आदर्श आचार संहिता का खुलेआम हो रहा उल्लंघन, नवी मुंबई में करोड़ों की नकदी जब्त
महाराष्ट्र में चुनाव से पहले आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। इस दौरान जगह-जगह पुलिस ने नाकेबंदी कर रही है, लेकिन फिर भी आए दिन लाखों करोड़ों की नकदी पकड़ी जा रही है। सोमवार को इसी तरह ठाणे पुलिस ने नवी मुंबई से करोड़ों की नकदी जब्त की है।
- Written By: प्रिया जैस
ठाणे पुलिस (सौजन्य-सोशल मीडिया)
ठाणे: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले खुलेआम आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होते देखा जा रहा है। इस दौरान जगह-जगह पुलिस ने नाकेबंदी कर रही है, लेकिन फिर भी आए दिन लाखों करोड़ों की नकदी पकड़ी जा रही है।
सोमवार को इसी तरह ठाणे पुलिस ने नवी मुंबई से करोड़ों की नकदी जब्त की है। ठाणे पुलिस ने 20 नवंबर को होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होने के बीच नवी मुंबई के नेरुल के सेक्टर 16 में एक रो-हाउस से करीब 2.5 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की, अधिकारियों ने सोमवार को बताया।
अधिकारी ने दी जानकारी
बता दें कि चुनाव आयोग और ठाणे पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया। इस दौरान ये नकदी जब्त की गई। वरिष्ठ निरीक्षक ब्रह्मानंद नायकवाड़ी ने एएनआई को बताया, “हमने रो-हाउस से नकदी जब्त की है। हम जांच कर रहे हैं कि यह किसका पैसा है और कहां से आया है। जब्ती चुनाव आयोग और पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से की गई।”
सम्बंधित ख़बरें
Mumbai Local Train Mega Block: रविवार को मध्य रेलवे पर मेगा ब्लॉक, जानें कौन-कौन सी ट्रेनें रहेंगी प्रभावित
संजय राउत की फिर फिसली जुबान, भाजपा मंत्री को सरेआम दी गाली, मीडिया से बोले- इसे कट मत करना, चलने दो
मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर से हर साल 18 करोड़ रुपये की चोरी, राज ठाकरे का बड़ा आरोप, PM मोदी से पूछा सवाल
मैं याद करके फिर आता हूं… जब मंच पर अपना भाषण भूल गए अमित ठाकरे, फिर जो हुआ उसने सबको चौंका दिया
ठाणे पुलिस ने पकड़ी नकदी
सोमवार को इसी तरह ठाणे पुलिस ने नवी मुंबई से करोड़ों की नकदी जब्त की है।
महाराष्ट्र | नवी मुंबई के नेरुल के सेक्टर 16 में 2.5 करोड़ रुपये से ज़्यादा की नकदी जब्त की गई। पुलिस जांच जारी है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है: नेरुल पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक ब्रम्हानंद नाइकवाड़ी — ANI_HindiNews (@AHindinews) November 11, 2024
आगे के जानकारी की प्रतीक्षा है।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को होंगे, वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी।
