झारखंड चुनाव : दलबदलुओं पर भरोसा! कुछ ही समय पहले JMM में आए चुन्ना सिंह को टिकट, हेमंत सोरेन समेत ‘झामुमो’ की 35 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी
झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने 35 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की, जिसमें इस बार दलबदलुओं पर खूब भरोसा दिखाया गया है।
- Written By: राहुल गोस्वामी
हेमंत सोरेन
रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने 35 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की, जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बरहेट और कल्पना सोरेन गांडेय सीट से चुनाव मैदान में हैं। हेमंत सोरेन साहिबगंज जिले के बरहेट (सुरक्षित) निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं। उन्होंने 2019 के विधानसभा चुनाव में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साइमन माल्टो से 25,740 मतों से सीट जीती थी। सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने गांडेय सीट पर उपचुनाव में भाजपा के दिलीप कुमार वर्मा को 27,149 मतों से पराजित किया था।
देखा जाए तो झारखंड मुक्ति मोर्चा ने इस बार दलबदलुओं पर खूब भरोसा दिखाया है। जैसे हेमंत सोरेन ने कुछ ही समय पहले पार्टी में आए चुन्ना सिंह को चुनाव में उम्मीदवार बनाया है। इसी तरह उम्मीदवारों की इस सूची को देखें तो सोरेन परिवार से 3 लोगों को जगह दी गई है। झारखंड की सियासत में ऐसा पहली बार हुआ है। अब तक सोरेन परिवार से दो लोग ही चुनाव लड़ते देखें गए हैं।
सभी प्रत्याशियों को हार्दिक शुभकामनाएँ। pic.twitter.com/mk0MnREprK — Jharkhand Mukti Morcha (@JmmJharkhand) October 22, 2024
सम्बंधित ख़बरें
झारखंड में राज्यसभा चुनाव से पहले बढ़ा सियासी तापमान, NDA और INDIA गठबंधन में ‘बाड़ेबंदी’ तेज
Jharkhand: बंद खदान में 4 की दर्दनाक मौत, रामगढ़ में कैसे जहरीली गैस बनी काल? अवैध खनन के लिए गए थे युवक
झारखंड में INDIA गठबंधन टूटने से बचा! राज्यसभा चुनाव से पहले बड़ा सियासी ड्रामा खत्म, कैसे माने हेमंत सोरेन?
झारखंड में भाजपा का ‘महिला कार्ड’: बाबूलाल मरांडी का हेमंत सोरेन को पत्र, क्या बदलेगा राज्य का सियासी समीकरण?
झामुमो की ओर से जारी इस सूची के अनुसार निवर्तमान मुख्यमंत्री के भाई बसंत सोरेन दुमका से, झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो नाला से, मंत्री मिथिलेश ठाकुर गढ़वा से, सोनू सुदिव्य गिरिडीह से और बेबी देवी डुमरी से चुनाव चुनाव मैदान में हैं।
यहां पढ़ें – साइक्लोन ‘दाना’ से निपटने के लिए तैयार बंगाल, 198 ट्रेनें रद्द, 3 दिन बंद रहेंगे होटल-स्कूल
दलबदलुओं पर भरोसा
झारखंड मुक्ति मोर्चा ने दलबदलुओं पर भरोसा जताते हुए कुछ ही समय पहले पहले पार्टी में आए चुन्ना सिंह उर्फ उदयशंकर सिंह को सारठ से उम्मीदवारी दी है। चुन्ना सिंह सारठ के पूर्व विधायक हैं। वे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे का करीबी भी रहे हैं।
इसी तरह BJP से आए जानकी यादव को बरकट्टा और केदार हाजरा को जामुआ से उम्मीदवार बनाया गया है।वहीं भवनाथपुर सीट पर भी दलबदल कर पहुंचे अनंत प्रताप को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके साथ ही चंदनक्यारी में उमाकांत रजक को भी टिकट मिला है। रजक हाल ही में आजसू छोड़ जेएमएम में आए हैं। पार्टी महासचिव विनोद पांडेय के मुताबिक जल्द ही दूसरी लिस्ट जारी की जाएगी। बता दें कि विधानसभा चुनाव दो चरणों में आगामी 13 और 20 नवंबर को होंगे और चुनाव परिणाम 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।
