BJP आई तो खो देंगे अपना घर…रैली में दिखा दीदी का रौद्र रूप; केंद्र सरकार पर जमकर गरजी ममता
Bengal Election 2026: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने खंडाघोष रैली में भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने 7वें वेतन आयोग, महंगाई और हुमायूँ कबीर के कथित वीडियो को लेकर केंद्र को घेरा।
- Written By: सजल रघुवंशी
CM Mamata (Source- Social Media)
Mamata Banerjee Statement On BJP: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को कहा कि अगर इस बार चुनाव में भाजपा सत्ता में आती है, तो राज्य में कई लोगों को अपना घर और आश्रय खोना पड़ सकता है। पूर्व बर्धमान जिले के खंडाघोष में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा, “आने वाले दिनों में लोगों के पास न कोई पता होगा, न घर और न ही परिवार। भाजाप सब कुछ छीन लेगी।
रैली के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा, हालांकि उन्होंने उनका नाम सीधे तौर पर नहीं लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता 7वें वेतन आयोग लागू करने का वादा कर रहे हैं, लेकिन यह पूरी तरह भ्रामक है।
भाजपा पर जमकर गरजी ममता
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि वह झूठ बोल रहे हैं। उन्हें पहले जानकारी लेनी चाहिए थी। हमने इसी साल फरवरी में अपने राज्य बजट में 7वें वेतन आयोग की घोषणा पहले ही कर दी है। पश्चिम बंगाल ऐसा एकमात्र राज्य है जहां सरकारी कर्मचारियों को पेंशन मिलती है, जबकि अन्य राज्यों में यह सुविधा नहीं है। इसके अलावा सीएम ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री के उस वादे पर भी सवाल उठाया जिसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा की सरकार बनने पर बंगाल के मशहूर खाद्य उत्पाद और मिठाइयों को वैश्विक स्तर पर निर्यात किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें यह भी नहीं पता कि हम पहले से ही इन उत्पादों को स्थानीय, राष्ट्रीय, और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेच रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
ममता बनर्जी ने कुरान के सिद्धांतों का किया अपमान, भड़कीं भाजपा नेता ने दर्ज कराई शिकायत, रेड रोड का किया जिक्र
अवैध घुसपैठियों पर बड़ा एक्शन, भारत सरकार ने बांग्लादेश को सौंपी 2,680 से ज्यादा लोगों की लिस्ट, मांगा जवाब
Bihar Politics: बीजेपी प्रदेश कमिटी का ऐलान, 38 नेताओं में 14 उपाध्यक्ष, कई पूर्व विधायकों को मिली जगह
हुमायूं कबीर पर भी लगाए आरोप
रैली में उन्होंने हुमायूं कबीर पर भी आरोप लगाए। ममता बनर्जी ने कहा कि अल्पसंख्यक वोटों को बांटने के लिए एक हजार करोड़ रुपए की डील की गई है। हालांकि उन्होंने किसी का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में सामने आया वीडियो फर्जी या एआई जनरेटेड बताया जा रहा है लेकिन वीडियो बनाने वाले ने इसे असली बताया है।
यह भी पढ़ें: केरल में होगा सत्ता परिवर्तन! परिणय फुके ने संभाली कमान, बोले- हर बूथ तक पहुंचेगा BJP का ‘SIR’ प्लान
महंगाई को लेकर केंद्र सरकार को घेरा
सीएम ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर महंगाई को लेकर भी सवाल उठाए और पूछा कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दाम क्यों नहीं घटाए जा रहे हैं। बता दें कि राज्य में 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. 4 मई को वोटों की गिनती की जाएगी और नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।
