

मुंबई: चुनाव से पहले ही शेकाप को एक बार फिर से पनवेल में भारी झटका लगा है। शेकाप की स्वार्थी राजनीति से तंग आकर सुकापुर ग्राम पंचायत के सदस्य चंद्रकांत चहुशेठ पोपेटा शेतकरी कामगार पक्ष से इस्तीफा दिया और अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। चंद्रकांत पोपटा के साथ गुरुनाथ पाटिल, सुरेश गुप्ता, दीपक गायकवाड़ और उनके समर्थक भाजपा में शामिल हुए, उन्हें राज्य के लोक निर्माण मंत्री रविंद्र चव्हाण भाजपा में शामिल किया।
इस मौके पर विधायक प्रशांत ठाकुर, उरण भाजपा विधायक महेश बालदी, संगठन मंत्री सतीश धोंड आदि उपस्थित थे। भाजपा के नेताओं कहा कि शेकाप के नेता अपनी मतलबी राजनीति के लिए लोगों को भड़काने का काम कर रहे हैं। चुनाव आने पर ताली बजाना उनकी जिंदगी है, इसलिए उनके बहकावे में न आएं।
विधायक प्रशांत ठाकुर की कार्यप्रणाली पर विश्वास करते हुए समस्त गुजराती लोहाना समाज के युवा नेता नील पुजारा ने अपने समर्थकों के साथ सार्वजनिक रूप से भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश किया। इस मौके पर राज्य के लोक निर्माण मंत्री रवींद्र चव्हाण ने उनका पार्टी में स्वागत किया। इस अवसर पर गोवा विधायक दयानंद सोपटे, बालासाहेब पाटिल, जिला अध्यक्ष अविनाश कोली, पूर्व महापौर कविता चौतमोल आदि मौजूद थे।
चर्मकार समाज के लोग महायुति के प्रत्याशी प्रशांत ठाकुर के साथ मजबूती खड़े हैं, यह बात राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और चर्मकार समाज के नेता शिवदास कांबले ने पनवेल में आयोजित बैठक के दौरान कही। शिवदास कांबले की पहल पर चर्मकार समाज के कार्यकर्ताओं ने सार्वजनिक रूप से प्रशांत ठाकुर का समर्थन किया।
बैठक में भाजपा, शिवसेना, एनसीपी, आरपीआई, पीआरपी और गठबंधन के उम्मीदवार प्रशांत ठाकुर, श्रमिक नेता महेश जाधव, जगदीश ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। इस बैठक में कांबले ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार चर्मकार समाज के उत्थान के लिए काम कर रही है। विधायक प्रशांत ठाकुर भी इस समाज की बेहतरी के लिए प्रयासरत है, इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए चर्मकार समाज पूरी निष्ठा के साथ प्रशांत ठाकुर का समर्थन कर रहा है।