पचोरा विधानसभा सीट : इस सीट से सबसे ज्यादा बार शिवसेना को मिली है जीत, जानिए 2024 का समीकरण
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए 15 अक्टूबर 2024 को चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है। ऐसे में आज के इस आर्टिकल में हम पचोरा विधानसभा के बारे में विस्तार से जानने वाले हैं।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
पचोरा विधानसभा सीट (डिजाइन फोटो)
जलगांव : महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान हो गया है। चुनाव ओयोग ने इस राज्य में एक ही फेज में चुनाव कराने के आदेश दिए हैं। बता दें महाराष्ट्र के 288 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को चुनाव होने हैं। ऐसे में हम हर एक विधानसभा सीट का बारी – बारी से विश्लेषण कर रहे हैं। इस बीच आज हम पचोरा विधानसभा सीट के भूत और वर्तमान को देखकर भविष्य जानने का प्रयास करेंगे, तो इसके लिए पढ़ते जाएं इस आर्टिकल को अंत तक।
पचोरा भारत के महाराष्ट्र राज्य के जलगांव जिले में स्थित एक नगर है। यह हिवरा नदी के किनारे बसा हुआ है। पाचोरा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र पश्चिमी भारत में महाराष्ट्र राज्य के 288 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। पाचोरा विधानसभा सीट पर पहली बार साल 1972 में चुनाव हुआ था और उस समय इस सीट से कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी।
पचोरा विधानसभा सीट पर साल 1978 के विधानसभा चुनाव में जेएनपी ने बाजी मारी थी। फिर 1980 में कांग्रेस इस सीट से जीती। 1985 में जेएनपी इस सीट पर आई और 1990 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से कांग्रेस ने इस सीट पर जीत दर्ज की थी। 1995 के विधानसभा चुनाव में एमवीसी ने इस सीट से जीत दर्ज री थी। 1999 से लेकर 2004 तक शिवसेना इस सीट से जीतते आई। 2009 के विधानसभा चुनाव में एनसीपी ने इस सीट से बाजी मारी फिर उसके बाद 2014 से लेकर 2019 तक इस सीट पर शिवसेना का दबदबा रहा है। ऐसे में देखा जाएं तो इस सीट पर सबसे ज्यादातर बार शिवसेना ने जीत हासिल की है।
सम्बंधित ख़बरें
Falta Assembly Repolling: फाल्टा सीट पर पुनर्मतदान जारी, सुबह से लगी कतारें, केंद्रीय बलों का कड़ा पहरा
फ्लोर टेस्ट से पहले CM विजय को तगड़ा झटका, HC ने इस विधायक के कार्रवाई में भाग लेने पर लगाई रोक, क्या है मामला?
Stanford India Conference 2026: SIR पर जवाब देना जरूरी…बंगाल चुनाव पर शशि थरूर ने सरकार पर उठाए सवाल
थलापति विजय से एमजीआर तक, दक्षिण भारत में ‘सिने-पॉलिटिक्स’ का फॉर्मूला क्यों सुपरहिट? ये है असली वजह
पचोरा विधानसभा सीट पर कब किसने मारी बाजी?
| वर्ष | उम्मीदवार का नाम | पार्टी | टोटल वोट |
|---|---|---|---|
| 2019 | किशोरappa पाटिल | SHS | 75699 |
| 2014 | किशोरappa पाटिल | SHS | 87520 |
| 2009 | वाघ दिलीप ओंकार | NCP | 79715 |
| 2004 | तात्यसाहेब | SHS | 75862 |
| 1999 | तात्यसाहेब आर. ओ. पाटिल | SHS | 46335 |
| 1995 | वाघ ओंकार नारायण | MVC | 30656 |
| 1990 | पाटिल कृष्णाराव महारू | INC | 34565 |
| 1985 | वाघ ओंकार नारायण | JNP | 45855 |
| 1980 | पाटिल कृष्णाराव महारू | INC(I) | 37601 |
| 1978 | वाघ ओंकार नारायण | JNP | 43130 |
| 1972 | कृष्णाराव महारू पाटिल | INC | 36360 |
पचोरा के जातीय समीकरण
पचोरा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र महाराष्ट्र राज्य के 288 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। यह एक जेनरल कैटेगरी की विधानसभा सीट है। यह जलगांव जिले में स्थित है और जलगांव संसदीय सीट के 6 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। पचोरा विधानसभा में अनुसूचित जाति के मतदाता लगभग 27,830 हैं। अनुसूचित जनजाति के मतदाता लगभग 36,141 हैं। पचोरा विधानसभा में मुस्लिम मतदाता लगभग 31,842 हैं, जो मतदाता सूची विश्लेषण के अनुसार लगभग 10% है। 2019 के विधानसभा चुनाव में पचोरा विधानसभा के मतदाताओं का मतदान कुल 63.25 प्रतिशत रहा।
जानिए इस बार क्या है समीकरण
पचोरा विधानसभा सीट के विश्लेषण में एक बात तो साफ नजर आ रही है कि यहां की जनता कई बार अपना जनादेश बदलकर देने का काम किया है। लेकिन 2014 के विधानसभा चुनाव के बाद से पचोरा सीट पर शिवसेना को जीत मिलते आ रही है। ऐसे में इस बार यह कह पाना थोड़ा कठिन होगा कि 2024 में फिर से शिवसेना के रिपीटेशन के चांसेस है या फिर कोई और पार्टी इस सीट से बाजी मार जाएगा। यह तो चुनाव आयोग के नतीजे आने के बाद ही पता चलेगा।
यह भी पढ़ें – बदनापुर विधानसभा सीट : महाराष्ट्र चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान, जानिए बदनापुर विधानसभा सीट का इतिहास
