चुनाव के बाद नेताओं ने ली चैन की नींद, कुछ ने बिताए सुकून के पल, तो किसी ने जनता से की मुलाकात
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान सभी राजनीतिक दल के नेताओं और कर्मचारियों की रातों की नींदे उड़ गई थी। अब जबकि महाराष्ट्र चुनाव खत्म हो चुके है तब जाकर सभी ने चैन की नींद ली है और अब सभी को रिजल्ट का इंतजार है।
- Written By: प्रिया जैस
संजय उपाध्याय (सौजन्य-नवभारत)
मुंबई: मुंबई में करीब 20 दिनों तक चले चुनाव प्रचार के थकान के बाद कई प्रत्याशियों और नेताओं ने अपने परिवारों के संग सुकून के पल बिताए। कुछ नेताओं ने देव दर्शन के लिए मंदिरों में गए तो कुछ उम्मीदवारों ने अपने बच्चों के साथ मौज मस्ती करते नजर आए।
विधानसभा चुनाव के लिए हुए मतदान में लगातार भागदौड़ व सुबह से देर रात चुनावी दांव-पेंच में लगे कई नेताओं ने सुबह देर तक सोकर थकान उतारी तो कई ने अपनी पसंद का खाना खाकर परिवार के साथ वक्त बिताया। कुछ नेताओं ने चाय की चुस्की लेते हुए कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा करते नजर आए। वहीं, कुछ नेताओं ने घर में सुकून के साथ टीवी देखकर और अखबार के पन्ने पलटकर देश-दुनिया की खबर पढ़ते देखे गए।
काफी दिनों बाद बच्चों को स्कूल से लाने गया : गणेश यादव
सायन-कोलीवाडा विधानसभा सीट से महाविकास आघाडी के कांग्रेस उम्मीदवार गणेश यादव ने कहा कि मैं काफी दिनों बाद अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने के आलावा लाने गया। यह काफी सुकून देने वाला था। उन्होंने कहा कि गुरुवार की शाम मैंने अपने कार्यकर्ताओं के साथ चाय पी कर चुनाव प्रचार की समीक्षा की।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में उत्सव के साथ सेवा, महाराष्ट्र दिवस पर 100 महिलाओं को सिलाई मशीन; आत्मनिर्भरता की पहल
मुंबई: अब छिप नहीं सकेगा नकली पनीर, खाने में पारदर्शिता जरूरी; महाराष्ट्र में नया नियम लागू
महाराष्ट्र दिवस पर शिवाजी पार्क से CM फडणवीस का संदेश, मराठी सीखना जरूरी; लेकिन हिंसा नहीं
मुंबई में NCB की ऐतिहासिक स्ट्राइक; 1745 करोड़ रुपये की कोकीन जब्त, अमित शाह ने थपथपाई पीठ
मुंबई से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
सुकून की नींद
कांदिवली पूर्व विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अतुल भातखलकर ने बताया कि बहुत दिनों बाद वे थोड़ी सुकून के साथ सोये। साथ ही उन्होंने अपना दिन परिवार के सदस्यों के साथ बिताया। हालांकि भातखलकर ने कहा कि उन्होंने इस दौरान कार्यकर्ताओं व लोगों के फोन भी उठाए।
मैं आज भी जनता के बीच हूं – संजय उपाध्याय
बोरीवली से बीजेपी उम्मीदवार संजय उपाध्याय ने बताया कि आज वे बहुत खाली-खाली फील कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रचार खत्म होने के बाद भी आज मैं जनता के बीच में हूं। मैं हमेशा से जनता के बीच रहने वाला नेता हूं। आज मैंने कार्यकर्ताओं के साथ सुकून से चाय पी।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
लंबी भागदौड़ के बाद मिली शांति – यशवंत सिंह
चारकोप विधानसभा से कांग्रेस के उम्मीदवार यशवंत जयप्रकाश सिंह ने बताया कि लंबी भागदौड़ के बाद आज थोड़ी शांति मिली है। वे सुबह जल्दी उठ गए थे। इसके बाद उन्होंने परिवार के साथ भोजन किया। चुनाव कार्यालय पहुंचकर अखबार पढ़ने के बाद मतदान को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की। मुझे पूरा विश्वास है कि जनता के आशीर्वाद से जीत सुनिश्चित है।
आज भी मतदाताओं से मिला – सागर
चारकोप में महायुति के उम्मीदवार योगेश सागर ने कहा कि आज भी मैं घर में नहीं बैठा था। लोगों और कार्यकर्ताओं से मिल रहा था। मतदाताओं से भी मिला और उनका धन्यवाद भी अदा किया।
