-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Elections »
- Election Commission Ordered An Inquiry Sending Ab Forms To Candidates By Helicopter
हेलीकॉप्टर से AB फार्म भेजना पड़ा महंगा, निवार्चन आयाेग ने दिए जांच के आदेश
- Written By: आकाश मसने
नासिक जिले में विधानसभा की 3 सीटों के लिए विशेष विमान द्वारा लाए गए 'एबी फॉर्म' की खबर के बाद चुनाव आयोग ने भी इसका संज्ञान लिया है। आयोग ने जिला प्रशासन को इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

नासिक में हेलीकॉप्टर से AB फार्म भेजे गए थे (सोर्स: सोशल मीडिया)
नासिक: नासिक जिले में विधानसभा की 3 सीटों के लिए विशेष विमान द्वारा लाए गए ‘एबी फॉर्म’ की खबर के बाद चुनाव आयोग ने भी इसका संज्ञान लिया है। आयोग ने जिला प्रशासन को इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं। जिला प्रशासन ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल रूम से इस संबंध में जानकारी मांगी है। इसके बाद प्रत्याशियों में खलबली मची है। निर्वाचन आयोग ने इस मामले में जिला प्रशासन से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की धूम मची हुई है। नासिक जिले में गठबंधनों और पार्टियों के भीतर बगावत और मित्रतापूर्ण लड़ाई का नया अध्याय शुरू हो गया है। वहीं नामांकन दाखिल करने के आखिरी दिन ‘एबी फॉर्म’ को लेकर नाटकीय घटनाएं घटीं। देवलीली और दिंडोरी में एक-एक उम्मीदवार के लिए विशेष विमान से ‘एबी फॉर्म’ भेजा गया। अंतिम कुछ मिनटों में यह दाखिल होने से उम्मीदवारी पर आधिकारिक मुहर लग गई।
इगतपुरी के लिए एक ‘एबी फॉर्म’ दस मिनट देर से आया, जिससे वह दाखिल नहीं हो सका। इस मामले को लेकर चुनाव आयोग ने जिला निर्वाचन शाखा से जानकारी मांगी है। आयोग ने पूछा है कि विमान किसने बुलाया, इसमें कौन थे, किन उम्मीदवारों के लिए फॉर्म मंगाए गए और इसके लिए कितना खर्च हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
गोंदेश्वर मंदिर के पुरातत्व महानिदेशक से मिले सांसद वाजे, मंदिर मरम्मत और 5 करोड़ के विकास कार्यों की मांग
नासिक के गड्ढों पर CM फडणवीस का एक्शन, मुंबई में होगी हाईलेवल बैठक, मेयर आडके ने शनिवार को बुलाई विशेष महासभा
विठुराया ने भर दी धुले एसटी की खाली तिजोरी! 9 दिनों में कमाए रिकॉर्ड 2.58 करोड़ रुपए
चांदवड़ के निवासियों के लिए बड़ी राहत! राज्य कैबिनेट का बड़ा फैसला-स्थापित होगा वरिष्ठ स्तर का दीवानी न्यायालय
यह भी पढ़ें:– चुनाव से पहले अजित पवार को बड़ी राहत, शिवसेना के उम्मीदवारों ने दो सीटों से वापस लिए नामांकन
एयर ट्रैफिक कंट्रोल विभाग से मांगी जानकारी
निर्वाचन आयोग के आदेश के बाद नासिक जिला प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है और हेलीकॉप्टर से एबी फॉर्म भेजने को लेकर एयर ट्रैफिक कंट्रोल विभाग से जानकारी मांगी है। आयोग ने जिला प्रशासन को विस्तृत रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं।
उम्मीदवारों के खातें में जुड़ेंगा खर्च
विमान से यात्रा का खर्च उम्मीदवार के फॉर्म के लिए हुआ, तो यह खर्च उम्मीदवार के खाते में जाएगा अन्यथा, यह खर्च पार्टी के खाते में जा सकता है। पार्टी के खर्च पर कोई सीमा नहीं है, लेकिन यदि यह खर्च उम्मीदवार के खाते में आता है, तो विमान किराए पर लेने का खर्च अधिक होगा। इससे संबंधित उम्मीदवारों के आगे के खर्च पर बड़ी समस्याएं आ सकती हैं।
यह भी पढ़ें:– गिरीश महाजन ने बागियों को दी चेतावनी, बोले- पार्टी में फूट डालने वाले गद्दारों को सिखाएंगे खबक
Election commission ordered an inquiry sending ab forms to candidates by helicopter
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
फिर महंगा होगा मोबाइल रीचार्ज! एयरटेल ने दिए टैरिफ हाइक के संकेत, जानिए कितना बढ़ेगा आपकी जेब पर बोझ
Aug 05, 2026 | 11:07 PMForeign Media पर पाकिस्तान ने लगाई नई पाबंदी, PoK की सच्चाई छुपाने की नापाक कोशिश जारी
Aug 05, 2026 | 11:05 PMरीवा में सूने मकान पर चोरों का बड़ा धावा; ताला तोड़कर 5-6 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े बदमाश
Aug 05, 2026 | 11:05 PMलॉकअप 2 जीतते ही मालामाल हुईं श्रेया कालरा, ट्रॉफी के साथ घर ले गईं पूरे 1 करोड़ रुपये, जानें कितना मिला इनाम
Aug 05, 2026 | 10:59 PMबेलपत्र नहीं… इस शिव मंदिर में भोलेनाथ को चढ़ता है जिंदा केकड़ा, आखिर क्या है सदियों पुरानी रहस्यमयी परंपरा
Aug 05, 2026 | 10:47 PMबिना जुर्म जेल में बिताए 22 साल…सुप्रीम कोर्ट ने जताई कड़ी आपत्ति, ओडिशा हाई कोर्ट को लगाई फटकार
Aug 05, 2026 | 10:46 PMमुंबई में Gen Z और Gen Alpha के साथ कल सीधा संवाद करेंगे RSS प्रमुख मोहन भागवत; NMACC में तैयारी पूरी
Aug 05, 2026 | 10:45 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














