-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Elections »
- Independents Spoil The Equation Mira Bhayander Assembly Constituency
मीरा भाईंदर में निर्दलीय बिगाड़ेंगे समीकरण, BJP, कांग्रेस और गीता जैन में होगा त्रिकोणीय मुकाबला
- Written By: आकाश मसने

मीरा भाईंदर की प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल महायुति के प्रत्याशी व पदाधिकारी
मुंबई: मुंबई की मीरा भाईंदर विधानसभा सीट पर नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि के बाद कुल 17 उम्मीदवार बचे हैं। अब इस सीट पर 17 प्रत्याशियों की चुनावी भिड़ंत होने वाली है। अंतिम दिन नामांकन वापस लेने वालों में बीजेपी के उम्मीदवार नरेंद्र मेहता की पत्नी सुमन मेहता, पूर्व बीजेपी पार्षद सुरेश खंडेलवाल, चंद्रकांत मोदी, बहुजन विकास आघाड़ी की उम्मीदवार फ्रीडा मोराइस, एजाज खतीब और रमजान खत्री का नाम शामिल है। जिन 6 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस लिए हैं उनमें से 4 उम्मीदवारों ने बीजेपी के समर्थन में तो फ्रीडा और खत्री ने कांग्रेस के समर्थन में अपना नामांकन वापस लिया है।
मीरा भाईंदर विधानसभा सीट से अब महायुति से बीजेपी के नरेंद्र मेहता, महाविकास आघाड़ी से कांग्रेस के मुजफ्फर हुसैन, मनसे से संदीप राणे, बसपा से कालीचरण हरिजन चुनावी मैदान में है।
इसके अलावा राज्य स्तर पर मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय स्वराज्य सेना से अरुण कुमार खेड़िया, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) से अरुणा चक्रे, हिंदू समाज पार्टी से सुरेन्द्र कुमार जैन, सरदार वल्लभभाई पटेल पार्टी से सत्य प्रकाश चौरसिया और विधायक गीता भरत जैन, पूर्व नगराध्यक्ष अरुण कदम, पूर्व नगरसेवक हंसुकुमार पांडे और अन्य 6 उम्मीदवार निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
दतिया को जल्द मिल सकता है नया जिला अध्यक्ष; घनश्याम पिनोरिया और आशुतोष तिवारी का नाम रेस में आगे
Agra: सपा प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम में हंगामा; मुलाकात को लेकर आपस भिड़े कार्यकर्ता, भाजपा पर साधा निशाना
यह भी पढ़ें:– हेलीकॉप्टर से AB फार्म भेजना पड़ा महंगा, निवार्चन आयाेग ने दिए जांच के आदेश
गीता, मेहता और हुसैन में त्रिकोणीय मुकाबला
मीरा भाईंदर विधानसभा सीट पर अब सीधे-सीधे वर्तमान विधायक और निर्दलीय उम्मीदवार गीता भरत जैन, बीजेपी के नरेंद्र मेहता तथा कांग्रेस के मुजफ्फर हुसैन के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने के पूर्ण आसार हैं। 2019 के विधानसभा चुनाव में अविभाजित शिवसेना ने खुलकर निर्दलीय उम्मीदवार गीता जैन का समर्थन किया था। इस बार के चुनाव में विभाजित शिवसेना के उद्धव शिवसेना का समर्थन कांग्रेस को और शिंदे शिवसेना का समर्थन बीजेपी को है। जिससे इस सीट पर त्रिकोणीय कांटे की टक्कर निश्चित है।
निर्दलीय बिगाड़ सकते हैं हार जीत का समीकरण
वहीं दूसरी तरफ देखें तो अन्य निर्दलीय उम्मीदवारों में खुद के दम पर चुनाव जीतने की क्षमता तो नहीं नजर आ रही, लेकिन वोट काटकर वे चुनाव में मुख्य प्रतिद्वंदी उम्मीदवारों के हार जीत का समीकरण बिगाड़ने की ताकत अवश्य रखते हैं। कुल मिलाकर देखें तो मनसे के संदीप राणे बीजेपी और कांग्रेस दोनों का कुछ हद तक वोट काटेंगे।
निर्दलीय हंसुकुमार पांडे कई वर्षों तक कांग्रेस से जुड़े रहे हैं, लेकिन उत्तर भारतीय होने के नाते वे भी कांग्रेस और बीजेपी को नुकसान पहुंचा सकते हैं। पूर्व उपनगराध्यक्ष अरुण कदम की पकड़ हर समाज के लोगों पर रही है और वैसे भी कदम सभी मुख्य राजनीतिक दलों में पदाधिकारी रहे हैं, तो वे भी कांग्रेस, बीजेपी और निर्दलीय गीता जैन के वोट भी काट सकते हैं।
यह भी पढ़ें:– चुनाव से पहले अजित पवार को बड़ी राहत, शिवसेना के उम्मीदवारों ने दो सीटों से वापस लिए नामांकन
महायुति धर्म के पालन का किया वादा
बीजेपी के नरेंद्र मेहता और महायुति के घटक दल शिंदे शिवसेना के प्रताप सरनाईक के बीच विगत कुछ वर्षों से रिश्ते ठीक नहीं रहे हैं। बीजेपी के पदाधिकारियों का हमेशा से ही यह आरोप रहा है कि शिवसेना महायुति धर्म का पालन नहीं करती है और बीजेपी के पदाधिकारियों को दबाने की राजनीति करती है।
महायुति के दलों ने की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस
सोमवार को महायुति के सभी घटक दलों ने मिलकर एक संयुक्त पत्रकार परिषद बुलाई थी। जिसमें शिवसेना से विधायक प्रताप सरनाईक, बीजेपी से नरेंद्र मेहता, रवि व्यास, आरपीआई (आठवले) से देवेंद्र शेलेकर, एनसीपी से आसिफ शेख तथा सभी दलों के पदाधिकारी मौजूद थे।
कार्यकर्ताओं को जमीनीस्तर पर काम करने कहा
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सरनाईक ने मीरा भाईंदर विधानसभा से नरेंद्र मेहता और ओवला मजीवाड़ा विधानसभा से खुद के लिए सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं को जमीनीस्तर पर कार्य करने का आवाहन किया। बीजेपी उम्मीदवार नरेंद्र मेहता ने भी मीरा भाईंदर के विकास के लिए 44 संकल्प लेने का वचन दिया।
रवि व्यास ने स्थानीय स्तर के मतभेद मिटाकर पार्टी द्वारा दिए गए उम्मीदवार मेहता के लिए कार्य करने का संकल्प लिया और महायुति के सभी घटक दलों ने युति धर्म के पालन का वादा किया।
Independents spoil the equation mira bhayander assembly constituency
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
फिर महंगा होगा मोबाइल रीचार्ज! एयरटेल ने दिए टैरिफ हाइक के संकेत, जानिए कितना बढ़ेगा आपकी जेब पर बोझ
Aug 05, 2026 | 11:07 PMForeign Media पर पाकिस्तान ने लगाई नई पाबंदी, PoK की सच्चाई छुपाने की नापाक कोशिश जारी
Aug 05, 2026 | 11:05 PMरीवा में सूने मकान पर चोरों का बड़ा धावा; ताला तोड़कर 5-6 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े बदमाश
Aug 05, 2026 | 11:05 PMलॉकअप 2 जीतते ही मालामाल हुईं श्रेया कालरा, ट्रॉफी के साथ घर ले गईं पूरे 1 करोड़ रुपये, जानें कितना मिला इनाम
Aug 05, 2026 | 10:59 PMबेलपत्र नहीं… इस शिव मंदिर में भोलेनाथ को चढ़ता है जिंदा केकड़ा, आखिर क्या है सदियों पुरानी रहस्यमयी परंपरा
Aug 05, 2026 | 10:47 PMबिना जुर्म जेल में बिताए 22 साल…सुप्रीम कोर्ट ने जताई कड़ी आपत्ति, ओडिशा हाई कोर्ट को लगाई फटकार
Aug 05, 2026 | 10:46 PMमुंबई में Gen Z और Gen Alpha के साथ कल सीधा संवाद करेंगे RSS प्रमुख मोहन भागवत; NMACC में तैयारी पूरी
Aug 05, 2026 | 10:45 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM












