- Hindi News »
- Elections »
- Many Social Workers Stayed At Home When Not Get A Ticket In Elections
गिरगिट के तरह रंग बदलते हैं राजनेता! चुनाव में नहीं मिला टिकट तो घर में बैठ गए तमाम समाजसेवी
- Written By: अभिषेक सिंह
गिरगिट कैसे रंग बदलता है, इसका उदाहरण आपर गड़चिरोली के राजनीतिक गलियारे में देख सकते हैं। आज तक दिनदलितों के समाजसेवी के रूप में स्वयं को समाज में 'प्रोजेक्ट' करने वाले कुछ अतिउत्साही व इच्छुक अब घर में बैठे हैं।

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स-सोशल मीडिया)
गड़चिरोली: गिरगिट कैसे रंग बदलता है, इसका उदाहरण आपर गड़चिरोली के राजनीतिक गलियारे में देख सकते हैं। आज तक दिनदलितों के समाजसेवी के रूप में स्वयं को समाज में ‘प्रोजेक्ट’ करने वाले कुछ अतिउत्साही व इच्छुक अब घर में बैठे हैं। जिससे इन लोगों को सही में दिनदलितों के प्रति संवेदना है क्या? ऐसा सवाल पूछा जा रहा है। महाराष्ट्र राज्य विधानसभा का चुनाव घोषित होने के पूर्व से ही गड़चिरोली जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र में अनेक राजनीतिक लोगों ने अपनी तैयारी शुरू की थी।
अहेरी, आरमोरी व गड़चिरोली तीनों क्षेत्र में यह दिखाई दिया। इसमें नए के साथ पुराने नेताओं का भी समावेश था। सभी राजनीतिक दलों का स्पष्ट चित्र था। अपना टिकट पक्का करने के प्रयासों को लेकर खेत परिसर में पहुंचकर समय आने पर किचड़ से गुजरकर अनेक गरीबों की समस्याओं पर आवाज उठाना, विभिन्न आंदोलन के माध्यम से प्रशासकिय यंत्रणा व अपने शीर्षस्थ नेतृत्व का ध्यानाकर्षण करने का प्रयास किया था। लेकिन अब उम्मीदवारी निश्चित होने के बाद अधिकांश इच्छुक हाथ पर हाथ धर घर में बैठ गए हैं।
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: इन सीटों पर एमवीए के प्रत्याशी वापस लेंगे नामांकन? शरद पवार ने दिया बड़ा संकेत
सम्बंधित ख़बरें
गढ़चिरौली में ‘हरियाली का संकल्प’; 200 आदिवासी महिलाओं को मिला रोजगार, 25 एकड़ में तैयार हुई विशाल पौधशाला
बिनकर का तूफान, गड़चिरोली की धमाकेदार जीत, 16 ओवर में 206 रन चेज किए
बारामती उपचुनाव में लोकतंत्र का उत्सव, पवार परिवार ने किया मतदान; अजीत पवार को श्रद्धांजलि संग वोटिंग की अपील
जंगल में जुआ का बड़ा अड्डा ध्वस्त,गड़चिरोली में 22 जुआरी गिरफ्तार; 71 लाख से ज्यादा का माल जब्त
गड़चिरोली विधानसभा क्षेत्र में महायुति की ओर से भाजपा के नए नेतृत्व के रूप में डा। मिलिंद नरोटे को टिकट दिया गया है। जिससे आहत हुए भाजपा के वर्तमान विधायक डा। देवराव होली ने खुली बगावत की है। उन्होंने 4 तारीख तक राह देख, ऐसा संदेश सभी को दिया है। जिससे अन्य भाजपा के इच्छूक गायब हुए है। महाविकास आघाड़ी की ओर से कांग्रेस द्वारा इस क्षेत्र में गड़चिरोली जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष मनोहर पाटील पोरेटी को मैदान में उतारा गया है। उनके खिलाफ एड। विश्वजित कोवासे, डा। सोनल कोवे ने बगावत की है। वहीं अन्य कांग्रेस के इच्छूक गायब हुए है।
आरमोरी विधानसभा क्षेत्र में महायुति की ओर से भाजपा के वर्तमान विधायक कृष्णा गजबे को फिर से टिकट दिया गया। महाविकास आघाड़ी की ओर से कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में रामदास मसराम के नाम मुकर किया गया। जिससे इस क्षेत्र से चुनाव लड़ने के इच्छूक होने वाले करीब एक दर्जन से अधिक कांग्रेसी अब मायूस घर में नजर आ रहे है। अहेरी विधानसभा क्षेत्र में महायुति ने एनसीपी अजित पवार गुट के वर्तमान विधायक तथा मंत्री धर्मरावबाबा आत्राम को टिकट दिया है। उनके खिलाफ उनकी ही कन्या तथा गड़चिरोली जिला परिषद की पूर्व अध्यक्ष भाग्यश्री आत्राम यह राष्ट्रवादी कांग्रेस शरद पवार गुट से मैदान में उतरी है। भाजपा की ओर से टिकट नहीं मिलने से नाराज हुए पूर्व राज्यमंत्री राजे अंबरीशराव महाराज आत्राम ने भी खुला आह्वान दिया है। अन्य इच्छूक अब घर में बैठे है।
आमजनों के मुद्दे उठाने का केवल दिखावा
चुनावी दौर आने पर राजनेता हमेशा सक्रिय होते हैं। लेकिन अन्य कालावधि में उन्हें आम लोगों के प्रश्नों से कुछ लेना देना नहीं होता है। ऐसा जनता का अनुभव है। आम लोगों के मुद्दे उठाने का दिखावा अब जनता को नजर आ रहा है। इस बार भी जिले में ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है।
कौन किसे हराएगा, इस पर मंथन
जिले के तीनों विस क्षेत्र में इस चुनाव में इच्छूकों की भीड़ बढ़ गई है। अब बागीयों ने पटाखे फोड़ना भी शुरू किया है। वहीं दुसरी ओर जिन्हें टिकट नहीं मिला है, वे भी अपना प्रतिस्पर्धी कैसे पराजित होगा, इस पर विचारमंथन शुरू किया है। इसके लिए गुप्त बैठके शुरू है। वहीं वित्तीय व्यवहार का बिजगणित का अध्ययन भी किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें:- अपने ही घर में घिरेंगे चंपाई सोरेन, ‘कोल्हान टाइगर’ को उसी की मांद में कैद करने के लिए जेएमएम ने बिछा दिया मजबूत जाल
Many social workers stayed at home when not get a ticket in elections
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
फोन पर दिखा +91 नंबर तो भी हो जाएं सावधान, DoT की बड़ी चेतावनी, इस नए स्कैम से खाते से उड़ सकते हैं पैसे
May 28, 2026 | 03:19 AMAaj Ka Rashifal 28 May 2026: कर्क, धनु और मीन राशि वालों को मिलेगी बड़ी सफलता, तुला जातक रहें बेहद सावधान
May 28, 2026 | 12:05 AMवैभव सूर्यवंशी की आंधी में उड़ी पैट कमिंस की सेना, SRH को रौंदकर Q-2 में पहुंची RR; अब GT से होगा महामुकाबला
May 27, 2026 | 11:31 PMFDA कमिश्नर बनते ही तुकाराम मुंढे की सर्जिकल स्ट्राइक; पुणे, संभाजीनगर और धाराशिव में मिलावटखोरों पर चला चाबुक
May 27, 2026 | 11:28 PMराजस्थान में 1 जून से नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, सरकार और पंप मालिकों में छिड़ी जंग? जानिए क्या है वजह
May 27, 2026 | 10:59 PMदुश्मन के घर में मचेगा तहलका! जल्द आ रहा है 5वीं पीढ़ी का स्टेल्थ फाइटर AMCA, रडार भी हो जाएंगे फेल
May 27, 2026 | 10:55 PMExclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PMवीडियो गैलरी

डोनाल्ड ट्रंप के किस बयान पर फंस गए मार्को रुबियो, अब मच रहा है बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PM
जन्मदिन पर नितिन गडकरी ने लिया ऐसा ‘महा-संकल्प’! नागपुर समेत पूरे देश के युवाओं और किसानों की बदल जाएगी किस्मत
May 27, 2026 | 02:32 PM
मुंहतोड़ जवाब देंगे… पाकिस्तान बॉर्डर से अमित शाह ने दी खुली चेतावनी, देखें VIDEO
May 27, 2026 | 02:11 PM
बवाल होने दो, पुलिस मत पहुंचना… कानपुर देहात में पुलिस का VIDEO वायरल, विपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
May 27, 2026 | 01:49 PM
Dollar vs Yuan: डॉलर के मुकाबले युआन हुआ मजबूत! भारत पर क्या पड़ेगा असर? देखें VIDEO
May 27, 2026 | 01:48 PM
SSC GD पेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PM














