-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrapur »
- Maharashtra Assembly Elections Competition Between Congress And Bjp In Brahmapuri
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: ब्रम्हपुरी में कांग्रेस-भाजपा में टक्कर, VBA और BSP की भूमिका होगी निर्णायक
- Written By: अभिषेक सिंह
जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, प्रचार अभियान जोर पकड़ रहा है। सिंदेवाही तहसील में वडेट्टीवार समर्थक और कार्यकर्ता सक्रिय हो गए हैं और घर-घर जाकर प्रचार कर रहे हैं।

विजय वडेट्टीवार व कृष्णा सहारे (डिजाइन फोटो)
चंद्रपुर: जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, प्रचार अभियान जोर पकड़ रहा है। सिंदेवाही तहसील में वडेट्टीवार समर्थक और कार्यकर्ता सक्रिय हो गए हैं और घर-घर जाकर प्रचार कर रहे हैं। जगह-जगह होर्डिंग्स, झंडे लगा दिए गए हैं, इसलिए शहर कांग्रेसमय जैसा माहौल बन गया है।
ब्रम्हपुरी विधानसभा क्षेत्र में कुल 13 उम्मीदवार विधानसभा चुनाव मैदान में खड़े हैं। फिलहाल ब्रम्हपुरी विधानसभा क्षेत्र में दो मुख्य पार्टियों बीजेपी और कांग्रेस के बीच दोहरा मुकाबला होता दिखाई दे रहा है। साफ है कि महायुति और महाविकास आघाड़ी के उम्मीदवारों के बीच टक्कर होगी।
किस पर हो सकता है असर
हालांकि यह तय नहीं है कि खोरिपा, वंचित, बसपा उम्मीदवारों पर इसका असर किस पर पड़ेगा। विपक्षी दल के नेता विजय वडेट्टीवार के लिए यह चुनाव काफी प्रतिष्ठापूर्ण हो गया है और यह चुनाव महागठबंधन के लिए अस्तित्व बचाने का चुनाव होने जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
Chandrapur News: चंद्रपुर के जवराबोडी में धर्मांतरण आरोपों पर विवाद, जिलाधिकारी से जांच की मांग
प्रदूषण से मुक्ति मगर अब बेरोजगारी का संकट; चंद्रपुर की कोल वॉशरी बंद होने से 700 मजदूर परिवारों परेशानी में
Chandrapur News: पिग्मी एजेंटों के कमीशन पर फिर असमंजस, 3% भुगतान को लेकर नई उलझन
नागपुर मेडिकल अपडेट: मिर्गी बीमारी से चंद्रपुर के रमेन चक्रवर्ती की मौत, पीछे छोड़ गए बुजुर्ग माता-पिता
क्षेत्र से दो बार विधायक रहे वडेट्टीवार कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता और विपक्ष के नेता हैं। इलाके पर उनकी अच्छी पकड़ है और वे सभी के परिचय में हैं, इसलिए सिंदेवाही तहसील में भाजपा के सहारे नए हैं। पिछले बीस सालों से ओबीसी समुदाय को नेतृत्व नहीं मिलने से नाराज कार्यकर्ताओं ने बीजेपी वरिष्ठ को बताने पर आखिरकार बीजेपी ने जाति संतुलन बनाकर ओबीसी चेहरा दे दिया।
यह भी पढ़ें:- आशीष देशमुख के लिए समर्थन जुटाने सावनेर पहुंचे रवि किशन, यूपी और बिहार के लोगों से की खास अपील
महायुति उम्मीदवार कृष्णा सहारे को महाविकास आघाड़ी के विजय वडेट्टीवार का तगड़ा सामना करना होगा। लेकिन 20 साल बाद ओबीसी का प्रतिनिधित्व बीजेपी ने किया है और इस लड़ाई को ओबीसी के लिए अस्तित्व की लड़ाई माना जा रहा है। तो विधायक विजय वडेट्टीवार ने लगातार दो बार ब्रम्हपुरी निर्वाचन क्षेत्र का नेतृत्व किया है, उन्होंने इस बीच बहुत सारे विकास कार्य किए हैं, इसलिए उनके पास हैट्रिक हासिल करके पार्टी को और अधिक मजबूती देने का अवसर है।
वडेट्टीवार के लिए प्रतिष्ठा का चुनाव
बड़ी संख्या में मतदाताओं के साथ ओबीसी चेहरे की चुनौती सामने होने के कारण वडेट्टीवार के लिए यह चुनाव काफी प्रतिष्ठापूर्ण हो गया है। अगर वडेट्टीवार लगातार जीत की हैट्रिक पूरी कर लेते हैं तो उनके पास राज्य का नेतृत्व करने का मौका होगा। राज्य की विपक्षी पार्टी का नेता होने के नाते उनकी ओर पूरे राज्य का ध्यान लगा हुआ है। महागठबंधन में यह सीट बीजेपी के खाते में आई है और बीजेपी ने ब्रम्हपुरी सीट पर ओबीसी से कुनबी उम्मीदवार दिया है।
यह भी पढ़ें:- अकोला जिले में निर्णायक साबित हाेंगी महिलाएं, जानिए किस सीट पर कितने मतदाता
कृष्णा सहारे एक सामान्य किसान परिवार से हैं, इसलिए उन्हें इस बात से सहानुभूति हो सकती है कि क्षेत्र में नामचीन और सहायता के लिए दौड़नेवाले विजय वडेट्टीवार विजयी होंगे इसकी उत्सुकता लोगों को लगी है। दूसरी तरफ बीजेपी ने एक सामान्य परिवार के व्यक्ति को उम्मीदवार बनाकर ओबीसी घटक के साथ न्याय करने की कोशिश की है, इसलिए इस चुनाव का राजनीतिक महत्व बढ़ गया है। इसका लाभ महायुति के उम्मीदवार को होगा क्या? यह चुनाव नतीजों के बाद ही साफ होगा।
Maharashtra assembly elections competition between congress and bjp in brahmapuri
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेहनत का मिलेगा फल, व्यापार में तेजी के संकेत, पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 30, 2026 | 12:10 AMBirthday Horoscope: आज जन्मे जातकों को बढ़ेगा सौभाग्य, रिश्ते होंगे मजबूत, साल के अंत में धन लाभ के योग
Jul 29, 2026 | 09:55 PMबॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी का क्रेडिट कार्ड हैक, मिनटों में खाते से उड़े ₹2.43 लाख; पुलिस में मामला दर्ज
Jul 29, 2026 | 09:55 PMजबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PMKamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
Jul 29, 2026 | 09:50 PMभोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PMअपराध होने का इंतजार कर रही सरकार? एंटी पेपर लीक बिल पर CJP का बया बयान, पैलेट गन मामले पर भी मांगा जवाब
Jul 29, 2026 | 09:45 PMवीडियो गैलरी

काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM














