Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बंगाल चुनाव: सिलीगुड़ी रैली में PM Modi की पेंटिंग्स की बौछार, जनसैलाब ने मचाया धमाल

Bengal Election: सिलीगुड़ी में PM Modi ने विशाल रैली की, उन्होंने कहा कि सोनार बांग्ला के लिए भाजपा सरकार जरूरी है। इस दौरान स्कूली छात्रों ने पेंटिंग भेंट की। इस रैली में जनसैलाब देखने को मिला।

  • Written By: सजल रघुवंशी
Updated On: Apr 12, 2026 | 07:52 PM

पीएम मोदी (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

PM Modi Siliguri Rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रविवार को सिलीगुड़ी में विशाल जनसभा को संबोधित किया। रैली में प्रधानमंत्री मोदी की जबरदस्त लोकप्रियता देखने को मिली। उन्हें सुनने के लिए भारी जनसैलाब उमड़ा। कई स्कूली छात्रों और युवाओं ने पीएम मोदी की खूबसूरत पेंटिंग बनाई थी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बंगाल में भाजपा की सरकार बन रही है और टीएमसी को अब पाई-पाई का हिसाब देना होगा।

पीएम मोदी को सुनने के लिए भारी तदाद में लोग पहुंचे थे। इनमें कुछ स्कूली बच्चों ने पीएम मोदी के लिए कड़ी मेहनत करते हुए पेंटिंग बनाई थी। आमतौर पर पीएम मोदी की चुनावी रैलियों में इस तरह का नजारा देखने को मिलता है।

पीएम मोदी के समर्थक ने कही बड़ी बात

पीएम मोदी के समर्थक श्रवण साह ने कहा कि इस पावन धरती पर मैं प्रधानमंत्री का अभिनंदन करता हूं। उन्होंने कहा कि इस बार का चुनाव बंगाल को बचाने और सनातन संस्कृति की रक्षा का है। सोनार बांग्ला तभी बनेगा जब भारतीय जनता पार्टी की सरकार आएगी। जब तक बंगाल में भाजपा की सरकार नहीं आती, ‘सोनार बांग्ला’ नहीं बन सकता। उन्होंने कहा कि इस बार गलती हुई तो बंगाल को बांग्लादेश बना दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिंदुओं से अपील करता हूं कि एक-एक वोट भाजपा प्रत्याशियों को दें। यह सनातन संस्कृति को बचाने का चुनाव है। बंगाल को बचाने के लिए भाजपा सरकार लाना जरूरी है।

सम्बंधित ख़बरें

बीजेपी करेगी सहयोगियों का शिकार, मई से शुरुआत, रोहित पवार का बड़ा दावा

बंगाल चुनाव: भाजपा को लगा तगड़ा झटका…नेताजी के परपोते चंद्र कुमार बोस ने छोड़ी पार्टी, TMC में हुए शामिल

Bengal Election: TMC ने बंगाल को नोंच डाला, इसे कंगाल बनाकर रख दिया; ममता पर सीएम योगी का जोरदार हमला

महिला आरक्षण बिल को लेकर BJP सख्त, सांसदों के लिए जारी किया व्हिप; 16 से 18 अप्रैल तक मौजूद रहना जरूरी

बदलाव जरूर होगा- पीएम मोदी समर्थक

रैली में पीएम नरेंद्र मोदी की पेंटिंग लेकर आए एक युवक ने कहा कि अगर नरेंद्र मोदी हैं तो बदलाव जरूर होगा। 11वीं कक्षा के छात्र सुरंजन पाल ने बताया कि मैं पीएम मोदी की पेंटिंग बनाकर लाया हूं। मेरा मन था कि उनसे मिलूं। बंगाल में बदलाव बहुत जरूरी है। एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि हम सब हिंदू भाई-भाई हैं। बंगाल में जाति का भेदभाव मिटाना होगा।

यह भी पढ़ें: 14 अप्रैल को होगी नीतीश कैबिनेट की आखिरी मीटिंग, पद से देंगे इस्तीफा; 15 अप्रैल को मिल सकता है नया CM

यह सभा इतिहास रच रही है- भाजपा नेता

पेंटिंग बनाकर लाए एक बच्चे सौभाग्य दत्ता ने बताया कि मैंने एक महीने में पीएम मोदी की पेंटिंग बनाई और उन्हें देना चाहता हूं। भाजपा नेता आनंद वर्मन ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद करना चाहता हूं। आज की यह सभा इतिहास रच रही है। निश्चित रूप से इसका गहरा प्रभाव पड़ेगा। बंगाल में सरकार बदलेगी और भाजपा बड़ी मार्जिन से सरकार बनाएगी। पीएम मोदी ने बंगाल के प्रमुख मुद्दों को उठाया है। उन्होंने भाजपा की सोच रखी है। बंगाल में भाजपा की सरकार बनने के बाद यहां एम्स और सेंट्रल यूनिवर्सिटी खोली जाएगी, जिससे जनता को लाभ मिलेगा।

Pm modi siliguri rally west bengal election 2026 bjp victory claim

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 12, 2026 | 07:52 PM

Topics:  

  • Assembly Election 2026
  • BJP
  • PM Narendra Modi
  • West Bengal Assembly Election

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.