Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र शपथ ग्रहण समारोह : सारे दल बना चुके हैं मंत्रियों की लिस्ट, ये नाम रेस में सबसे आगे

महाराष्ट् शपथ ग्रहण समारोह को लेकर ऐसी संभावना जताई जा रही है कि एकनाथ शिंदे भी अजित पवार के साथ उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। कुछ मंत्रियों को भी शपथ दिलाने की तैयारी है।

  • By विजय कुमार तिवारी
Updated On: Dec 05, 2024 | 03:37 PM

शपथ ग्रहण समारोह (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई : मुंबई के आजाद मैदान में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व में दो बार मुख्यमंत्री पद की कुर्सी संभाल चुके देवेंद्र फडणवीस एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की तैयारी कर रहे हैं। आज शाम 5 बजे मुंबई के आजाद मैदान में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया है, जिसमें जिसमें मुख्यमंत्री के तौर पर देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री के तौर पर अजित पवार का नाम पक्का है, लेकिन एकनाथ शिंदे उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे या नहीं.. इस पर बनी दुविधा अब लगभग खत्म सी हो गयी है। ऐसा कहा जा रहा है कि शिंदे को डिप्टी सीएम के लिए मनाने की भरपूर कोशिश फिलहाल सफल हो गयी है और ऐसी संभावना जताई जा रही है कि एकनाथ शिंदे भी उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान संभावित मंत्रियों की भी चर्चा है, लेकिन अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पा रही है कि आज के इस शपथ ग्रहण समारोह में केवल तीन वरिष्ठ नेता शपथ लेंगे या उनके साथ-साथ मंत्रिमंडल को भी शपथ दिलाई जाएगी। अभी तक की जा रही तैयारी के हिसाब से मंत्रिमंडल के भी कुछ सदस्यों को शपथ दिलाने की पूरी संभावना जताई जा रही है।

आपको बता दें कि इस बार हुए विधानसभा  चुनाव में भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। उसके 132 विधायक विधानसभा में जीत हासिल करके पहुंचे हैं। उन्हें दूसरे नंबर पर शिवसेना शिंदे गुट के 57 विधायक जीतने में सफल रहे हैं, जबकि एनसीपी अजित पवार गुट के खाते में 41 विधानसभा सीटें आई हैं। इसके अलावा भाजपा की सहयोगी 3 सीटों पर सफलता मिली है।

संबंधित खबरें..

उधर फडणवीस के शपथ ग्रहण की तैयारी…इधर हो रही सियासत भारी, संजय राउत बोले महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की जरूरत खत्म

संभावित मंत्रियों में रेस
जहां तक संभावित मंत्रियों की बात है भारतीय जनता पार्टी के कोटे में राधा कृष्ण विखे पाटिल, सुधीर मुनिगंटीवार, चंद्रकांत पाटिल, गिरीश महाजन, सुरेश खाड़े, रविंद्र चव्हाण, अतुल सावे, मंगल प्रभात लोढ़ा, राहुल नार्वेकर, जय कुमार रावल, चंद्रशेखर बावनकुले, बबनराव लोणीकर, पंकजा मुंडे, देवयानी फरांदे, किशन कथोरे, नितेश राणे, आशीष सेलार, संभाजी निरलंगेकर, राहुल कुल की संभावना अधिक जताई जा रही है।

संबंधित खबरें..

देवेंद्र फडणवीस आज लेंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ, प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह समेत कई बड़े नेता रहेंगे मौजूद

वहीं अगर शिवसेना के संभावित मंत्रियों की बात करें तो एकनाथ शिंदे के अलावा गुलाब राव पाटिल, दादा भुसे, संजय राठौड़, उदय सामंत, तानाजी सामंत, अब्दुल सत्तार, दीपक केसरकर, शंभूराज देसाई, भारतशेठ गोगांव, अर्जुन खोतकर, संजय सिरसाट, योगेश कदम के नाम शामिल हैं।

इसके साथ ही साथ अजित पवार गुट के नेताओं में अजीत पवार के अलावा धनंजय मुंडे, दिलीप वॉल्से पाटिल, छगन भुजबल, हसन मुश्रीफ, धर्मराव आत्राम, अदिति तटकरे, अनिल पाटिल, राजकुमार बडोले, माणिक राव कोटे का नाम प्रमुख रूप से उल्लेखनीय है।

संबंधित खबरें..

Maharashtra CM Oath Ceremony: देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 4 हजार जवान रहेंगे तैनात

ऐसा माना जा रहा है कि आज होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के लिए दो उपमुख्यमंत्रियों के अलावा भारतीय जनता पार्टी और सरकार के सहयोगी दलों के कोटे के मंत्रियों की शपथ हो सकती है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी अपने पास 20 से 22 मंत्रालय रखने की तैयारी में है, जबकि शिवसेना शिंदे अच्छा को 11 से 12 मंत्री मिलेंगे, जबकि अजीत पवार की एनसीपी के खाते में 10 मंत्री हो सकते हैं। हालांकि एकनाथ शिंदे ने अपने हिस्से में 16 मंत्रालय मांगे हैं।

Maharashtra oath taking ceremony list of ministers

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 05, 2024 | 11:25 AM

Topics:  

  • Ajit Pawar
  • Devendra Fadnavis
  • Eknath Shinde

सम्बंधित ख़बरें

1

IPS अंजली कृष्णा-अजित पवार विवाद: NCP कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR, सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप

2

Wardha News: किसान संगठन ने किया अजित पवार का निषेध, समीर कुणावार पहुंचे खेत पर

3

करोड़ों के विज्ञापनों के पीछे…रोहित पवार का बड़ा खुलासा, कहा- CM फडणवीस से ऐसी गलती की उम्मीद नहीं

4

CM फडणवीस का बड़ा बयान: मोदी की महानता ट्रम्प की राय से नहीं, भारत की ताकत से तय होती है

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.