जालना विधानसभा सीट : इस सीट पर कांग्रेस और शिवसेना का रहा है दबदबा, जनिए इस बार के चुनाव में किसे मिलेगी ताज
जालना विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र पश्चिमी भारत में महाराष्ट्र राज्य के 288 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। जालना पांच अन्य विधानसभा क्षेत्रों के साथ जालना लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है। जालना विधानसभा सीट पर 2019 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
Jalna Assembly constituency | Design Photo
जालना : महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का समय बिलकुल नजदीक आ गया है। बस सिर्फ इंतजार इस बात का है कि चुनाव आयोग कब इस राज्य के लिए चुनाव कराने के तारीखों का ऐलान करता है। ऐसी संभावनाएं जताई जा रही है कि दो सप्ताह के अंदर चुनाव आयोग कभी भी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान कर सकता है। ऐसे में आज चालीसगांव विधानसभा सीट के भूत और वर्तमान को देखकर भविष्य जानने का प्रयास करेंगे, तो इसके लिए पढ़ते जाएं इस आर्टिकल को अंत तक।
जालना विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र पश्चिमी भारत में महाराष्ट्र राज्य के 288 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। जालना पांच अन्य विधानसभा क्षेत्रों के साथ जालना लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है। जालना विधानसभा सीट पर 2019 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी।
जालना विधानसभा सीट पर साल 1978 में पहली बार चुनाव हुआ। तब से लेकर 1985 तक इस सीट पर कांग्रेस को जीत मिलती रही फिर 1990 में यह सीट SHS के पास चली गई। 1995 में भी SHS ही इश सीट पर जीत दर्ज की। 1999 में जालना विधानसभा सीट पर एक बार फिर कांग्रेस आई। इसके बाद 2004 से लेकर 2014 तक इस पर SHS जीतते रही। ऐसे में देखा जाएं तो इस सीट पर कांग्रेस और एसएचएस को ज्यादातर बार जीत मिली है।
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत के विकसित भारत कॉनक्लेव में ‘महाराष्ट्र के गौरव 2026’ सम्मान से नवाजे गए साजिद नाडियाडवाला
योगिनी एकादशी 2026: व्रत रखें या न रखें… लेकिन इन 5 दिव्य मंत्रों का जाप बदल सकता है आपकी किस्मत
साइकिल से 40 हजार KM की भारत यात्रा पर निकला हरियाणा का युवक; उज्जैन पहुंचकर किए बाबा महाकाल के दर्शन
सागर के देवरी के सांदीपनि स्कूल में एडमिशन संकट! सैकड़ों छात्रों का भविष्य अधर में, आंदोलन की चेतावनी
जालना विधानसभा सीट पर कब किसने मारी बाजी?
| वर्ष | उम्मीदवार | पार्टी | टोटल वोट |
|---|---|---|---|
| 2019 | गोरंट्याल कैलास किसनराव | INC | 91835 |
| 2014 | अर्जुन पंडितराव खोतकर | SHS | 45078 |
| 2004 | अर्जुन पंडितराव खोतकर | SHS | 86696 |
| 1999 | गोरंट्याल कैलाश किशनराव | INC | 65001 |
| 1995 | अर्जुन पंडितराव खोतकर | SHS | 79387 |
| 1990 | खोतकर अर्जुनराव पंडितराव | SHS | 57226 |
| 1985 | दायमा रामकिशन रामचंद्र | INC | 23809 |
| 1980 | दयामा रामकिशन रामचन्द्र उर्फ बाबूलाल | INC(I) | 35204 |
| 1978 | किसनराव पंढरनाथ भिसे | INC(I) | 32707 |
जालना के जातीय समीकरण
जालना विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र महाराष्ट्र राज्य के 288 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। यह एक जेनरल कैटेगरी की विधानसभा सीट है। यह जालना जिले में स्थित है और जालना संसदीय सीट के 6 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है।
जालना विधानसभा में अनुसूचित जाति के मतदाता लगभग 45,093 हैं। अनुसूचित जनजाति के मतदाता लगभग 4,335 हैं। जालना विधानसभा में मुस्लिम मतदाता लगभग 64,696 हैं, जो मतदाता सूची विश्लेषण के अनुसार लगभग 20% है। 2019 के संसदीय चुनाव के अनुसार जालना विधानसभा के कुल मतदाता 323481 हैं।
2024 में किसे मिलेगी जीत?
जालना विधानसभा सीट के विश्लेषण में एक बात तो साफ नजर आ रही है कि यहां की जनता ज्यादातर बार कांग्रेस और बीजेपी को चुना है। इस लिहाज से देखा जाए तो इस बार भी शिवसेना या कांग्रेस के रिपीटेशन के चांसेस दिखाई दे रहे हैं।
