Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Independence Day |
  • Parliament Session |
  • Weather Update |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भिवंडी ग्रामीण विधानसभा सीट: हर बार यहां फिजाओं में घुला है जीत का भगवा रंग, 2024 में लड़ी जाएगी असली-नकली की जंग

सीट वाइज विश्लेषण की इस कड़ी में हम आज भिवंडी ग्रामीण विधानसभा सीट की बात करने वाले हैं। इस सीट का अतीत उतना बहुत बड़ा नहीं है। क्योंकि यह सीट 2009 विधानसभा चुनाव से ठीक पहले परिसीमन के चलते अस्तित्व में आई है। 2009 में पहली बार यहां भाजपा को विजयश्री मिली। लेकिन 2014 और 2019 में यहां पर शिवसेना के उम्मीदवार बाजी मारने में कामयाब रहे हैं।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Sep 11, 2024 | 07:53 PM

भिवंडी ग्रामीण विधानसभा सीट (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

ठाणे: महाराष्ट्र में चुनावी शतरंज की बिसात पर जंग होने वाली है। महायुति और महाविकास अघाड़ी के बीच शह और मात का खेल खेला जाने वाला है। इस खेल में कौन किसे शिकस्त देगा यह अभी भविष्य की गर्त में छिपा हुआ है लेकिन सबने हर एक खानें में गोटियां बिछा दी हैं। उच्चकोटि के पैदल सैनिकों की तलाश की जा रही है बाकी महारथी उनके पीछे खड़े हुए हैं। कौन किस खाने में कितना मजबूत है हम भी लगातार इसके विश्लेषण में लगे हुए हैं।

सीट वाइज विश्लेषण की इस कड़ी में हम आज भिवंडी ग्रामीण विधानसभा सीट की बात करने वाले हैं। इस सीट का अतीत उतना बहुत बड़ा नहीं है। क्योंकि यह सीट 2009 विधानसभा चुनाव से ठीक पहले परिसीमन के चलते अस्तित्व में आई है। 2009 में पहली बार यहां भाजपा को विजयश्री मिली। लेकिन 2014 और 2019 में यहां पर शिवसेना के उम्मीदवार बाजी मारने में कामयाब रहे हैं।

यह भी पढ़ें:- नालासोपारा विधानसभा सीट: सरपट दौड़ रही बहुजन विकास अघाड़ी की गाड़ी, कौन लगाएगा ब्रेक?

भिवंडी ग्रामीण सीट का इतिहास

2009 के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सवर विष्णु राम ने एनसीपी के संतराम दुंदाराम पाटिल को लगभग 2 हजार वोटों से मात देते हुए कब्जा जमा लिया। लेकिन इसके बाद 2014 में संतराम दुंदाराम पाटिल बीजेपी में आ गए और उन्हें फिर से हार का सामना करना पड़ा। तब शिवसेना उम्मीदवार संतराम तुकाराम मोरे ने करीब 10 हजार के अंतर से शिकस्त दे दी। इसके बाद 2019 में भाजपा और शिवसेना ने एक साथ चुनाव लड़ा। यह सीट शिवसेना के खाते में आई, और यहां संतराम तुकाराम मोरे ने मनसे उम्मीदवार को शुभांगी रमेश गोवारी को लगभग 44 हजार वोटों से शिकस्त दे दी।

भिवंडी ग्रामीण में कब किसे मिली विजयश्री

वर्ष प्रत्याशी पार्टी कुल वोट
2019 शांताराम तुकाराम मोरे शिवसेना 83567
2014 शांताराम तुकाराम मोरे शिवसेना 57082
2009 विष्णु राम सावरे भाजपा 46996

क्या कहते हैं जातीय समीकरण?

भिवंडी ग्रामीण विधानसभा सीट एसटी कैटेगरी के लिए आरक्षित है। इसके पीछे यहां आदिवासी वोटर्स का डॉमिनेशन ही माना जाता है। 2019 के आंकड़ों के मुताबिक कुल 2 लाख 99 हजार वोट का 26.36 प्रतिशत वोटर्स आदिवासी समुदाय से आते हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर यहां पाटिल आते हैं जिनकी संख्या करीब 20 फीसदी है। कहा यही जाता है कि यहां जिस उम्मीदवार या पार्टी ने आदिवासी पाटिल को साध लिया उसे जनादेश मिल जाता है क्योंकि 46 फीसदी वोट विधानसभा चुनाव हार जीत तय कर देता है।

2024 में क्या हैं संभावनाएं?

पिछले 5 साल में महाराष्ट्र की राजनीति में कई उतार चढ़ाव देखने को मिली है। शिवसेना और एनसीपी का धड़ों में बंट जाना उनमें से एक है। पिछले 2 चुनावों से यहां शिवसेना बाजी मारती आ रही है। इस बार हो सकता है यहां शिवसेना (यूबीटी) और शिवसेना (एकनाथ शिंदे) दोनों ही पार्टियों से उम्मीदवार उतारे जा सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो इस बार भिवंडी ग्रामीण विधानसभा सीट में लड़ाई रोचक होने वाली है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प रहेगा कि जनता सही मायनों में असली का तमगा किसे देती है।

यह भी पढ़ें:- बोईसर विधानसभा सीट: जहां विजयपथ पर नहीं बढ़ी किसी और दल की गाड़ी, हर बार जीती बहुजन विकास अघाड़ी

Maharashtra assembly elections 2024 bhiwandi rural assembly constituency profile

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 11, 2024 | 07:47 PM

Topics:  

  • Assembly Elections
  • Maharashtra Assembly Elections

सम्बंधित ख़बरें

1

कांग्रेस को इलेक्शन कमीशन पर भरोसा नहीं! महाराष्ट्र चुनाव को लेकर बनाई कमेटी

2

निशानेबाज: शरद पवार के निशाने पर चुनाव आयोग, कैसे दूर होगा शक का रोग

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.