झारखंड में BJP के पिछड़ने का कारण कहीं हिमंत बिस्वा सरमा का चुनावी शब्द बाण तो नहीं? इन मुद्दों को लेकर बटोरे थे सुर्खियां
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने झारखंड विधानसभा चुनाव में कई रैलियों को संबोधित किया था। झारखंड के चुनावी रैलियों में उन्होंने मुख्यमंत्री और झारखंड विधानसभा चुनाव खेत के भाजपा के सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को हनुमान चालीसा पढ़ने के लिए हिंदुओं को छुट्टी देने की बात कही थी।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
कॉन्सेप्ट फोटो
Jharkhand Assembly Result 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव के रुझान आने शुरू हो गए हैं। शाम तक 81 सीटों के परिणाम भी घोषित हो जाएगा। ऐसे में अब तक के आए रुझानों के मुताबकि झारखंड मुक्ति मोर्चा 31 सीटों पर लीड कर रही है। वहीं भापतीय जनता पार्टी 26 सीटों को लीड कर रही है। कांग्रेस की बात करें, तो वहीं तीसरे नंबर पर कांग्रेस 14 सीटों को लीड कर रही है। अगर ये रुझान के आंकड़े नतीजे में बदले तो यहां झामुमो एक बार फिर से अपनी सरकार बनाने के लिए तैयार रहेगी। लेकिन जिस तरीके से बीजेपी के दिग्गज नेताओं ने झारखंड में चुनवी प्रचार-प्रसार करने का काम किया था। उस समय हिमंत बिस्वा सरमा अपने चुनावी शब्द बाण के कारण काफी सुर्खियों में बने रहे थे।
दरअसल, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने झारखंड विधानसभा चुनाव में कई रैलियों को संबोधित किया था। झारखंड के चुनावी रैलियों में उन्होंने कहा था युवाओं, महिलाओं और हिंदुओं के गौरव की रक्षा के लिए सोच समझकर मतदान करना चाहिए। झारखंड विधानसभा चुनाव के आखिरी दिन भाजपा के सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा था कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी के बारे में बात करते रहते हैं, जबकि उनकी पत्नी कल्पना सोरेन कहती हैं- ‘एक ही नारा, हेमंत दोबारा’। मैं पूछना चाहता हूं कि राज्य में युवाओं, महिलाओं और गरीबों की बात कौन करेगा। इस बार हेमंत ‘दोबारा’ नहीं बल्कि गरीब और युवा ‘दोबारा’ की बात होगी।”
झारखंड विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं ने आक्रामक अंदाज में चुनाव प्रचार किया वहीं असम के मुख्यमंत्री और झारखंड विधानसभा चुनाव खेत के भाजपा के सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने चुनावी हुंकार भरते हुए कहा था कि जिस तरह से शुक्रवार के दिन मुसलमान को नमाज पढ़ने के लिए स्कूलों में छुट्टी दी जाती है, वैसे ही मंगलवार को हनुमान चालीसा पढ़ने के लिए हिंदुओं को छुट्टी दी जानी चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
INDIA गठबंधन में अनदेखी से नाराज JMM, बिहार में 15 सीटों पर ताल ठोकने की तैयारी में पार्टी
Year Ender 2024: साल की शुरुआत से ही टूट गया था बीजेपी का आत्मविश्वास, जानें वर्ष की 5 बड़ी राजनीतिक
Jharkhand Cabinet Expansion: झारखंड में मंत्रिमंडल विस्तार पर कांग्रेस प्रवक्ता मीम अफजल बोले- 9 दिसंबर से पहले …
झारखंड : सीएम सोरेन खटा-खट ले रहे फैसले इधर भाजपा हार की समीक्षा के लिए खेल रही मीटिंग-मीटिंग
चुनाव की लेटेस्ट जानकारी पाने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
