Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Dussehra 2025 |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बीजेपी की पहली लिस्ट में दिखा परिवारवाद! कई नेताओं के परिजनों को मिला टिकट

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को जारी की गई उम्मीदवारों की सूची के बाद बीजेपी के परिवारवाद की परिभाषा पर भी सवाल उठाने लगे हैं। क्योंकि बीजेपी ने सूची में अपने कई नेताओं के परिजनों को उम्मीदवारी दी है।

  • By आकाश मसने
Updated On: Oct 20, 2024 | 09:55 PM

कॉन्सेप्ट फोटो (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: बिहार के राम विलास पासवान, यूपी में अपना दल, महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे, अजित पवार और कर्नाटक में एचडी कुमारस्वामी की पार्टी के साथ गठबंधन के कारण बीजेपी भ्रष्टाचार और वंशवाद के मुद्दे पर घिरती रही है। लेकिन रविवार को जारी की गई बीजेपी के उम्मीदवारों की सूची के बाद बीजेपी के परिवारवाद की परिभाषा पर भी सवाल उठाने लगे हैं। क्योंकि बीजेपी ने अपनी सूची में अपने कई नेताओं के परिजनों को उम्मीदवारी दी है। इनमें नेताओं की पत्नी, बेटे-बेटी और भाई शामिल हैं। इस पर विपक्ष के लोग कह रहे हैं कि बीजेपी की कथनी और करनी में अंतर है।

भारतीय जनता पार्टी भी अब परिवारवाद के जाल में फंसती नजर आ रही है। कांग्रेस सहित देश के तमाम विपक्षी दलों पर भ्रष्टाचार, परिवारवाद और वंशवाद का आरोप लगाकर बीजेपी केंद्र की सत्ता तक पहुंची लेकिन देश और दुनिया की सबसे बड़ी व अमीर राजनीतिक पार्टी बनने के बाद अब बीजेपी भ्रष्टाचार व परिवारवाद की नई परिभाषा गढ़ने की कोशिश करने लगी। कांग्रेस, राजद, सपा, शिवसेना (उद्धव गुट) राकांपा (शरदचंद्र पवार) आदि पर वंशवाद का आरोप लगाती रही है।

यह भी पढ़ें:– हरियाणा की तर्ज पर हुआ महाराष्ट्र में सीट बंटवारा, BJP ने पुराने चेहरों पर जताया भरोसा, जातीय समीकरण भी साधे

कई नेताओं के परिजनों को टिकट

बीजेपी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को अपने 99 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। इसमें बीजेपी सांसद अशोक चव्हाण की बेटी सृजया चव्हाण को भोकर विधानसभा क्षेत्र से, पूर्व केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे के पुत्र संतोष दानवे को भोकरदन से, सांसद नारायण राणे के पुत्र नितेश राणे को कणकवली से श्रीगोंदा से मौजूदा विधायक बबनराव पाचपुते की पत्नी प्रतिभा पाचपुते तथा कल्याण पूर्व से मौजूदा विधायक गणपत गायकवाड की पत्नी सुलभा गायकवाड़ को उम्मीदवार बनाया है। इसी तरह मुंबई बीजेपी के अध्यक्ष आशीष शेलार के भाई विनोद शेलार को मालाड-पश्चिम विधानसभा सीट से टिकट दिया है।

यह भी पढ़ें:– महाराष्ट्र चुनाव के लिए BJP ने जारी की 99 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देवेन्द्र फडणवीस समेत ये बड़े नाम हैं शामिल

संतोष दानवे, नीतेश राणे को दूसरा मौका

गौरतलब हो कि बीजेपी ने संतोष दानवे और नीतेश राणे को दूसरी बार टिकट दिया है। संतोष इससे पहले 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में जीतने में सफल हुए थे और तब वह सबसे युवा विधायक बने थे। इस तरह नीतेश राणे भी 2019 में बीजेपी के टिकट पर विधायक चुने गए थे। जबकि बबनराव पाचपुते ने बीमार होने के कारण चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था तो वहीं गणपत गायकवाड़ एक आपराधिक मामले में जेल में बंद हैं। जबकि विनोद शेलार पूर्व नगर सेवक हैं।

Nepotism was seen in bjps first list

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 20, 2024 | 09:55 PM

Topics:  

  • BJP
  • Maharashtra Assembly Elections

सम्बंधित ख़बरें

1

बिहार SIR और घुसपैठ पर सियासी घमासान, बीजेपी-कांग्रेस ने एक दूसरे पर लगाए आरोप- VIDEO

2

पवन सिंह के लिए आरा कितना सेफ, इस सीट के लिए RJD की जगह बीजेपी को क्यों चुना? जानिएं पूरा समीकरण

3

‘RSS आतंकवादी संगठन’, कांग्रेस नेता के बयान से मचा बवाल, भाजपा ने दिया मुंहतोड़ जवाब

4

संघ के सहारे…2027 की नैया लगेगी किनारे? जब मुरझाया कमल का फूल तो भाजपा को याद आई भूल!

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.