैसला किया है।
- Written By: आकाश मसने
प्रियंका गांधी-राहुल गांधी (सोर्स: एएनआई)
नई दिल्ली: निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को महाराष्ट्र और झारखंड के विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के वक्त केरल की वायनाड और महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव की घोषणा की। उपचुनाव की घोषणा होते ही कांग्रेस ने वायनाड के लिए अपने उम्मीवार का ऐलान भी कर दिया है। कांग्रेस ने वायनाड से प्रियंका गांधी को चुनावी मैदान में उतारने का फैसला किया है।
इसके अलावा केरल की दो विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव होने हैं। इसके लिए कांग्रेस ने चेलक्कारा विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव में पूर्व सांसद राम्या हरिदास तथा पलक्कड़ से राहुल ममकूटाथिल को टिकट दिया गया है।
Congress President Shri @kharge has approved the proposal to nominate the following members as party candidates for the bye-elections to the Lok Sabha and Legislative Assembly from Kerala pic.twitter.com/QBFskzozEB — Congress (@INCIndia) October 15, 2024
सम्बंधित ख़बरें
हिरासत से छूटे राहुल-प्रियंका गांधी, छात्र आंदोलन पर सरकार के खिलाफ फिर खोला मोर्चा; बोले- फिर उठाएंगे मुद्दा
राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में सागर में कांग्रेस का प्रदर्शन; PM मोदी का फूंका पुतला
Delhi Student Protest: NSUI ने तेज किया विरोध, एनटीए बैन और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
पुलिस ने राहुल-प्रियंका किया डिटेन… तो थाने पहुंची सोनिया गांधी, रिहाई के बाद साथ निकली बाहर
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा केरल की वायनाड लोकसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव से पार्टी उम्मीदवार के तौर पर अपनी चुनावी पारी का आगाज करेंगी। कांग्रेस ने वायनाड और केरल की दो विधानसभा सीट के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की जिनमें प्रियंका गांधी का नाम शामिल है। हालांकि राहुल गांधी के इस्तीफे से खाली हुई वायनाड सीट से प्रियंका गांधी को उतारने को ऐलान कांग्रेन ने जून में ही कर दिया था।
यदि प्रियंका गांधी वाड्रा वायनाड से निर्वाचित होती है तो वह पहली बार किसी सदन की सदस्य बनेंगी। वह 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले सक्रिय राजनीति में उतरी थीं। उसके बाद से वह पार्टी महासचिव की जिम्मेदारी संभाल रही हैं।
राहुल गांधी ने खाली की थी सीट
बता दें कि 2024 के लोकसभा चुनाव राहुल गांधी दो सीटों से चुनाव लड़े थे और दोनों सीटों से उन्होंने जीत दर्ज की थी। इसके बाद, जून में कांग्रेस ने घोषणा की थी कि राहुल गांधी उत्तर प्रदेश में रायबरेली संसदीय क्षेत्र रखेंगे और केरल की वायनाड सीट खाली कर देंगे। जिसके बाद यह सीट खाली हो गई थी। अब यहां से प्रियंका गांधी चुनावी पारी की शुरुआत करेंगी।
