Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

TMC नहीं चाहती बंगाल की बेटियां ज्यादा संख्या में MLA-MP बनें…पीएम मोदी ने TMC पर लगाया विश्वासघात का आरोप

West Bengal Election 2026: विष्णुपुर की रैली में PM मोदी ने TMC पर महिला आरक्षण बिल को रोकने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा TMC बंगाल की बेटियों को राजनीति में आने से रोककर 'महा जंगल राज' बचाना चाहती है।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Apr 19, 2026 | 12:04 PM

पीएम मोदी (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

PM Modi Bishnupur Rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले के विष्णुपुर एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘हर जनसभा पहले से ज़्यादा बड़ी होती जा रही है। मुझे बताया गया कि लोग 2-3 घंटे से बैठे हुए हैं। यह माहौल, यह प्यार, यह उत्साह, यह जोश, यह विरोध भी उस बेरहम सरकार के खिलाफ गुस्से का प्रतीक है।’

पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘BJP की पहचान महिला सशक्तिकरण और महिलाओं की सुरक्षा है। इसीलिए, देश के हर राज्य में बहनें और बेटियां BJP को सबसे ज्यादा आशीर्वाद देती हैं। हम एक विकसित भारत के निर्माण में बेटियों की भूमिका का विस्तार करना चाहते हैं और ज्यादा से ज्यादा बेटियों को राजनीति में भी आने के लिए प्रोत्साहित करना चाहते हैं। आपने देखा कि संसद में क्या हुआ। TMC ने एक बार फिर बंगाल की बहनों के साथ विश्वासघात किया है।’

बंगाल की बेटियां ‘महा जंगल राज’ को चुनौती दे रहीं

पीएम मोदी ने कहा, ‘बंगाल की महिलाएं 33% आरक्षण चाहती थीं। मोदी ने इसे सुनिश्चित किया। बंगाल की महिलाएं चाहती थीं कि इसे 2029 से लागू किया जाए। मोदी ने इसके लिए भी प्रयास किए। लेकिन TMC नहीं चाहती थी कि बंगाल की बेटियां MLA और MP बनें, क्योंकि बंगाल की बेटियां उनके ‘महा जंगल राज’ को चुनौती दे रही थीं। इसलिए, TMC ने कांग्रेस के साथ मिलकर साजिश रची और महिलाओं को 33% आरक्षण देने वाले कानून को पारित होने से रोक दिया।’

सम्बंधित ख़बरें

बंगाल चुनाव: पहले चरण की वोटिंग के लिए EC तैयार, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; 152 सीटों पर हाई स्टेक मुकाबला

EC का हंटर! 1000 करोड़ की जब्ती से मचा हड़कंप; चुनाव में पैसे-शराब की हो रही बारिश, देखें पूरी लिस्ट

PM Modi को कहा था ‘आतंकवादी’, अब इलेक्शन कमीशन ने मांगा जवाब; बढ़ सकती है मल्लिकार्जुन खड़गे की मुश्किलें

उन्होंने पूरे सिस्टम और लोकतंत्र को खतरे में डाल दिया! सुप्रीम कोर्ट ने I-PAC रेड मामले में ममता को लगाई फटकार

TMC धर्म के आधार पर आरक्षण देने की कोशिश कर रही

नरेंद्र मोदी ने तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यह वही पार्टी है जो कथित तौर पर घुसपैठियों को लाभ पहुंचाने के लिए कानून और नियमों की अनदेखी करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस धर्म के आधार पर आरक्षण देने की कोशिश कर रही है और संविधान की मूल भावना के खिलाफ काम कर रही है।

यह भी पढ़ें- बंगाल में कांग्रेस अकेले क्यों लड़ रही है चुनाव, क्या 2026 में अकेले लड़कर वापसी कर पाएगी पार्टी?

पीएम मोदी ने आगे कहा कि 4 मई को आने वाले चुनावी नतीजों की झलक अभी से टीएमसी नेताओं की भाषा और व्यवहार में दिख रही है। उन्होंने कोलकाता में पार्टी नेताओं के बयानों को “धमकी भरी और गुंडागर्दी वाली भाषा” करार देते हुए कहा कि यह सब नतीजों से पहले का संकेत है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने टीएमसी से जुड़े कथित असामाजिक तत्वों को चेतावनी देते हुए कहा कि 29 अप्रैल से पहले अपने-अपने थानों में आत्मसमर्पण कर दें, क्योंकि 4 मई के बाद किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

Pm modi bishnupur rally west bengal election tmc women reservation bill

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 19, 2026 | 11:50 AM

Topics:  

  • Assembly Election 2026
  • Narendra Modi
  • TMC
  • West Bengal
  • West Bengal Assembly Election

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.