जामनेर विधानसभा सीट : 1995 से BJP का रहा है दबदबा, क्या 2024 में जनता का बदलेगा मिजाज या फिर से भाजपा को मिलेगी ताज
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए 15 अक्टूबर 2024 को चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है। ऐसे में आज के इस आर्टिकल में हम जामनेर विधानसभा के बारे में विस्तार से जानने वाले हैं।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
जामनेर विधानसभा सीट (डिजाइन फोटो)
जलगांव : महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान हो गया है। चुनाव ओयोग ने इस राज्य में एक ही फेज में चुनाव कराने के आदेश दिए हैं। बता दें महाराष्ट्र के 288 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को चुनाव होने हैं। ऐसे में हम हर एक विधानसभा सीट का बारी – बारी से विश्लेषण कर रहे हैं। इस बीच आज हम जामनेर विधानसभा सीट के भूत और वर्तमान को देखकर भविष्य जानने का प्रयास करेंगे, तो इसके लिए पढ़ते जाएं इस आर्टिकल को अंत तक।
जामनेर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र – 19 महाराष्ट्र राज्य विधानसभा के 288 निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। लोकसभा और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र परिसीमन आदेश, 2008 के अनुसार निर्वाचन क्षेत्रों की संरचना के अनुसार, जामनेर निर्वाचन क्षेत्र में जलगांव जिले के जामनेर तालुका और पचोरा तालुका के कुरहाड़ राजस्व मंडल शामिल हैं। जामनेर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र रावेर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है।
जामनेर विधानसभा सीट पर कब किसने मारी बाजी?
| वर्ष | उम्मीदवार का नाम | पार्टी | टोटल वोट |
|---|---|---|---|
| 2019 | गिरीश दत्तात्रय महाजन | BJP | 114714 |
| 2014 | गिरीश दत्तात्रय महाजन | BJP | 103498 |
| 2009 | महाजन गिरीश दत्तात्रय | BJP | 89040 |
| 2004 | महाजन गिरीश | BJP | 71813 |
| 1999 | महाजन गिरीश दत्तात्रय | BJP | 56416 |
| 1995 | गिरीश दत्तात्रय महाजन | BJP | 63661 |
| 1990 | महाजन दत्तात्रय उघाडू | INC | 31531 |
| 1985 | बाबूसिंग डागडूसिंग राठोड़ | INC | 29964 |
| 1980 | जैन ईश्वरलाल शंकरलाल | INC(U) | 31068 |
| 1978 | गरुड गजाननराव रघुनाथराव | IND | 15955 |
| 1972 | नारायण किशन पाटिल | IND | 26340 |
जामनेर के जातीय समीकरण
जामनेर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र महाराष्ट्र राज्य के 288 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। यह एक जेनरल कैटेगरी की विधानसभा सीट है। यह जलगांव जिले में स्थित है और रावेर संसदीय सीट के 6 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। जामनेर विधानसभा में अनुसूचित जाति के मतदाता लगभग 26,318 हैं। जामनेर विधानसभा में अनुसूचित जनजाति के मतदाता लगभग 33,487 हैं। मुस्लिम मतदाता लगभग 39,104 हैं, जो मतदाता सूची विश्लेषण के अनुसार लगभग 12.6% है। 2019 विधानसभा चुनाव के अनुसार जामनेर विधानसभा के मतदाताओं का मतदान कुल 67.27 प्रतिशत रहा।
सम्बंधित ख़बरें
Falta Assembly Repolling: फाल्टा सीट पर पुनर्मतदान जारी, सुबह से लगी कतारें, केंद्रीय बलों का कड़ा पहरा
फ्लोर टेस्ट से पहले CM विजय को तगड़ा झटका, HC ने इस विधायक के कार्रवाई में भाग लेने पर लगाई रोक, क्या है मामला?
Stanford India Conference 2026: SIR पर जवाब देना जरूरी…बंगाल चुनाव पर शशि थरूर ने सरकार पर उठाए सवाल
थलापति विजय से एमजीआर तक, दक्षिण भारत में ‘सिने-पॉलिटिक्स’ का फॉर्मूला क्यों सुपरहिट? ये है असली वजह
जानिए इस बार क्या है समीकरण
जामनेर विधानसभा सीट के विश्लेषण में एक बात तो साफ नजर आ रही है कि यहां की जनता ने 1995 से ही बीजेपी को अपना जनादेश देने का काम किया है। इस सीट से कांग्रेस को तीन बार और इंडिपेंडेंट को दो बार जीत मिली है। ऐसे में हो सकता है कि इस बार भी जामनेर विधानसभा की जनता फिर से भाजपा को अपना जनादेश दे। ऐसे में 2024 विधानसभा चुनाव में बीजेपी के रिपीटेशन के चांसेस ज्यादा दिखाई दे रहे हैं। हालांकि यह तो सिर्प एक अनुमान है बाकी तो चुनाव आयोग के नतीजे आने के बाद ही पता चलेगा।
यह भी पढ़ें – पचोरा विधानसभा सीट : इस सीट से सबसे ज्यादा बार शिवसेना को मिली है जीत, जानिए 2024 का समीकरण
