‘मैं फेल हो गया मुझे वोट न देना…’ प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल को लगवाई यमुना में डुबकी, महा’बवाल तय!
दिल्ली चुनाव को लेकर चल रही सियासी जंग में शनिवार को चौंकाने वाला कारनामा देखने को मिला है। भारतीय जनता पार्टी के नई दिल्ली सीट से उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने अनोखे अंदाज में केजरीवाल को अपना निशाना बनाया है।
- Written By: अभिषेक सिंह
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में चुनाव की तारीख जैसे-जैसे करीब आती जा रही है वैसे ही सियासी जंग भी और रोचक होती जा रही है। यहां सियासी दल और सियासतदान नए-नए तरीकों से एक दूसरे पर वार-पलटवार कर रहे हैं। खासकर बात करें बीजेपी और आम आदमी पार्टी की तो यह लेवल कहीं ज्यादा है।
दिल्ली चुनाव को लेकर चल रही सियासी जंग में शनिवार को चौंकाने वाला कारनामा देखने को मिला है। भारतीय जनता पार्टी के नई दिल्ली सीट से उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने अनोखे तरीके से आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को अपना निशाना बनाया है।
यमुना घाट पहुंचे प्रवेश वर्मा
नई दिल्ली विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ रहे प्रवेश वर्मा शनिवार को यमुना के घाट पर पहुंचे। यहां उनके हाथ में दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल का कटआउट भी था। प्रवेश वर्मा ने नाव पर चढ़कर केजरीवाल के कटआउट को यमुना में डुबो दिया।
सम्बंधित ख़बरें
MP News: ‘केवल शासन के भरोसे गौमाता की रक्षा संभव नहीं’, कैलाश विजवर्गीय का बड़ा बयान; गाय को लेकर कही यह बात
ठाकरे को विदर्भ में बड़ा झटका, 29 गाड़ियों का काफिला और 250 पदाधिकारियों के साथ सुरेश मापारी भाजपा में शामिल
ममता के गढ़ फिर खिला कमल, BJP उम्मीदवार ने करीब 1 लाख वोटों से जीता चुनाव; TMC के जहांगीर खान की करारी हार
सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
#WATCH | BJP candidate from the New Delhi assembly constituency, Parvesh Verma reaches Yamuna Ghat; takes a jibe at AAP National Convenor Arvind Kejriwal over the issue of cleaning Yamuna River. pic.twitter.com/uAVHPwOpDx — ANI (@ANI) January 25, 2025
बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा ‘आप’ मुखिया का जो कटआउट लेकर पहुंचे थे उसमें अरविंद केजरीवाल कान पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, कटआउट में ऊपर की तरफ यह भी लिखा गया है कि ‘मैं फेल हो गया, मुझे वोट मत देना। 2025 तक मैं यमुना साफ नहीं कर पाया।
नया सियासी बवाल छिड़ना तय!
प्रवेश वर्मा के इ्स करारे तंज पर सियासी नया सियासी बवाल छिड़ना बिल्कुल तय माना जा रहा है। दो दिन पहले सीएम योगी ने भी दिल्ली में यमुना की सफाई का मुद्दा उठाया था। वहीं, अखिलेश यादव ने अरविंद केजरीवाल के बचाव में उतरते हुए सीएम योगी को मथुरा में यमुना के जल से आचमन करने का चैंलेज दिया था।
दिल्ली का चुनावी कार्यक्रम
जानकारी के लिए आपको बता दें कि दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए 5 फरवरी को एक चरण में वोटिंग होनी है। जबकि चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। इस बार दिल्ली की चुनावी जंग काफी दिलचस्प और करीबी मानी जा रही है। ऐसे में देखना अहम होगा कि कौन बाजी मारेगा।
