झारखंड चुनाव 2024: JMM की पांचवी लिस्ट जारी, सीएम सोरेन की भाभी की सीट रही जामा से लुईस मरांडी को मिला टिकट
शुक्रवार, 25 अक्टूबर को झारखंड मुक्ती मोर्चा ने उम्मीदवारों की पांचवी सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में लुईस मरांडी को प्रत्याशी बनाया गया है।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
लुईस मरांडी (फोटो सोर्स - सोशल मीडिया)
रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव महज कुछी दिनों बाद 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में चुनाव होना है। ऐसे में शुक्रवार, 25 अक्टूबर को झारखंड मुक्ती मोर्चा ने उम्मीदवारों की पांचवी सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में लुईस मरांडी को प्रत्याशी बनाया गया है। बतां दें, लुईस मरांडी ने हाल में बीजेपी छोड़कर झामुमो ज्वॉइन की थी।
सीएम हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन की विधानसभा सीट रही जामा से झारखंड मुक्ति मोर्चा ने इस बार लुईस मरांडी को चुनावी मौदान में उतारा है। बता दें, सीता सोरेन ने झामुमो को छोड़कर बीजेपी ज्वॉइन कर ली थी। नुसूचित जनजाति के सुरक्षित इस सीट से लुईस मरांडी इश बार का विधानसभा चुनाव लड़ेंगी।
JMM releases its 5th list for the Jama Assembly constituency ahead of the upcoming Jharkhand Assembly elections pic.twitter.com/ZvfUwv2okZ — IANS (@ians_india) October 25, 2024
सम्बंधित ख़बरें
INDIA गठबंधन में अनदेखी से नाराज JMM, बिहार में 15 सीटों पर ताल ठोकने की तैयारी में पार्टी
Year Ender 2024: साल की शुरुआत से ही टूट गया था बीजेपी का आत्मविश्वास, जानें वर्ष की 5 बड़ी राजनीतिक
Jharkhand Cabinet Expansion: झारखंड में मंत्रिमंडल विस्तार पर कांग्रेस प्रवक्ता मीम अफजल बोले- 9 दिसंबर से पहले …
झारखंड : सीएम सोरेन खटा-खट ले रहे फैसले इधर भाजपा हार की समीक्षा के लिए खेल रही मीटिंग-मीटिंग
टिकट नहीं देने से बीजेपी से नाराज थीं लुईस मरांडी
लुईस मरांडी, जो झारखंड की पूर्व मंत्री रह चुकी हैं, प्रदेश बीजेपी की उपाध्यक्ष और कई अन्य महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत रह चुकी हैं। इस बार के विधानसभा चुनाव में दुमका सीट से बीजेपी ने उन्हें टिकट नहीं दिया, जिससे वे नाराज हो गईं। हाल ही में, उन्होंने बीजेपी छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) में शामिल होने का फैसला लिया। अब झामुमो ने उन्हें जामा विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है।
लुईस मरांडी सुरेश मुर्मू में करारा टक्कर
झारखंड के जामा विधानसभा सीट से लुईस मरांडी झामुमो प्रत्याशी बनाई गई हैं, वहीं बीजेपी ने इस सीट से सुरेश मुर्मू को अपना उम्मीदवार बनाया है। यहां दोनों के बीच करारा मुकाबला होने वााल है। बता दें कि सीएम हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन को बीजेपी ने जामताड़ा विधानसभा सीट से उतारा है। इस सीट पर इनका मुकाबला कांग्रेस के उम्मीदवार इरफान अंसारी से है।
यह भी पढ़ें – RCP सिंह 31 अक्टूबर को नई पार्टी का करेंगे ऐलान, हाल ही में BJP से दिया था इस्तीफा
