

Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए जल्द ही वोटिंग शुरू होने वाली है। राज्य में एक ही चरण में 20 नवंबर को मतदान किया जाएगा। जिसे लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी तैयारी में लगी हुई हैं। इसी बीच कांग्रेस ने चुनाव से पहले बागी उम्मीदवारों के खिलाफ एक्शन लिया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने 7 और बागी उम्मीदवारों को निष्कासित कर दिया है। ये उम्मीदवार अब अगल छह सालों के लिए कांग्रेस पार्टी से चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। इससे पहले भी पार्टी ने करीब 16 उम्मीदवारों को निष्कासित किया था।
विधानसभा चुनाव से पहले एक एक्शन कांग्रेस पार्टी के लिए अहम साबित हो सकता है। बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में महायुति और महाविकास अघाड़ी के बीच कड़ा मुकाबला होने वाला है। महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त हो जाएगा। इस चुनाव में सभी राजनीतिक पार्टियां अपना पूरा दमखम लगा रही हैं।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले द्वारा जारी पत्र में कहा गया कि आम विधानसभा चुनाव 2024 में महाविकास अघाड़ी के आधिकारिक उम्मीदवारों और कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवारों के खिलाफ बगावत हुई है। बागी उम्मीदवारों का कृत्य पार्टी के अनुशासन का उल्लंघन करता है, इस वजह से महाराष्ट्र प्रभारी रमेश चेन्निथला और कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष नाना पटोले के निर्देश पर बगावत करने वाले उम्मीदवारों को आने वाले 6 साल के लिए पार्टी से सस्पेंड किया गया है।
कांग्रेस पार्टी ने जिन उम्मीदवारों को पार्टी से निष्कासित किया है जिसमें शिंदखेडा से बागी शामकांत सनेर, पर्वती से आबा बागुल, शिवाजीनगर से मनीष आनंद, परतूर से सुरेश कुमार जेथलीया, श्रीवर्धन से राजेंद्र ठाकूर, कल्याण बोराडे, रामटेक सीट से चंद्रपाल चौकसे का नाम शामिल है। ये उम्मीदवार 6 निर्वाचन क्षेत्रों से हैं जिन्हें बागी करार दिया गया है।
कांग्रेस ने बागी उम्मीदवारों के खिलाफ इससे पहले भी एक्शन लिया था। पार्टी ने 16 बागियों को 6 साल के लिए कांग्रेस से निष्कासित किया हहै। जिसमें सोनल कोवे, मनोज शिंदे, शब्बीर खान, अविनाश लाड, आनंदराव गेदाम, हंस कुमार पांडे, अभिलाषा गावतुरे, कमल व्यवहारे, मोहनराव दांडेकर, प्रेमसागर गणवीर, मंगल भुजबल, राजेंद्र मुलक, विजय खडसे आदि नाम शामिल हैं।