Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

झारखंड चुनाव : शानदार जीत के बाद आज विधायक दल के नेता चुने जाएंगे हेमंत सोरेन, इस दिन ले सकते हैं CM पद की शपथ

शनिवार को झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत गठबंधन ने विधानसभा चुनाव में 56 सीट के साथ शानदार जीत दर्ज करते हुए सत्ता अपने पास बरकरार रखी। आज सोरेन इंडिया गठबंधन के विधायकों की बैठक में विधायक दल के नेता चुने जाएंगे.

  • By राहुल गोस्वामी
Updated On: Nov 24, 2024 | 09:11 AM

हेमंत सोरेन (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

रांची: जहां बीते शनिवार को झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत गठबंधन ने विधानसभा चुनाव में 56 सीट के साथ शानदार जीत दर्ज करते हुए सत्ता अपने पास बरकरार रखी। वहीं झामुमो नीत गठबंधन ने 81 सदस्यीय विधानसभा में 56 सीट अपने नाम की, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को महज 24 सीट से ही इस बार संतोष करना पड़ा।

वहीं आज यानी रविवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इंडिया गठबंधन के विधायकों की बैठक में विधायक दल के नेता चुने जाएंगे. ऐसी भी संभावना व्यक्त की जा रही है आगामी 26 नवंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चौथी बार शपथ लेंगे.

जानकारी दें कि, राज्य विधानसभा में बहुमत के लिए 41 सीट की जरूरत होती है। यहां भाजपा ने 21 सीट जीतीं और राज्य में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। वहीं झामुमो ने 43 सीट पर चुनाव लड़ा और 34 सीट जीतीं, जो पार्टी द्वारा जीती गई अब तक की सबसे अधिक सीट संख्या है। कांग्रेस को 16 सीट, राजद को चार और भाकपा (माले) को दो सीट पर जीत मिली।

सम्बंधित ख़बरें

झारखंड में आज हो सकते हैं अहम फैसले, कैबिनेट की बैठक में हेमंत सरकार पेश करेगी यह एक्ट

बंगाल बाद में, पहले झारखंड की सत्ता पाने की तैयारी! जेपी नड्डा ने संभाली कमान

पहले BJP नेताओं से मुलाकात…अब हाई कोर्ट से मिली राहत, INDIA छोड़कर NDA में जा रहे हैं हेमंत सोरेन?

बिहार के बाद झारखंड में भी NDA सरकार! बीजेपी नेता से CM हेमंत की मुलाकात, सूबे में बढ़ी सियासी हलचल

झारखंड चुनाव की ख़बरों के लिए यहां क्लीक करें

इस जीत पर चुनाव विश्लेषकों का मानना है कि, हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना दोनों ही आदिवासी मतदाताओं के बीच सहानुभूति की लहर पैदा करने में कामयाब रहे और सत्ता विरोधी भावना के बावजूद भाजपा इसका फायदा उठाने में विफल रही।

इस जीत पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने‘इंडिया’ गठबंधन के शानदार प्रदर्शन के लिए बीते शनिवार को ही राज्य की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि पार्टी लोकतंत्र की परीक्षा में सफल रही है। उन्होंने कहा, “मैं इस शानदार प्रदर्शन के लिए लोगों का आभार व्यक्त करता हूं।”

वहीं झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सह-प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व शर्मा ने कहा कि राज्य में पार्टी की हार उनके लिए बहुत दुखद है। शर्मा ने कहा, “झारखंड में हार मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से बहुत दुखद है, भले ही हमने असम में उपचुनावों में सभी पांच सीट जीत ली हो।

झारखंड चुनाव की ख़बरों के लिए यहां क्लीक करें

खास बात यह रही कि, इस बार राजद ने भी आश्चर्यजनक प्रदर्शन करते हुए छह सीट में से चार पर जीत हासिल की। ​​भाकपा (माले) ने चार में से दो सीट हासिल कीं। लोजपा (रामविलास) ने अपनी एकमात्र सीट जीती और जद (यू) ने दो सीट में से एक पर जीत हासिल की। वहीं ऑल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी को मांडू में केवल 231 वोटों के मामूली अंतर से एक सीट मिली।

वहीं सोरेन की पत्नी कल्पना गांडेय से 17,142 वोटों के अंतर से भाजपा की मुनिया देवी को हराया। भाजपा का झारखंड इकाई के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने धनवार सीट पर 35,438 वोटों से जीत हासिल की और पूर्व मुख्यंत्री चंपई सोरेन ने सरायकेला में 20,447 वोटों से जीत हासिल की है। (एजेंसी इनपुट के साथ)

Jharkhand elections after a spectacular victory hemant soren will be elected leader of the legislative party today

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 24, 2024 | 09:02 AM

Topics:  

  • Hemant Soren
  • Jharkhand Assembly Elections

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.