Jharkhand Assembly Elections: AJSU ने जारी की 8 कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट, सुदेश महतो खुद इस सीट से लड़ेंगे चुनाव
आजसू के प्रमुख सुदेश कुमार महतो झारखंड के सिल्ली विधानसभा सीट चुनाव लड़ेंगे। वहीं पार्टी ने रामगढ़ विधानसभा सीट से सुनीता चौधरी को चुनावी मैदान में उतारने का फैसला लिया गया है।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
सुदेश महतो खुद इस सीट से लड़ेंगे चुनाव
रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 की तैयारियों को लेकर आजसू यानी ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो की अध्यक्षता में आयोजित संसदीय बोर्ड की बैठक में इस महत्वपूर्ण निर्णय पर मुहर लगी है। इस बैठक में विभिन्न सीटों पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के नामों को अंतिम रूप दिया गया और उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की गई।
पार्टी ने कहा कि सभी उम्मीदवारों का चयन व्यापक विचार-विमर्श के बाद किया गया है, और वे अपने-अपने क्षेत्रों में जनता के बीच मजबूती से पार्टी की विचारधारा और नीतियों का प्रचार करेंगे।
झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए पार्टी अध्यक्ष श्री सुदेश महतो जी की अध्यक्षता में हुई संसदीय बोर्ड की बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में आजसू पार्टी के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की जाती है। सभी उम्मीदवारों को बधाई एवं शुभकामनाएं! pic.twitter.com/dVn1QWFNNV — AJSU PARTY (@ajsupartyjh) October 20, 2024
सम्बंधित ख़बरें
INDIA गठबंधन में अनदेखी से नाराज JMM, बिहार में 15 सीटों पर ताल ठोकने की तैयारी में पार्टी
भाजपा नेता टाइगर अनिल महतो की हत्या के विरोध में आज रांची बंद, कई स्कूलों में छुट्टी
Year Ender 2024: साल की शुरुआत से ही टूट गया था बीजेपी का आत्मविश्वास, जानें वर्ष की 5 बड़ी राजनीतिक
Jharkhand Cabinet Expansion: झारखंड में मंत्रिमंडल विस्तार पर कांग्रेस प्रवक्ता मीम अफजल बोले- 9 दिसंबर से पहले …
आपको बता दें कि आजसू के प्रमुख सुदेश कुमार महतो झारखंड के सिल्ली विधानसभा सीट चुनाव लड़ेंगे। वहीं पार्टी ने रामगढ़ विधानसभा सीट से सुनीता चौधरी को चुनावी मैदान में उतारने का फैसला लिया गया है। लोहरदगा विधानसभा सीट से नीरू शांति भगत को टिकट दिया गया है। गोमिया से लंबोदर महतो चुनाव लड़ेंगा। जुगसलाई से रामचंद्र सहिस को उम्मीदवार बनाया गया है। मांडू विधानसभा सीट से निर्मल महतो को चुनावी मैदान में उतारा गया है। ईचागढ़ से हरेलाल महतो और पाकुड़ से अजहर इस्लाम को आजसू पार्टी ने इस बार के विधानसभा चुनाव में टिकट दिया है।
झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए आजसू पार्टी की यह पहली सूची आने वाले दिनों में पार्टी की रणनीति को और स्पष्ट करेगी। पार्टी ने अन्य सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची भी जल्द ही जारी करने का संकेत दिया है। इस बीच, अन्य राजनीतिक दलों की ओर से भी उम्मीदवारों की घोषणाओं पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।
यह भी पढ़ें – Jharkhand Assembly Elections: कल्पना सोरेन ने BJP पर साधा निशाना, झूठे वादों में न आने की कही बात
