Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Dussehra 2025 |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

झारखंड चुनाव: जिस विधानसभा में चोरी हुआ मिथुन का पर्स, कैसा है वहां का माहौल? जानिए समीकरण

मंच पर पर्स चोरी होने के अलावा सवाल यह भी है कि बंगाल भाजपा की राजनीति में निष्क्रिय हो चुके मिथुन झारखंड में प्रचार करने क्यों आए थे? जहां पर्स चोरी हुआ वहां के समीकरण कैसे हैं?

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Nov 12, 2024 | 09:28 PM

निरसा में चुनावी सभा के दौरान मिथुन चक्रवर्ती (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

धनबाद: झारखंड चुनाव में प्रचार करने आए मशहूर अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती का पर्स मंच से ही चोरी हो गया। खबर मिलते ही स्थानीय भाजपा नेताओं में हड़कंप मच गया। भाजपा नेता मंच से ही पर्स लौटाने की अपील करते रहे। कहा जा रहा है कि सेल्फी लेने के दौरान किसी चोर ने मिथुन का पर्स चुरा लिया। मंच पर पर्स चोरी होने के अलावा सवाल यह भी है कि बंगाल भाजपा की राजनीति में निष्क्रिय हो चुके मिथुन झारखंड में प्रचार करने क्यों आए थे?

मिथुन चक्रवर्ती 2021 बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा में शामिल हुए थे। उस समय उन्हें सीएम बनाने की चर्चा थी, लेकिन भाजपा की योजना बंगाल में कारगर नहीं हुई। 77 सीटें जीतने वाली भाजपा विपक्ष की भूमिका में चली गई। सरकार नहीं आने पर मिथुन निष्क्रिय रहने लगे। पार्टी के कार्यक्रम से दूरी भी चर्चा में रही। कहा जाने लगा कि मिथुन दा संन्यास ले लेंगे। हालांकि, मिथुन का राजनीति में फिर से सक्रिय होना सवालों के घेरे में है।

कहां पर चोरी हुआ मिथुन का पर्स?

मिथुन के पर्स चोरी का पूरा मामला धनबाद जिले के निरसा विधानसभा सीट का है। यहां मिथुन बीजेपी प्रत्याशी अपर्णा सेनगुप्ता के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे थे। प्रचार के दौरान मिथुन ने अपने कई पुराने डायलॉग से लोगों का मनोरंजन किया। इस दौरान मिथुन ने अपना मशहूर डायलॉग ‘मारबो एखाने, पोड़बे श्मशाने’ बोलकर खूब तालियां बटोरीं। लेकिन यहीं पर उनका पर्स किसी ने चोरी कर लिया। खैर उसे छोड़ते हुए हम मुद्दे पर आते हैं।

निरसा में बंगाली वोटर्स का असर

धनबाद की निरसा सीट पर बंगाली वोटरों का दबदबा है। झारखंड बनने के बाद यहां से चुने गए सभी विधायक बंगाली समुदाय से हैं। इस बार बीजेपी ने यहां अपर्णा सेनगुप्ता को मैदान में उतारा है। उनका मुकाबला सीपीआई (एमएल) के अरूप चटर्जी से है। अरूप चटर्जी पहले भी यहां से दो बार विधायक रह चुके हैं।

यह भी पढ़ें:- भाजपा की रैली में घुसा जेब कतरा, Y प्लस सुरक्षा के बीच मिथुन का उड़ाया पर्स…मंच से करना पड़ा ऐलान

अरूप को मिला JMM का साथ

2019 में अरूप इस सीट से 25 हजार वोटों से हार गए थे। हालांकि, अरूप की हार में बड़ी भूमिका निभाने वाली झारखंड मुक्ति मोर्चा इस बार उनके साथ है। निरसा विधानसभा में करीब 60 फीसदी मतदाता बंगाली हैं और जीत-हार में बड़ी भूमिका निभाते हैं। इसके अलावा यहां की 12 फीसदी आबादी मुस्लिम है।

2019 में लाल दुर्ग पर लहराया भगवा

निरसा को कभी लाल दुर्ग के नाम से जाना जाता था, लेकिन 2019 में भाजपा ने अपर्णा को मैदान में उतारकर इस सीट पर कब्जा कर लिया। हालांकि, महागठबंधन के चलते इस बार यहां भाजपा की राह आसान नहीं दिख रही है। बंगाली वोटरों को लुभाने के लिए भाजपा ने यहां मिथुन चक्रवर्ती की रैली कराई थी, लेकिन आखिरकार यह रैली पर्स चोरी के चलते सुर्खियों में आ गई।

20 नवंबर को निरसा में होगी वोटिंग

धनबाद की निरसा सीट पर 20 नवंबर को मतदान है। चुनाव आयोग के मुताबिक, इस विधानसभा में कुल 3,31,154 मतदाता हैं, जो विधायक का चुनाव करेंगे। निरसा विधानसभा में कुल 9 उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां भी अन्य सीटों की तरह 23 नवंबर को मतगणना होगी। निरसा विधानसभा क्षेत्र बिहार के समय से ही अस्तित्व में है और यहां हमेशा से वाम दलों का दबदबा रहा है।

यह भी पढ़ें:- भारत की जद में होंगे चीन और पाकिस्तान! DRDO ने किया पहली लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण

Jharkhand elections quation of nirsa assembly constituency where mithun purse stolen

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 12, 2024 | 09:28 PM

Topics:  

  • BJP
  • Jharkhand Assembly Elections
  • Mithun Chakraborty

सम्बंधित ख़बरें

1

बिहार चुनाव की तारीखों का काउंटडाउन शुरू! एक तरफ ECI की बैठकें, दूसरी तरफ भाजपा का महामंथन

2

महायुति में महाटकराव! पडलकर से अजीत चिढ़े, नाइक से शिंदे नाराज

3

भाजपा युवा मोर्चा यवतमाल जिला कार्यकारिणी घोषित, पार्टी को जिले में और अधिक मजबूती प्रदान

4

‘देशविरोधी ताकतों के इशारों पर…’, कोलंबिया में दिए बयान पर सियासी वार, ‘कांग्रेस मनोरोगी पार्टी’

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.