Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र की इस सीट पर पार्टी नहीं मुस्लिमों का है दबदबा, जानिए इस बार क्या हैं समीकरण?

मालेगांव महाराष्ट्र राज्य में एक संवेदनशील शहर के रूप में जाना जाता है, जहां मुस्लिम बहुल आबादी अधिक है। कोरोना काल में मालेगांव पैटर्न की भी खूब चर्चा हुई थी। यह चुनाव क्षेत्र शुरू से ही संवेदनशील माना जाता रहा है, जहां मजदूर वर्ग की अधिक संख्या है। मोहम्मद इस्माइल अब्दुल खलिक यहां के वर्तमान विधायक हैं, जिन्हें 2019 में AIMIM ने टिकट दिया था।

  • Written By: अभिषेक सिंह
Updated On: Sep 19, 2024 | 05:05 PM

भुईकोट किला, मालेगांव

Follow Us
Close
Follow Us:

मालेगांव: मालेगांव (मध्य) विधानसभा क्षेत्र 114 महाराष्ट्र राज्य विधानसभा के 288 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। यह क्षेत्र धुलिया लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। लोकसभा और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन आदेश, 2008 के अनुसार मालेगांव (मध्य) निर्वाचन क्षेत्र में नाशिक जिले के मालेगांव मनपा के वार्ड 8 से 20 और 26 से 65 शामिल हैं। मालेगांव (मध्य) विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान विधायक ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी के मुफ्ती मोहम्मद इस्माईल अब्दुल खलिक हैं।

मालेगांव महाराष्ट्र राज्य में एक संवेदनशील शहर के रूप में जाना जाता है, जहां मुस्लिम बहुल आबादी अधिक है। कोरोना काल में मालेगांव पैटर्न की भी खूब चर्चा हुई थी। यह चुनाव क्षेत्र शुरू से ही संवेदनशील माना जाता रहा है, जहां मजदूर वर्ग की अधिक संख्या है। मोहम्मद इस्माइल अब्दुल खलिक यहां के वर्तमान विधायक हैं, जिन्हें 2019 में AIMIM ने टिकट दिया था। वे मराठी मुस्लिम राजनेता हैं और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के नेता हैं। उन्हें असदुद्दीन ओवैसी का निकटवर्ती माना जाता है।

यह भी पढ़ें:- कल्याण पश्चिम विधानसभा सीट: हर बार जनता ने बदलकर दिया है जनादेश, इस बार निकलेगा कौन सा संदेश?

सम्बंधित ख़बरें

बंगाल चुनाव में हुआ एक और समझौता, एक साथ आईं ये तीन पार्टियां, क्या बदल देंगे वेस्ट की सियासी तस्वीर?

बंगाल चुनाव: ‘मुसलमानों को वोटिंग मशीन के तौर पर इस्तेमाल किया’, ओवैसी ने TMC पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात

असम चुनाव: डबल इंजन नहीं ‘डबल गुलामी’, हिमंता के राज्य में प्रियंका गांधी की धमाकेदार एंट्री; लगाए बड़े आरोप

बंगाल चुनाव: ममता के ‘मांसाहार’ वाले बयान पर मिथुन चक्रवर्ती का पलटवार, लगाया विभाजन की राजनीति का आरोप

मालेगांव मध्य की स्थिति

2009 में मुफ्ती मोहम्मद इस्माइल तीसरी आघाडी संरक्षण समिति के उम्मीदवार थे। उन्हें 71 हजार 157 वोट मिले थे, उन्होंने शेख रशीद हाजी शेख शफी को हराया था, जिन्हें 52 हजार 238 वोट मिले थे। 2014 में शेख आसिफ राशीद कांग्रेस के टिकट पर निर्वाचित हुए। उन्हें 75 हजार 326 वोट मिले थे, मुफ्ती मोहम्मद इस्माइल कास्मी राष्ट्रवादी के टिकट पर लड़े, लेकिन उन्हें 59 हजार 175 वोट मिले थे और उनकी हार हुई थी। मलिक मोहम्मद युनुस एआईएमआईएम के टिकट पर लड़े और उन्हें 21 हजार 500 मत मिले थे।

2019 के चुनाव की समीक्षा

मोहम्मद इस्माइल खलीक ने 2019 के चुनाव में AIMIM के टिकट पर जीत हासिल की, उन्हें 1 लाख 17 हजार 242 वोट मिले। कांग्रेस के आसिफ शेख राशीद को 78 हजार 723 वोट मिले। इस जीत के बाद से मालेगांव मध्य में AIMIM का वर्चस्व है। मुफ्ती इस्माईल 2009 और 2019 में यहां से विधायक बने हैं। मालेगांव मध्य मुस्लिम बहुल क्षेत्र है और अत्यधिक संवेदनशील शहर माना जाता है, जो कोरोना काल में भी सुर्खियों में रहा।

भुईकोट किला यहां की विरासत

मालेगांव का भुईकोट किला ऐतिहासिक महत्व के लिए जाना जाता है, जो शहर को एक महत्वपूर्ण स्थान दिलाता है। यह किला मालेगांव की मोसम नदी के किनारे स्थित है, जिसका निर्माण नारोशंकर ने 1740 में किया था। नारोशंकर पेशवा के सरदार थे और उनका पेशवा के साथ मतभेद हुआ था, लेकिन बाद में यह मतभेद समाप्त हो गया।

यह भी पढ़ें:- भिवंडी पूर्व विधानसभा सीट: सपा ने 2 बार दी है शिवसेना को शिकस्त, इस बार किसके हौसले होंगे पस्त

इसके बाद, नारोशंकर ने मालेगांव में एक वाड़ा बनाने की अनुमति पेशवा से प्राप्त की, लेकिन उन्होंने सलाहकारों द्वारा सुझाए गए मोसम नदी के किनारे की जगह पर एक किला बनाने का फैसला किया। मालेगांव तक नाशिक, धुलियया, जलगांव, चालीसगांव, और छत्रपति संभाजी नगर से पहुंचा जा सकता है। यह किला शहर की ऐतिहासिक महत्ता का प्रतीक है और आज भी मालेगांव की पहचान के रूप में खड़ा है।

Malegaon central assembly constituency in maharashtra is dominated by muslims not party

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 19, 2024 | 05:05 PM

Topics:  

  • Assembly Election 2026
  • Maharashtra Assembly Elections

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.