

नवभारत डेस्क : झारखंड विधानसभा 2024 के नतीजे बीते 23 नवंबर को आया है। इस बार के विधानसभा चुनाव में झारखंड राज्य के गठन के बाद से किसी राजनीतिक गठबंधन को इतनी सीटें मिली हैं। झामुमो लीड इंडिया ब्लॉक ने 56 सीटों पर जीत दर्ज की है। झारखंड में किसी पार्टी को सरकार बनाने के लिए 41 का आंकड़ा पर करना होता है और झामुमो लीड इंडिया ब्लॉक ने 41 के जादुई आंकड़े से 15 ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज की है।
झारखंड में 24 नवंबर को हेमंत सोरेन ने अपना इस्तीफा राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को सौंप दिया है। इसके साथ ही झारखंड में लगातार दूसरी बार सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। ऐसे में सोरेन 2.0 का शपथ ग्रहण 28 नवंबर को होगा। यह शपथ ग्रहाण समारोह रांची के मोरहाबादी मैदान में हो सकता है। इस शपथ ग्रहण में इंडिया बलॉक में शामिल कई पार्टियों के दिग्गज नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। बता दें कि जब हेमंत सोरेन जेल से बाहर आए थें, तो उनकी बढ़ी हुई बाल और दाढी ने लोगों का ध्यान अपेन ओर खींच लिया था। ऐसे में लोग उन्हें शिबू पार्ट टू कहने लगे। वे बिल्कुल पिता शिबू सोरेन वाले लुक में दिख रहे थें। हालांकि अभी भी वे बाल दाढी को उसी अंदाज में रखे हुए हैं।
जब हेमंत सोरेन जेल में थे, तो उस समय पार्टी ने चंपाई सोरेन को तत्कालिन सीएम बनाया था। तब तक हेमंत की पत्नी कल्पना सोरेन ने झामुमो के लिए कई जनसभाएं की थीं। लेकिन जब, हेमंत जेल से बाहर आए तो फिर से सीएम का कार्यभार संभालने लगे। लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड चुनाव जीतने के लिए दांव चली और कोल्हान के टाइगर कहे जाने वाले चंपाई सोरेन को भाजपा से शामिल कर लिया। इस विधानसभा चुनाव में चंपाई तो जीते पर झारखंड में बीजेपी की सरकार नहीं बन पाई। यहां की जनता ने हेमंत सोरेन को सोरेन 2.0 के रूप में अपना लिया है।
आपको जानकारी के लिए बताते चलें कि झामुमो लीड इंडिया ब्लॉक ने सरकार बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऐसे में आज 24 नवंबर को राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा भी पेश कर दिया गया है। सीएम सोरेन ने इस्तीफा भी सौंप दिया है। बता दें, सीएम सोरेन के साथ कांग्रेस और आरजेडी प्रभारी भी मेरे साथ मौजूद थे।