केरल चुनाव: महिलाओं को 50% आरक्षण…बंपर भर्ती का ऐलान, LDF के घोषणापत्र में यह वादें हैं खास
Kerala Assembly Election: एलडीएफ ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है, इसमें कई प्रमुख वादें शामिल हैं जैसे रोजगार, कल्याणकारी पेंशन, हाई-स्पीड रेल और महिलाओं के लिए नौकरियों में आरक्षण।
- Written By: सजल रघुवंशी
एलडीएफ ने जारी किया घोषणापत्र (सोर्स- सोशल मीडिया)
LDF Manifesto: केरल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी माहौल गर्म हो चुका है। इसी बीच सत्तारूढ़ लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) ने अपना चुनावी घोषणापत्र जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने औपचारिक रूप से इसे पेश किया। एलडीएफ का यह घोषणापत्र दो हिस्सों में तैयार किया गया है, जिसमें कुल 60 अहम कार्यक्रमों का खाका पेश किया गया है। इसमें खास तौर पर जनकल्याण योजनाओं, रोजगार सृजन और बुनियादी ढांचे के विकास पर फोकस किया गया है।
घोषणापत्र जारी करने के बाद केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा कि इसमें एलडीएफ सरकार द्वारा केरल के विकास के लिए लागू की गई परियोजनाएं और भविष्य के लिए हमारे वादे शामिल हैं।
घोषणापत्र में शामिल यह प्रमुख वादें
एलडीएफ के घोषणापत्र में किए गए प्रमुख वादों में बिस्तर पर पड़े मरीजों के लिए व्यापक स्वास्थ्य सहायता, राज्य में अपनी शिक्षा पूरी करने वाले सभी युवाओं के लिए सुनिश्चित रोजगार और कैंपस प्लेसमेंट की विस्तारित योजनाएं शामिल हैं। इसके तहत कल्याणकारी पेंशन को 3 हजार रुपये तक बढ़ाने का भी प्रस्ताव है। एलडीएफ ने राज्य के सभी ग्रेजुएट्स के लिए नौकरी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया है। जिसका लक्ष्य इस शैक्षणिक वर्ष में लगभग 60 हजार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना है।
सम्बंधित ख़बरें
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
केरलम में UDF सरकार का आगाज, वीडी सतीशन ने 20 कैबिनेट मंत्रियों के साथ ली शपथ, इन 14 नए चेहरों को मिली जगह
VD Satheesan Oath: केरलम के नए सीएम बने वीडी सतीशन, 20 सदस्यीय कैबिनेट के साथ ली मुख्यमंत्री पद की शपथ
केरल में 2 हफ्तों का सस्पेंस खत्म, कल सीएम पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन; राज्यपाल को सौंपी 20 नामों की लिस्ट
#WATCH | Keralam Elections 2026 | Kozhikode: Chief Minister Pinarayi Vijayan, along with other LDF leaders, releases the election manifesto of Left Democratic Front. pic.twitter.com/AInfIWNbvC — ANI (@ANI) April 2, 2026
नौकरियों में महिलाओं को प्राथमिकता
घोषणापत्र में यह भी कहा गया है कि नौकरियों का 50 परसेंट आरक्षण महिलाओं के लिए रहेगा और शिक्षित युवाओं के उद्यमों को बढ़ावा देने के लिए ब्याज-मुक्त ऋण की सुविधा भी दी जाएगी। बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में एलडीएफ ने केरल में हाई-स्पीड उत्तर-दक्षिण रेल कॉरिडोर बनाने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है। साथ ही मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने बताया कि यह घोषणापत्र रोजगार सृजन, सामाजिक सुरक्षा और समावेशी विकास को एलडीएफ की नीतिगत प्राथमिकताओं के मुख्य स्तंभ के रूप में प्रस्तुत करता है।
यह भी पढ़ें: बंगाल चुनाव: भवानीपुर में सुवेंदु बनाम ममता की महाजंग, अमित शाह की मौजूदगी में आज मचेगा सियासी घमासान
यूडीएफ का भी घोषणापत्र जारी
इससे पहले विपक्ष के नेता वी.डी. सतीशन ने यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) का चुनावी घोषणापत्र पेश किया। जिसमें उन्होंने कल्याणकारी योजनाओं का विस्तार करने और युवाओं को समर्थन देने के लिए ‘5+1 गारंटी’ का वादा किया है।
