PHOTOS : महाराष्ट्र के चुनावी माहौल में राहुल गांधी ने चखा नागपुर के फेमस ‘तरी पोहा’ का स्वाद, स्थानीय लोगों से की मुलाकात
महाराष्ट्र में चुनावी पारा काफी हाई हो गया है। क्योंकि आज से महज 3 दिनों बाद 20 नवंबर को यहां 288 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में मतदान होना है। इस चुनावी समर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी चुनाव प्रचार के लिए महाराष्ट्र पहुंचे थें। राहुल गांधी ने शनिवार को महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार अभियान के बीच नागपुर के प्रसिद्ध 'तरी पोहा' का लुत्फ उठाया।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
महाराष्ट्र में चुनावी पारा काफी हाई हो गया है। क्योंकि आज से महज 3 दिनों बाद 20 नवंबर को यहां 288 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में मतदान होना है।
इस चुनावी समर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी चुनाव प्रचार के लिए महाराष्ट्र पहुंचे थें।
क्या शाह ने दी पैलेट गन चलाने की मंजूरी? राहुल गांधी ने गृहमंत्री को लिखा खत, पुलिस कार्रवाई पर मांगी जवाबदेही
शाबाश छात्रों…शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर राहुल गांधी ने दी बधाई, बोले- डरो मत! सरकार को हटाने का वक्त आ गया
शिक्षा मंत्री के इस्तीफे से लेकर पीएम मोदी तक… राहुल गांधी की ये 3 मांगें हिला देंगी सरकार! देखें VIDEO
‘वीडियो नहीं, संसद में जवाब दें PM’—नीट विवाद पर खड़गे का तीखा पलटवार (VIDEO)
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार अभियान के बीच नागपुर के प्रसिद्ध 'तरी पोहा' का लुत्फ उठाया।
रहुल गांधी ने नागपुर में रामजी-श्यामजी पोहे वाले के यहां स्थानीय लोगों से मुलाकात की और मौजूद युवाओं और महिलाओं से बात कर उनकी परेशानियों को सुना और उसके समाधान पर चर्चा की।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष गांधी शाम को वर्धा रोड स्थित श्यामजी रामजी पोहेवाले के यहां पहुंचे और पोहा बनाने की कोशिश की।
बता दें कांग्रेस नेता राहुल गांधी विदर्भ के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने अगले 20 नवंबर को होने वाले महाराष्ट्र चुनाव के लिए चंद्रपुर के चिमूर और अमरावती के धामनगांव रेलवे में जनसभाएं कीं।
राहुल गांधी ने इस सप्ताह की शुरुआत में नांदेड़ में चुनावी रैली के बाद सड़क किनारे एक दुकान पर गन्ने का रस पीते हुए स्थानीय महिलाओं से बातचीत की थी।
आपको बता दें कि महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में 20 नवंबर को मतदान होना है। वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी और चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।
