चालीसगांव विधानसभा सीट : यहां की जनता ने 6 बार से ज्यादा BJP पार्टी को दिया है मौका, जानिए इस बार के चुनाव में कौन होगा इस सीट का दावेदार
चालीसगांव भारत के महाराष्ट्र राज्य के जलगांव जिले में स्थित एक नगर है और राज्य के 288 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। यह निर्वाचन क्षेत्र जलगांव जिले में स्थित है। चालीसगांव विधानसभा सीट पर 2014 के बाद से बीजेपी इस पर जितते आ रही है।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
चालीसगांव विधानसभा सीट | डिजाइन फोटो
जलगांव : महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का समय बिलकुल नजदीक आ गया है। बस सिर्फ इंतजार इस बात का है कि चुनाव आयोग कब इस राज्य के लिए चुनाव कराने के तारीखों का ऐलान करता है। ऐसी संभावनाएं जताई जा रही है कि दो सप्ताह के अंदर चुनाव आयोग कभी भी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान कर सकता है। ऐसे में आज चालीसगांव विधानसभा सीट के भूत और वर्तमान को देखकर भविष्य जानने का प्रयास करेंगे, तो इसके लिए पढ़ते जाएं इस आर्टिकल को अंत तक।
चालीसगांव भारत के महाराष्ट्र राज्य के जलगांव जिले में स्थित एक नगर है और राज्य के 288 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। यह निर्वाचन क्षेत्र जलगांव जिले में स्थित है। चालीसगांव विधानसभा सीट पर 2014 के बाद से बीजेपी इस पर जितते आ रही है। लेकिन 2014 के पहले, 2009 के चुनाव में इस सीट पर एक बार एनसीपी ने जीत दर्ज की थी।
| वर्ष | उम्मीदवार | पार्टी | टोटल वोट |
|---|---|---|---|
| 2019 | मंगेश रमेश चव्हाण | BJP | 86515 |
| 2014 | उन्मेष भैयासाहेब पाटिल | BJP | 94754 |
| 2009 | देशमुख राजीव अनिल | NCP | 86505 |
| 2004 | घोडे साहेबराव | BJP | 44915 |
| 1999 | घोडे साहेबराव सीताराम | BJP | 46660 |
| 1995 | घोडे साहेबराव सीताराम | BJP | 50236 |
| 1990 | इव्हावर रामचंद्र जाधव | BJP | 27315 |
| 1985 | चंगारे वासुदेवराव अपुरम | ICS | 33622 |
| 1980 | दिनाकर दीवान चव्हाण | IND | 30283 |
| 1978 | चव्हाण दिनकर दीवान | INC | 34144 |
| 1972 | दिनकर दीवान चव्हाण | INC | 31340 |
चालीसगांव विधानसभा सीट पर साल 1972 में पहली बार चुनाव हुआ। तब से लेकर 1978 तक इस सीट पर कांग्रेस को जीत मिलती रही फिर 1985 में यह सीट ICS के पास चली गई। 1990 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने इस सीट पर जीत दर्ज की। तब से लेकर 2004 तक इस सीट पर वीजेपी लगातार जीतते चली आई। 2009 में भी इस सीट पर एनसीपी ने जीत दर्ज की थी। उसके बाद 2014 और 2019 के विधानसभा चुनाव में चालीसगांव विधानसभा सीट से वीजेपी ने लागातार दो जीत दर्ज की है। ऐसे में इस साल के विधानसभा चुनाव में हो सकता है कि बीजेपी चालीसगांव विधानसभा सीट से बाजी मार जाए। क्योंकि इस सीट पर सबसे ज्यादा बार बीजेपी ने ही जीत दर्ज की है।
सम्बंधित ख़बरें
Falta Assembly Repolling: फाल्टा सीट पर पुनर्मतदान जारी, सुबह से लगी कतारें, केंद्रीय बलों का कड़ा पहरा
फ्लोर टेस्ट से पहले CM विजय को तगड़ा झटका, HC ने इस विधायक के कार्रवाई में भाग लेने पर लगाई रोक, क्या है मामला?
Stanford India Conference 2026: SIR पर जवाब देना जरूरी…बंगाल चुनाव पर शशि थरूर ने सरकार पर उठाए सवाल
थलापति विजय से एमजीआर तक, दक्षिण भारत में ‘सिने-पॉलिटिक्स’ का फॉर्मूला क्यों सुपरहिट? ये है असली वजह
चालीसगांव के जातीय समीकरण
चालीसगांव विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र महाराष्ट्र राज्य के 288 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। यह एक जेनरल कैटेगरी की विधानसभा सीट है। यह जलगांव जिले में स्थित है और जलगांव संसदीय सीट के 6 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। चालीसगांव विधानसभा में अनुसूचित जाति के मतदाता लगभग 35,484 हैं। चालीसगांव विधानसभा में अनुसूचित जनजाति के मतदाता लगभग 39,057 हैं। वहीं इस विधानसभा में मुस्लिम मतदाता लगभग 21,934 हैं, जो मतदाता सूची विश्लेषण के अनुसार लगभग 6.2% है। 2019 के संसद चुनाव के अनुसार चालीसगांव विधानसभा के मतदाता मतदान 57.94 प्रतिशत रहा वहीं 2019 के विधानसभा चुनाव के अनुसार चालीसगांव विधानसभा के मतदाता मतदान 61.61 प्रतिशत रही।
2024 में किसे मिलेगी जीत?
चालीसगांव विधानसभा सीट के विश्लेषण में एक बात तो साफ नजर आ रही है कि यहां की जनता ज्यादातर बार बीजेपी को चुना है। और 2014 के बाद भी बीजेपी इस सीट पर कब्जा जमाई हुई है। इस लिहाज से देखा जाए तो इस बार भी बीजेपी के रिपीटेशन के चांसेस दिखाई दे रहे हैं।
ये भी पढ़ें – रावेर विधानसभा सीट : 1980 के बाद से जनता ने बदलकर दिया जनादेश, जानें इस बार फिर से कांग्रेस या BJP को मिलेगी ताज
