झारखंड चुनाव 2024: RJD ने जारी की पहली लिस्ट, कोडरमा से सुभाष यादव को बनया उम्मीदवार
झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने अपने 6 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। उम्मीदवारों की सूची में विभिन्न क्षेत्रों से प्रमुख चेहरे शामिल हैं।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
तेजस्वी यादव (फाइल फोटो)
रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने अपने 6 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। उम्मीदवारों की सूची में विभिन्न क्षेत्रों से प्रमुख चेहरे शामिल हैं। आपको बता दें INDIA ब्लॉक में सीट शेयरिंग को लेकर बीते कई दिनों से मीटिंग चल रही है।
सूत्रों से यह खबर सामने आ रही थी कि सीट शेयरिंग पर RJD की सहमति नहीं बन पा रही थी। ऐसे में 21 अक्टूबर को कांग्रेस ने कहा था कि INDIA ब्लॉक में सीट शेयरिंग तय हो गई है। हमलोग 22 अक्टूबर को दोपहर में इस बारे में ऑफिशियल जानकारी दे देंगे।
यह भी पढ़ें – इसलिए पहले कराया जा रहा झारखंड विधानसभा चुनाव! कल्पना सोरेन का भाजपा पर बड़ा आरोप
सम्बंधित ख़बरें
INDIA गठबंधन में अनदेखी से नाराज JMM, बिहार में 15 सीटों पर ताल ठोकने की तैयारी में पार्टी
Year Ender 2024: साल की शुरुआत से ही टूट गया था बीजेपी का आत्मविश्वास, जानें वर्ष की 5 बड़ी राजनीतिक
Jharkhand Cabinet Expansion: झारखंड में मंत्रिमंडल विस्तार पर कांग्रेस प्रवक्ता मीम अफजल बोले- 9 दिसंबर से पहले …
झारखंड : सीएम सोरेन खटा-खट ले रहे फैसले इधर भाजपा हार की समीक्षा के लिए खेल रही मीटिंग-मीटिंग
इस बीच INDIA ब्लॉक की सहयोगी पार्टी RJD यानी राष्ट्रीय जनता दल ने मंगलवार रात अपनी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। बता दें कि आरजेडी ने पहली लिस्ट में 6 उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है।
झारखंड विधानसभा चुनाव में महागठबंधन समर्थित राजद उम्मीदवारों की सूची। #Jharkhand #RJD @RJD4Jharkhand pic.twitter.com/JJgffdYYOd — Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) October 22, 2024
पहली सूची के मुताबिक राष्ट्रीय जनता दल ने देवघर से सुरेश पासवान को उम्मीदवार बनाया है। आरजेडी ने गोड्डा विधानसभा सीट से संजय प्रसाद यादव को इस बार के चुनावी मैदान में उतारा है। कोडरमा विधानसभा सीट से सुभाष यादव को प्रत्याशी के रूप में सामने लाया गया है।
झारखंड के चतरा विधानसभा सीट से श्रीमती रश्मी प्रकाश को आरजेडी ने चुनावी मैदान में उतारा है। विश्रामपुर विधानसभा सीट से नरेश प्रसाद सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है। हुसैनाबाद विधानसभा सीट से संजय कुमार सिंह यादव को इस बार के चुनावी मैदान में पार्टी ने उतारा है।
यह भी पढ़ें – झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले BJP को लग रहा झटके पर झटका, लुईस मरांडी और कुणाल सारंगी समेत कई नेता JMM में शामिल
