- Hindi News »
- Elections »
- Maharashtra Assembly Elections Rss Supports Mahayuti May Mahavikas Aghadi Faces Loss
महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के लिए ‘साइंलेंट किलर’ साबित होगा संघ, चुनाव में आरएसएस ने कैसे किया खेल?
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए आरएसएस और उसके 37 सहयोगी संगठनों ने पूरी ताकत झोंक दी है। आरएसएस की रणनिती से महाविकास अघाड़ी को इस चुनाव में नुकसान हो सकता है।
- Written By: अभिषेक सिंह

महाराष्ट्र विधानसभा चुना (डिजाइन फोटो)
मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का गठबंधन चर्चा में है। भाजपा के लिए आरएसएस और उसके 37 सहयोगी संगठनों ने पूरी ताकत झोंक दी है। इस बार आरएसएस ने अपनी चुनावी भूमिका में नए आयाम जोड़ते हुए मतदाताओं तक सीधे पहुंचने की रणनीति अपनाई है।
आरएसएस ने जुलाई से ही अपनी रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया था। संघ के सह-सरकार्यवाह अतुल लिमये को भाजपा के चुनाव अभियान के समन्वय की जिम्मेदारी दी गई थी। उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ कई बैठकें कीं।
गडकरी और फडणवीस ने पूरे राज्य में 70 से ज्यादा जनसभाओं को संबोधित किया। आरएसएस की महिला शाखा राष्ट्रीय सेविका समिति भी चुनाव प्रचार में पीछे नहीं रही। समिति की कार्यकर्ता दिन-रात प्रचार में जुटी रहीं। सभी वर्गों तक पहुंचने की कोशिश में आरएसएस ने मराठा, कुनबी और माली जैसे विभिन्न समुदायों के नेताओं से संवाद स्थापित किया। इसके साथ ही युवाओं और शहरी मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए खास इंतजाम किए गए। आईटी सेक्टर और अन्य व्यवसायों में काम करने वाले युवा मतदाताओं को उनके गृह जिलों में मतदान करने के लिए बसों और मुफ्त भोजन की व्यवस्था की गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत विशेष: पूरी दुनिया में संघ जैसा कोई दूसरा संगठन नहीं
प्रियांक खरगे का RSS पर तीखा हमला: ‘संघ चला रहा मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट’, इनकम और रजिस्ट्रेशन पर उठाए सवाल
अजय देवगन ने ‘शतक’ में भरी जान, RSS के 100 साल पर खुलेंगे अनकहे राज, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म
RSS चीफ मोहन भागवत की पशु चिकित्सकों से बड़ी अपील, कहा- सिर्फ इलाज नहीं, देश की इकोनॉमी में निभाएं अपनी भूमिका
महाराष्ट्र चुनाव से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
आरएसएस ने 100 प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए कई योजनाएं बनाई हैं। नागपुर जैसे प्रमुख क्षेत्रों में डोर-टू-डोर प्रचार किया गया। रामनगर जैसे क्षेत्रों में, आरएसएस कार्यकर्ताओं ने दो बार मतदाताओं से संपर्क किया। क्या संयुक्त रणनीति का असर होगा? इस चुनाव में आरएसएस और भाजपा के बीच समन्वय पहले से ज्यादा मजबूत दिख रहा है।
टिकट वितरण से लेकर बूथ प्रबंधन तक, संघ ने हर पहलू में गहरी भूमिका निभाई। संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता दिलीप देवधर ने दावा किया कि यह पहली बार है जब आरएसएस ने किसी चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। महाराष्ट्र में 20 तारीख को चुनाव होने हैं, जबकि चुनाव का नतीजा 23 तारीख को घोषित किया जाएगा। मतगणना के बाद यह स्पष्ट हो जाएगा कि संघ और भाजपा की यह रणनीति कितनी सफल रही, क्या आरएसएस और भाजपा के संयुक्त प्रयासों ने चुनावी माहौल को नई दिशा दी या नहीं।
Maharashtra assembly elections rss supports mahayuti may mahavikas aghadi faces loss
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
काला घोड़ा आर्ट महोत्सव 2026: महिला बचत ग्रुप्स ने 9 दिनों में 8.54 लाख की बिक्री, बीएमसी का अनूठा मॉडल
Feb 17, 2026 | 02:20 PMगावस्कर-कपिल देव को सता रही इमरान खान की चिंता, 14 पूर्व क्रिकेटरों ने लिखा शहबाज शरीफ को लेटर, क्या है मांग?
Feb 17, 2026 | 02:15 PMयूपी विधानसभा में ‘शायराना’ जंग: रामचंद्र के बहाने रागिनी सोनकर का वार, मंत्री गुलाब देवी ने ऐसे किया पलटवार
Feb 17, 2026 | 02:14 PM95 साल की उम्र में रॉबर्ट डुवैल का देहांत, अनुपम खेर बोले- वह बहुत ईमानदार अभिनेता थे
Feb 17, 2026 | 02:11 PMपुणे-कोल्हापुर यात्रा में आएगा बड़ा बदलाव, 6 घंटे का सफर अब सिर्फ 3 घंटे में होगा पूरा
Feb 17, 2026 | 01:59 PMघर में नमाज पढ़ने से रोकने पर बरेली DM-SSP को अवमानना नोटिस जारी, हाईकोर्ट ने बताया निजी अधिकारों का उल्लंघन
Feb 17, 2026 | 01:55 PMThe Kerala Story 2 Trailer: ‘द केरल स्टोरी 2’ ने फिर छेड़ी बड़ी बहस, रोंगटे खड़े कर देगा ट्रेलर का हर सीन
Feb 17, 2026 | 01:55 PMवीडियो गैलरी

धार भोजशाला विवाद: वकीलों की हड़ताल से टली सुनवाई, 18 फरवरी को कोर्ट में खुलेगा एएसआई सर्वे का राज
Feb 17, 2026 | 01:31 PM
इंसानियत शर्मसार! UGC विवाद में छात्राओं को रेप और मर्डर की धमकी, थाने में भी सुरक्षित नहीं बेटियां- VIDEO
Feb 16, 2026 | 10:05 PM
प्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान, नागपुर में खुले नाले में गिरा 3 साल का बच्चा; 24 घंटे बाद मिली लाश
Feb 16, 2026 | 09:59 PM
UP विधानसभा में गूंजी युवाओं की आवाज, सपा विधायक ने खोली भर्तियों की पोल; आरक्षण में धांधली का लगाया आरोप
Feb 16, 2026 | 09:51 PM
बिहार विधानसभा में ‘बेचारा’ शब्द पर घमासान! राजद विधायक के बयान ने रामविलास पासवान के अपमान पर छेड़ी नई जंग
Feb 16, 2026 | 09:45 PM
हेल्थ इंश्योरेंस या धोखा? मां के इलाज के लिए दर-दर भटका बेटा, प्रीमियम के बाद भी कंपनी का क्लेम देने से इंकार
Feb 16, 2026 | 09:41 PM














