चारकोप में छाए यशवंत सिंह, प्रचार के दौरान मिला भारी समर्थन, गर्मजोशी से जनता ने किया स्वागत

चारकोप विधानसभा से MVA के उम्मीदवार यशवंत सिंह ने अपना चुनावी अभियान को गतिशील बना दिया है। रविवार को लालजी पाडा, केडी कंपाउंड, गणेश नगर, गांधी नगर सहित कई स्थानों में पद यात्रा के दौरान मतदाताओं से जनसंपर्क अभियान के तहत संवाद किया।
यशवंत सिंह को प्रचार के दौरान मिल रहा समर्थन
यशवंत सिंह (सौजन्य-नवभारत)
Published on
Updated on

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए सभी उम्मीदवारों ने अपनी प्रचार तेज कर दिया है। उम्मीदवार घर-घर जाकर पदयात्रा के जरिए जनता से समर्थन मांग रहे है। इस बीच चारकोप विधानसभा क्षेत्र से महाविकास आघाडी के उम्मीदवार यशवंत सिंह को जनता का भारी समर्थन मिलते देखा गया है।

चारकोप विधानसभा से महाविकास आघाडी के उम्मीदवार यशवंत जयप्रकाश सिंह ने अपना चुनावी अभियान को गतिशील बना दिया है। रविवार को लालजी पाडा, केडी कंपाउंड, गणेश नगर, गांधी नगर सहित कई स्थानों में पद यात्रा के दौरान मतदाताओं से जनसंपर्क अभियान के तहत संवाद किया और लोगों से जन समर्थन मांगा।

जनता ने वोट देने का किया आश्वासन

चारकोप की जनता ने प्रचार अभियान के पांचवें दिन यशवंत सिंह को जोरदार समर्थन देकर उत्साहपूर्ण माहौल बना दिया। समर्थन के साथ ही नागरिकों का जनआशीर्वाद भी यशवंत सिंह को इस दौरान मिला। पदयात्रा के दौरान स्थानीय लोगों ने यशवंत सिंह को अपने अमोल वोट देने का आश्वासन भी दिया।

पदयात्रा के दौरान चारकोप के विभिन्न वर्गों के नागरिक, स्थानीय कार्यकर्ता और यशवंत सिंह के समर्थक सक्रिय रूप से शामिल रहे। लालजी पाड़ा में प्रचार के दौरान यशवंत सिंह का स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके साथ ही जनता ने चारकोप में उनकी विकास नीतियों के प्रति समर्थन दिखाया।

छठ व्रतियों से जीत का मांगा आशीर्वाद

चारकोप विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी और महा विकास आघाडी के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत जयप्रकाश सिंह ने अपनी धर्मपत्नी डॉक्टर वंदना सिंह के साथ दो दिन पहले छठ पूजा पर्व में भाग लिया। साई नगर में स्थित केडी कंपाउंड में दिनेश गुप्ता और आशीष गुप्ता द्वारा आयोजित छठ पूजा में यशवंत सिंह को अपने बीच में उपस्थित देख कर लोगों ने स्वागत किया।

छठ पूजा में शामिल व्रतियों ने यशवंत सिंह को जीवन में असीम सफलता और चुनाव में विजय आशीर्वाद दिया। इसी प्रकार ईरानी कंपाउंड में आशीष गुप्ता द्वारा आयोजित छठ पूजा में शामिल होकर व्रतियों से जीत का आशीर्वाद प्राप्त किया। चुनाव प्रचार के दौरान राजस्थान की विधायक एवं चारकोप विधानसभा के चुनाव पर्यवेक्षक इंद्रा मीना ने भी छठ व्रतियों से आर्शीवाद लिया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com