Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कब होगी नए मुख्यमंत्री की घोषणा? कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे ने किया खुलासा

महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई रवाना होने से पहले यहां संवाददाताओं से कहा कि महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री को लेकर फैसला राज्य की राजधानी में महायुति गठबंधन की एक अन्य बैठक में किया जाएगा।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Nov 29, 2024 | 10:51 AM

एकनाथ शिंदे (सौजन्य-एएनआई)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में सरकार गठन के मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रमुख जे. पी. नड्डा के साथ उनकी ‘‘अच्छी और सकारात्मक” बातचीत हुई।

शिंदे ने मुंबई रवाना होने से पहले यहां संवाददाताओं से कहा कि महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री को लेकर फैसला ‘‘एक या दो दिन में” राज्य की राजधानी में महायुति गठबंधन की एक अन्य बैठक में किया जाएगा। एकनाथ शिंदे, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार ने राज्य में सत्ता साझेदारी समझौते पर बातचीत के लिए बृहस्पतिवार रात यहां शाह और नड्डा से मुलाकात की थी।

एक दो दिन में आएगा फैसला

निवर्तमान मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हम एक या दो दिन में (महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पर) निर्णय लेंगे। हमने चर्चा की है और यह जारी रहेगी। जब हम अंतिम निर्णय लेंगे तो आपको पता चल जाएगा।” एकनाथ शिंदे ने कहा कि वह राज्य में सरकार गठन में बाधा नहीं बनेंगे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा शाह द्वारा लिए गए निर्णय का पालन करेंगे।

सम्बंधित ख़बरें

अशोक खरात और एकनाथ शिंदे के फोन कॉल पर महाराष्ट्र में सियासी घमासान, चंद्रशेखर बावनकुले ने दिया करारा जवाब

Ashok Kharat Case: नासिक सेक्स स्कैंडल में बड़ा खुलासा, उपमुख्यमंत्री से जुड़े भोंदू बाबा के तार

ठाणे के कोंडदेव स्टेडियम में क्रिकेट का रोमांच, ‘प्रेसिडेंट कप इंडिया’ के लिए फिल्मी सितारे भी मैदान पर

ठाणे में बनेगा राज्य का सबसे बड़ा ऑडिटोरियम, सरकार ने मंजूर किए 138 करोड़

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

उन्होंने कहा, ‘‘‘लाडका भाऊ’ (प्यारा भाई) का दर्जा मेरे लिए किसी भी अन्य चीज से ऊपर है।” एकनाथ शिंदे ने कहा कि बैठक ‘‘अच्छी और सकारात्मक” रही। उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी ने सरकार गठन पर बातचीत की। सहयोगी दलों के बीच अच्छा समन्वय है, हम सभी बहुत सकारात्मक हैं और हम लोगों द्वारा दिए गए स्पष्ट जनादेश का सम्मान करेंगे। हम जल्द सरकार बनाएंगे।”

बैठक पर की बातचीत

एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार सुबह संवाददाताओं से कहा, ‘‘बैठक अच्छी और सकारात्मक रही। यह पहली बैठक थी। महायुति की एक और बैठक मुंबई में होगी।” शिवसेना नेता ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने उन्हें भारी बहुमत से एक बार फिर चुना है और सर्वोच्च प्राथमिकता जनादेश का सम्मान करना है, न कि ‘‘पदों के पीछे भागना”।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत महायुति गठबंधन ने हाल में हुए विधानसभा चुनावों में 288 सदस्यीय सदन में 230 सीट पर जीत दर्ज की तथा विपक्षी महाविकास अघाड़ी (एमवीए) को 46 सीट पर समेट दिया। भाजपा ने 132 सीट, शिवसेना ने 57 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने 41 सीट जीतीं।

महायुति से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

महाविकास अघाड़ी में शामिल शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने 20 सीट, कांग्रेस ने 16 और शरद पवार की राकांपा (शरदचंद्र पवार) ने 10 सीट पर जीत दर्ज की।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

New chief minister will be announced in one or two day said acting cm eknath shinde revealed

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 29, 2024 | 10:51 AM

Topics:  

  • Eknath Shinde
  • Maharashtra Assembly Elections
  • Mahayuti

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.