Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

झारखंड: आज रांची में हेमंत सोरेन का शपथ ग्रहण, लेकिन स्कूलों में क्यों है छुट्टी, जानें वजह

आज शाम 4:00 बजे झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन चौथी बार यहां रांची के मोरहाबादी मैदान में पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। इस शपथ ग्रहण समारोह के कारण जारी एक आदेश भी फिलहाल चर्चा का विषय बना गया है। इस आदेश के मुताबिक रांची के सरकारी और निजी स्कूलों को बंद रखने का भी निर्देश दिया गया है।

  • By राहुल गोस्वामी
Updated On: Nov 28, 2024 | 08:53 AM

हेमंत सोरेन

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: आज यानी कि गुरुवार  28 नवंबर की शाम 4:00 बजे झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन चौथी बार यहां रांची के मोरहाबादी मैदान में पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। वहीं आज झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार सोरेन को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलवाएंगे।

जानकारी दें कि, हेमंत सोरेन ने इस बार के अपने शपथग्रहण समारोह में पक्ष से लेकर विपक्ष के कई दिग्गज नेताओं को न्योता भेजा है। इस शपथ ग्रहण समारोह के कारण जारी एक आदेश भी फिलहाल चर्चा का विषय बना गया है। इस आदेश के मुताबिक रांची के सरकारी और निजी स्कूलों को बंद रखने का भी निर्देश दिया गया है।

झारखंड चुनाव की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

दरअसल आदेश में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि, बीते बुधवार को मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद के सदस्यों के शपथग्रहण समारोह आयोजित होने वाला हैं। ऐसे में जिले में काफी भीड़ होगी, जिस कारण जिले के सभी स्कूल अब बंद रहेंगे।

बता दें कि, आज गुरुवार को हेमंत सोरेन यहां मोरहाबादी मैदान में एक भव्य समारोह में झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इस समारोह में ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रमुख सदस्यों सहित कई प्रमुख नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों के शामिल होने की उम्मीद है। झामुमो नेता सोरेन (49) चौथी बार मुख्यमंत्री बनेंगे। हाल में हुए विधानसभा चुनाव में सोरेन ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के गमलियाल हेम्ब्रम को 39,791 मतों के अंतर से हराकर बरहेट सीट बरकरार रखी।

झारखंड चुनाव की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

इस बाबत बीते बुधवार को सोरेन ने कहा, ‘‘मैं झारखंड के लोगों का हमारे नेतृत्व पर निरंतर भरोसा रखने के लिए आभारी हूं। यह जीत लोगों की आकांक्षाओं को दर्शाती है और हम उन्हें पूरा करने की दिशा में काम करेंगे।” हाल के विधानसभा चुनाव में, सोरेन के झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 81 सदस्यीय विधानसभा में 56 सीट हासिल करके जीत हासिल की थी, जबकि भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को 24 सीट मिलीं।

वहीं सोरेन ने चुनाव में जीत के बाद अपने संबोधन में कहा था, ‘‘यह लोगों की जीत है और शांतिपूर्ण एवं प्रगतिशील झारखंड के लिए उनके दृष्टिकोण की जीत है।” सोरेन ने अपने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की लोगों से अपील की और एक यूट्यूब लिंक भी साझा किया, जिस पर इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा। पूरे शहर में पोस्टर लगा दिए गए हैं और विशेष यातायात व्यवस्था के साथ विशेष सुरक्षा इंतजाम किये गए हैं।

कांग्रेस महासचिव एवं झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा कि सोरेन के अकेले ही शपथ लेने की उम्मीद है और विधानसभा में विश्वास मत के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। शपथग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के शामिल होने की संभावना है।

शपथ ग्रहण समारोह में जिन अन्य प्रमुख नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है उनमें भाकपा (माले) लिबरेशन महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, आम आदमी पार्टी (आप) नेता अरविंद केजरीवाल, शिवसेना (उबाठा) नेता उद्धव ठाकरे, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) नेता महबूबा मुफ्ती, तमिलनाडु से उदयनिधि स्टालिन, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार और बिहार के विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव शामिल हैं।

शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों का जायजा लेने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बुधवार शाम मोरहाबादी मैदान पहुंचे सोरेन ने कहा, ‘‘इस महत्वपूर्ण अवसर पर ऐसे सम्मानित नेताओं का हमारे साथ होना खुशी की बात है।” सोरेन ने अपने गठबंधन को लगातार दूसरी बार अभूतपूर्व जीत दिलाने के बाद राष्ट्रीय राजधानी के अपने दौरे के दौरान बीते मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की थी। उन्होंने कहा था, ‘‘मैंने प्रधानमंत्री के साथ एक रचनात्मक बैठक की, जिसमें हमने झारखंड के विकास और प्रगति पर चर्चा की। हमारे अपनी योजनाओं के साथ आगे बढ़ने में उनका समर्थन मूल्यवान होगा।”

सोरेन के साथ उनकी पत्नी कल्पना भी थीं। वह भी हाल के चुनाव में विधायक के रूप में निर्वाचित हुई हैं। उन्होंने कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के साथ-साथ आप के अरविंद केजरीवाल से भी मुलाकात की और उन्हें शपथग्रहण समारोह में आमंत्रित किया था। उन्होंने कहा था, ‘‘झारखंड और इसके लोगों की बेहतरी के लिए काम करने के हमारे लक्ष्य में हम एकजुट हैं।”

‘इंडिया’ गठबंधन के घटक झामुमो ने चुनाव में अब तक की सबसे बड़ी जीत हासिल की थी। झामुमो ने 43 सीट पर चुनाव लड़ा था जिसमें से 34 पर जीत हासिल की। वहीं ​​कांग्रेस ने 16, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने चार और भाकपा (माले) लिबरेशन ने दो सीट जीतीं। सत्ता-साझा करने की व्यवस्था के तहत राजद को एक मंत्री पद मिलने की उम्मीद है।

इस बाबत सोरेन ने कहा कि, ‘‘हम राज्य के लिए एक स्थिर और समृद्ध भविष्य सुनिश्चित करने के लिए अपने गठबंधन सहयोगियों के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।” वहीं रविवार को, सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की थी। सोरेन ने कहा था, ‘‘झारखंड के लोगों ने हमें अपना जनादेश दिया है और हम समर्पण एवं संकल्प के साथ उनकी सेवा करने के लिए तैयार हैं।” औपचारिक शपथग्रहण समारोह तक सोरेन कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभालेंगे। (एजेंसी इनपुट के साथ)

Hemant soren oath ceremony jharkhand cm ranchi all school closed

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 28, 2024 | 08:51 AM

Topics:  

  • Hemant Soren
  • Jharkhand Assembly Elections

सम्बंधित ख़बरें

1

झारखंड में आज हो सकते हैं अहम फैसले, कैबिनेट की बैठक में हेमंत सरकार पेश करेगी यह एक्ट

2

बंगाल बाद में, पहले झारखंड की सत्ता पाने की तैयारी! जेपी नड्डा ने संभाली कमान

3

पहले BJP नेताओं से मुलाकात…अब हाई कोर्ट से मिली राहत, INDIA छोड़कर NDA में जा रहे हैं हेमंत सोरेन?

4

बिहार के बाद झारखंड में भी NDA सरकार! बीजेपी नेता से CM हेमंत की मुलाकात, सूबे में बढ़ी सियासी हलचल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.