- Hindi News »
- Elections »
- Jammu Kashmir Assembly Elections 2024 Kashmiri Pandit Voter In Valley
जम्मू-कश्मीर चुनाव: करीब 40% प्रवासी कश्मीरी पंडितों ने डाला वोट
- Written By: राहुल गोस्वामी
जम्मू-कश्मीर में इस बार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में बीते बुधवार को करीब 40% प्रवासी कश्मीरी पंडितों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है।

40% प्रवासी कश्मीरी पंडितों ने डाला वोट
जम्मू: जम्मू-कश्मीर में इस बार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में बीते बुधवार को करीब 40% प्रवासी कश्मीरी पंडितों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है। वहीं इस विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 26 सीटों के लिए हुए मतदान में 56 % से अधिक मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।
जानकारी दें कि प्रवासी कश्मीरी पंडितों के लिए जम्मू, दिल्ली और उधमपुर में 24 मतदान केंद्र स्थापित किए गए थे। इस बाबत राहत एवं पुनर्वास आयुक्त अरविंद करवानी ने बताया कि, ‘‘विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में जम्मू के 19 मतदान केंद्रों पर करीब 40 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि उधमपुर में 37 प्रतिशत और दिल्ली में 43 प्रतिशत वोटिंग हुई।”
वहीं चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 3,514 पुरुषों और 2,736 महिलाओं समेत कुल 6,250 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। सबसे ज्यादा 2,796 वोट हबकदल निर्वाचन क्षेत्र में डाल गए, जो कभी कश्मीरी पंडितों का गढ़ हुआ करता था। उसके बाद लाल चौक में 909 और जदीबल में 417 वोट डाले गए।
सम्बंधित ख़बरें
बंगाल में 4000 EVM जलकर खाक, बॉलीवुड फिल्मों की तरह मिटाए गए सबूत? सोशल मीडिया पर मचा बवाल!
Meenakshi Natarajan Case: मीनाक्षी नटराजन मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू, EC को दी चुनौती
मीनाक्षी नटराजन नामांकन विवाद पर कांग्रेस का विरोध तेज, निर्वाचन आयोग कार्यालय पर धरना दे रहे कांग्रेसी
Navabharat Nishanebaaz: अपने नाम की बड़ी कीमत, कोई तो समझे इसकी अहमियत
यहां पढ़ें – जम्मू-कश्मीर: दूसरे फेज ताबड़तोड़ वोटिंग, सुबह 9 बजे तक 10.22% मतदान
इससे पहले चरण में 18 सितंबर को जम्मू में दक्षिण कश्मीर की सीटों के लिए 34,000 में से 9,218 कश्मीरी पंडितों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था, जबकि बुधवार को दूसरे चरण में मध्य कश्मीर सीट के लिए 15,500 से अधिक मतदाताओं में से 6,250 ने मतदान किया।
बता दें कि छह जिलों में 26 सीटों के प्रमुख निर्वाचन क्षेत्रों में सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं थीं, लेकिन इनमें से 20 क्षेत्रों में 2014 के विधानसभा चुनावों की तुलना में थोड़ा कम मतदान हुआ था, जब कुल मतदान 60 % रहा था। बीते 18 सितंबर को हुए पहले चरण के चुनाव में करीब 61.38 % मतदान हुआ था।
यहां पढ़ें – जम्मू-कश्मीर: सेकेंड फेज की वोटिंग जारी, PM मोदी, गृहमंत्री शाह और नड्डा ने की मतदान की अपील
दूसरे चरण के दौरान, विदेशी राजदूतों के 16 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मतदान देखने के लिए घाटी का दौरा किया। इनमें अमेरिका, नार्वे, सिंगापुर के राजनयिक शामिल थे। आतंकवाद फैलने के बाद से यह पहली बार है कि अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षकों को जम्मू-कश्मीर में चुनाव के निरीक्षण की अनुमति दी गई थी। हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस कदम की आलोचना की और कहा कि जम्मू-कश्मीर में चुनाव देश का आंतरिक मामला है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Jammu kashmir assembly elections 2024 kashmiri pandit voter in valley
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
समृद्धि महामार्ग पर भीषण हादसा: कार-ट्रक की जोरदार टक्कर में 6 घायल, पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया
Jun 14, 2026 | 10:39 AMअमरावती में तेंदुए की खाल के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, वन्यजीव तस्करी नेटवर्क की जांच तेज
Jun 14, 2026 | 10:36 AMIND vs PAK Women’s T20: आज बर्मिंघम में महा-संग्राम! जानें कब और कहां दिखेगा भारत-पाकिस्तान का हाईवोल्टेज मैच
Jun 14, 2026 | 10:33 AMप्यार ने ना घर का छोड़ा ना घाट का: नागपुर में हनी ट्रैप का खौफनाक खेल, लुटेरों ने युवक से लूटे 4.24 लाख रुपये
Jun 14, 2026 | 10:25 AMभीमाशंकर धाम का बदलेगा स्वरूप, कुंभ 2027 से पहले 90% विकास कार्य पूरे करने का लक्ष्य
Jun 14, 2026 | 10:25 AMईरान के सुप्रीम लीडर Ali Khamenei का निधन के 4 महीने बाद 9 जुलाई को मशहद में होगा अंतिम संस्कार
Jun 14, 2026 | 10:19 AMयवतमाल में नर्स की धारदार हथियार से हत्या, अवधूतवाड़ी पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए 2 घंटे में आरोपी को दबोचा
Jun 14, 2026 | 10:09 AMवीडियो गैलरी

बेटी पर टिप्पणी को लेकर यूपी में गरमाई सियासत, दोनों पक्ष आए आमने-सामने, देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 11:03 PM
वायुसेना के विमान में तकनीकी खराबी या कुछ और? कैसे हुआ IAF का AN-32 प्लेन क्रैश!
Jun 13, 2026 | 08:15 PM
असम का ‘डेंजर जोन’ कनेक्शन! 2026 में यहीं क्रैश हुआ था सुखोई, अब AN-32 विमान दो टुकड़ों में बंटा- VIDEO
Jun 13, 2026 | 07:16 PM
Europe Mission पर PM Modi! क्यों बढ़ी दुनिया की नजर? क्या है भारत का सीक्रेट प्लान?
Jun 13, 2026 | 05:11 PM
घर में घुसकर मारेंगे… CM योगी ने दी कड़ी चेतावनी; रक्षा नीति में पुरानी सरकार की खोली पोल- देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:51 PM
गाजियाबाद में ‘जिम-जिहाद’ पर प्रशासन सख्त, पहचान छुपाने वाले ट्रेनरों में हड़कंप; देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:37 PM














