Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महिलाओं से यौन शोषण के मामले में महाराष्ट्र दूसरे नंबर पर, कांग्रेस सांसद वर्षा गायकवाड़ ने लगाए गंभीर आरोप

नवभारत ने सांसद एवं मुंबई कांग्रेस की अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ से चुनावी माहौल पर बात की। वर्षा ने बंटेंगे तो कटेंगे से लेकर मुंबई में महा विकास अघाड़ी को कितनी सीटें मिलेंगी तक तमाम सवालों का बेबाकी से जवाब दिया।

  • By आकाश मसने
Updated On: Nov 11, 2024 | 08:35 PM

वर्षा गायकवाड़

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव अपने अंतिम पड़ाव की ओर तेजी से बढ़ रहा है। 20 नवंबर को मतदान होने हैं। सभी सियासी दलों के नेता और उम्मीदवार जोरशोर से चुनाव प्रचार में लगे हैं। इसी गहमागहमी के बीच नवभारत ने सांसद एवं मुंबई कांग्रेस की अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ से चुनावी माहौल पर बात की। वर्षा ने बंटेंगे तो कटेंगे से लेकर मुंबई में महा विकास अघाड़ी को कितनी सीटें मिलेंगी तक तमाम सवालों का बेबाकी से जवाब दिया।

आगे पढ़िए नवभारत के सवाल व कांग्रेस सांसद वर्षा गायकवाड़ के जवाब।

सवाल- चुनाव प्रचार में माहौल देखकर क्या लग रहा है?

जवाब- वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि बहुत ही अच्छा माहौल है। महाराष्ट्र की जनता जागरूक जनता है। जिस तरह से राज्य में गद्दारी की राजनीति हुई, जनता उसका समर्थन कभी नहीं करेंगी। महायुति सरकार ने लोगों को सिर्फ मूर्ख बनाया है। जनता जानती है कि राज्य की खोखे सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। डीप क्लिनिंग ड्राइव के नाम पर बहुत सारा पैसा लिया गया। अपने दोस्तों को ठेका देना, उनका हित साधने पर ही सरकार का पूरा ध्यान रहा। महायुति सरकार के कार्यकाल में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह चरमरा गई हैं।

सम्बंधित ख़बरें

मैं देश नहीं झुकने दूंगा का दावा, लेकिन एक्शन बिलकुल उल्टा; विदेश नीति पर खरगे ने मोदी सरकार को घेरा

अकोला चुनाव में AIMIM की एंट्री से कांग्रेस की बढ़ी मुश्किल? जानिए पूरा समीकरण

किडनी कांड दबाने की कोशिश! पीड़ित रोशन पर बनाया शिकायत वापसी का दबाव, कांग्रेस ने सरकार पर बोला हमला

RSS ऑफिस पहुंचे कलेक्टर और मेयर..तो बमक गए जीतू पटवारी, इंदौर में मौतों के बीच नया बवाल; देखें VIDEO

यह भी पढ़ें:– अशोक गहलाेत ने निर्वाचन आयोग पर उठाए सवाल, बोले- ‘बटेंगे तो कटेंगे’ वाले बयान पर कार्रवाई क्यों नहीं?

वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि महिलाओं के यौन शोषण के मामले में राज्य दूसरे क्रमांक पर आ गया है। महाराष्ट्र में 60 हजार महिलाएं लापता हैं। लोगों को जितनी सुविधाएं मिलनी चाहिए उतनी नहीं मिल रही है। अर्थात महाराष्ट्र में बीजेपी नीत महायुति सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। इसलिए कांग्रेस और महाविकास अघाड़ी को जनता का जबरदस्त प्रतिसाद मिल रहा है। लोग जान रहे हैं कि हम सिर्फ चुनाव की बात नहीं करते हैं। हम चुनाव के बाद के पांच वर्षों के लिए बात करते हैं। हम लोकसभा में हार के बाद दो महीने के लिए योजना शुरू नहीं कर रहे हैं।

सवाल- मुंबई कांग्रेस की अध्यक्ष होने के कारण आप पर 36 सीटों की जिम्मेदारी है। एमवीए को कितनी सीटें?

जवाब- मुंबई में हम कम से कम 30 सीटों पर अच्छी पोजिशन में हैं।

सवाल- चुनाव में नए-नए नारे सामने आ रहे हैं। बंटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे सेफ रहेंगे?

जवाब- बीजेपी को खुद अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। देश में आज तक बांटने की राजनीति किसने की? उन्होंने लोगों को तोड़ने का काम किया है। समाज-समाज के बीच झगड़ा लगाने का काम किया है। वोट काटने के लिए लोगों को धर्म के नाम पर बांटनेवालों को देरी से समझ आई है। उन्हें अब पता चला है कि एक रहेंगे तो ही देश सेफ रहेगा। जनता सब जानती है। आने वाले दिनों में जनता इसका जवाब देगी।

सवाल- कांग्रेस और एमवीए के ‘महाराष्ट्र नामा’ (घोषणा पत्र) को बीजेपी छलावा बता रही है। बीजेपी का दावा है कि कांग्रेस शासित किसी भी राज्य में चुनावी वादे पूरे नहीं किए गए

जवाब- कांग्रेस जो कहती है, वो करती है। यह आप सभी लोग जानते हैं। आप तेलंगाना, कर्नाटक, हिमाचल, राजस्थान कहीं भी देख लें। चाहे वो महालक्ष्मी योजना हो, सरकारी बसों में महिलाओं की मुफ्त यात्रा हो या फिर रसोई गैस हो। अभी राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत हमारे साथ थे। उनकी सरकार से तुलना करें तो मुंबई में 27 फीसदी मेडिकल स्टाफ की कमी है। एमआरआई, सीटी स्कैन मशीनें बंद हैं, दवाओं की भारी कमी है।

दूसरी तरफ राजस्थान में गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ और सस्ता बनाने के लिए कई सुविधाएं प्रदान कीं। स्वास्थ्य का मौलिक अधिकार लागू करने वाला राजस्थान पहला राज्य है। इन योजनाओं का मूल चिरंजीवी योजना है। 25 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा कवर दिया गया। 10 लाख रुपए की पारिवारिक दुर्घटना बीमा योजना शुरू की गई। जहां-जहां हमारी सरकारें हैं, वहां हमने जो वादा किया, उसे पूरा किया है। फिर योजना चाहे किसानों के लिए हो, महिलाओं के लिए हो या युवाओं के लिए। हमने पूरी की है।

यह भी पढ़ें:– बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: मुख्य शूटर समेत पांच आरोपियों को 19 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेजा, बहराइच से किया था गिरफ्तार

सवाल- राहुल गांधी पर बीजेपी संविधान के अपमान का आरोप लगा रही है। उनके हाथ में जो संविधान था उसे लाल किताब, एमटी बुक?

जवाब- बीजेपी सिर्फ मनुस्मृति को मानती है। वह आरएसएस की विचारधारा पर चलती है। कल तक आरएसएस राष्ट्र गीत और राष्ट्र ध्वज को भी नहीं मानता था। हमारी निष्ठा संविधान के प्रति है। हम लोकतंत्र को मानने वाले लोग हैं।

सवाल- एमवीए में शामिल तीन प्रमुख पार्टियों में कांग्रेस को बड़ा भाई माना जा रहा है?

जवाब- गठबंधन में जब आप साथ आते हैं तो सब समान होते हैं। बड़ा भाई, छोटा भाई जैसा कुछ नहीं होता है। हम सब मिल कर लड़ेंगे, जीतेंगे और महा विकास अघाड़ी का सीएम बनाएंगे।

Maharashtra ranks second in cases of sexual exploitation of women congress mp varsha gaikwad

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 11, 2024 | 08:35 PM

Topics:  

  • Congress
  • Maharashtra Assembly Elections

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.