Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वैजापुर विधानसभा सीट: शिंदे गुट की अग्नि परीक्षा, शिवसेना के गढ़ में होगी असली और नकली की लड़ाई

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Sep 22, 2024 | 11:38 PM

(डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

छत्रपति संभाजीनगर: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का ऐलान कुछ ही दिनों में होने वाला है। चुनाव आयोग ने इस बार त्योहारों का हवाला देते हुए देरी की अन्यथा यहां पर हरियाणा के साथ ही चुनाव संपन्न कराए जाते थे। ऐसे में चुनाव का ऐलान भले ही अभी नहीं हुआ है। यही वजह है कि सभी सियासी दल अपने-अपने सिपहसालार तैयार करने में जुटे में हुए हैं।

महाराष्ट्र में आयोजित होने जा रहे लोकतंत्र के इस महापर्व को लेकर हम भी सजग हैं। यही वजह है कि हम विधानसभा क्षेत्रवार इस बात के एनालिसिस में जुटे हुए हैं कि कहां पर कब और किसने जीत दर्ज की। किस विधानसभा सीट पर कब कौन हावी रहा है। वहां के जातीय समीकरण क्या कुछ कह रहे हैं। इसी कड़ी में आज हम आपके बीच वैजापुर विधानसभा सीट का लेखा जोखा लेकर हाजिर हैं।

यह भी पढ़ें:– गडचिरोली विधानसभा को लेकर कांग्रेस में शीतयुद्ध, वर्षा आत्राम को ‘साथ’ या माधुरी को मिलेगा ‘हाथ’

सम्बंधित ख़बरें

बंगाल चुनाव में सीक्रेट नियुक्तियों पर बवाल, संविदा कर्मियों के जरिए खेला करने की साजिश! क्यों भड़के सुवेंदु?

20 सालों तक विपक्ष में बैठ जाएंगे, लेकिन… हुमायूं कबीर के वायरल वीडियो पर मचा घमासान, अमित शाह ने किया पलटवार

बंगाल चुनाव: बीजेपी की फंडिंग पर टिका था हुमायूं कबीर-AIMIM का गठबंधन! किसपर भड़क उठे अखिलेश यादव?

बंगाल चुनाव: BJP के संकल्प पत्र को अभिषेक बनर्जी ने बताया चिट फंड; कहा- भाजपा के वादों की कोई वेल्यू नहीं

वैजापुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र औरंगाबाद जिले में स्थित महाराष्ट्र विधानसभा के छह निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। इस सीट के इतिहास पर नजर डाले तो पता चलता है कि यहां शुरूआती दौर में कांग्रेस का दबदबा रहा। लेकिन इस बाद इस सीट पर शिवसेना ने अपना वर्चस्व कायम कर लिया। 1999 से अबतक चार बार शिवसेना ने जीत दर्ज की। 2014 के विधासभा चुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के भाऊसाहेब पाटिल चिकटगांवकर ने जीत हासिल कर शिवसेना के विजयरथ पर रोक लगाई। हालांकि 2019 के चुनाव में शिवसेना के रमेश बोरनारे ने वैजापुर विधानसभा सीट पर फिर से जीत दर्ज की।

अब तक के विधायक

  • 2019: रमेश बोरनारे, शिवसेना
  • 2014: भाऊसाहेब पाटिल चिकटगांवकर, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
  • 2009: रंगनाथ मुरलीदार वानी, शिवसेना
  • 2004: रंगनाथ मुरलीदार वानी, शिवसेना
  • 1999: रंगनाथ मुरलीदार वानी, शिवसेना
  • 1995: कैलाश रामराव पाटिल, कांग्रेस
  • 1990: रामकृष्ण बाबा पाटिल, कांग्रेस
  • 1985: रामकृष्ण बाबा पाटिल, कांग्रेस

यह भी पढ़ें:– महाराष्ट्र में चाचा-भतीजे के बीच होगी चुनावी जंग, आदित्य के खिलाफ मैदान में उतरे राज ठाकरे

क्या कहते हैं जातीय समीकरण?

सामान्य श्रेणी की इस सीट पर सामान्य और ओबीसी मतदाताओं का दबदबा रहा है। 2019 के आंकड़ों के मुताबिक यहां कुल 3 लाख 10 हजार 142 वोटर्स हैं। इस सीट पर लगभग 41,272 दलित तो 17,413 आदिवासी वोटर्स भी हैं। वैजापुर विधानसभा में मुस्लिम मतदाताओं की संख्या लगभग 30,549 है जो मतदाता सूची विश्लेषण के अनुसार लगभग 10 फीसदी है।

क्या है 2024 का राजनीतिक समीकरण

वैजापुर विधासभा सीट को शिवसेना का गढ़ माना जाता है। मौजूदा विधायक रमेश बोरनारे एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हैं। ऐसे में महायुति से यह सीट शिवसेना के खाते में जा सकती है। वहीं महा विकास अघाड़ी से यदि यह सीट उद्धव ठाकरे की शिवसेना लड़ती हैं तो यहां की जनता किसे असली शिवसेना का तमगा देती हैं, यह देखना दिलचस्प होगा।

Maharashtra assembly elections 2024 vaijapur assembly constituency profile

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 22, 2024 | 04:35 PM

Topics:  

  • Assembly Election 2026
  • Maharashtra Assembly Elections

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.