झारखंड चुनाव : INDIA ब्लॉक में हो गया सीटों का बंटवारा, JMM को 41 तो कांग्रेस और RJD को मिलीं इतनी सीटें
सूत्रों से आए अब तक की जानकारी के मुताबित झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर INDIA गठबंधन के सीटों का फॉर्मूला तय हो गया है।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
हेमंत सोरेन (सोर्स:-सोशल मीडिया)
रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव इस बार दो फेज में होना है। चुनाव आयोग ने 13 और 20 नवंबर को झारखंड के 81 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव कराने का ऐलान कर दिया है। ऐसे में इंडिया ब्लॉक के भीतर 70 सीटों पर सहमति तो बन गई है, लेकिन बाकी 11 सीटों के बंटवारे पर अंतिम फैसला को लेकर आज 21 अक्टूबर को मीटिंग की जा रही है।
इस बीच सूत्रों से आए अब तक की जानकारी के मुताबित झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर INDIA गठबंधन के सीटों का फॉर्मूला तय हो गया है। सूत्रों की माने तो झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में 41 सीटों पर JMM चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस को 29 सीटें, RJD को 6 सीटें और लेफ्ट दलों को 5 सीटें मिली है।
यह भी पढ़ें – Jharkhand Assembly Elections: बीजेपी की पहली लिस्ट जारी, बाबूलाल मरांडी इस सीट से लड़ेंगे चुनाव
सम्बंधित ख़बरें
BJP के साथ खड़े थे… DMK की धमकी पर कांग्रेस का पलटवार, बोले- हमेशा धर्मनिरपेक्ष नहीं रहे वे
यूपी में कांग्रेस-सपा के बीच जुबानी जंग, अजय राय के ‘बरगद’ वाले बयान पर उदयवीर सिंह का पलटवार
इंडिया ब्लॉक की बैठक में विपक्षी एकजुटता पर जोर, लोकतंत्र और जनहित के मुद्दों पर बनाई गई रणनीति
क्या 2027 में अखिलेश का खेल बिगाड़ेंगे चंद्रशेखर? पूरे यूपी में यात्रा निकालेगी ASP, सपा की बढ़ी टेंशन!
अगर बात 2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव की करें, तो जेएमएम 30 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी थी। वहीं इस पार्टी को 18.72 प्रतिशत वोट मिले थे। कांग्रेस ने 17 सीटें जीती थीं और आरजेडी ने चतरा की एकमात्र सीट जीत पाई थी।
RJD 2019 में छतरपुर, हुसैनाबाद, देवघर, गोड्डा और कोडरमा में दूसरे नंबर पर रही थी। RJD पार्टी जेएमएम और कांग्रेस द्वारा कम सीटें दिए जाने से नाराज थी। सूत्रों की माने तो लगता है कि इंडिया ब्लॉक में साट शेयरिंग की फॉर्मूला पर सहमति बन गई है।
22 अकटूबर को दोपहर तक होगा ऑफिशियल अनाउंसमेंट
