हरियाणा में मतदान जारी,
नई दिल्ली: आज शनिवार यानी 5 अक्टूबर को हरियाणा में 22 जिलों की 90 विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे वोटिंग जारी है। यह मतदान शाम 6 बजे तक चलेगी। वहीं इसका नतीजा आगामी 8 अक्टूबर को आएगा। इस बार प्रदेश में कुल 2.03 करोड़ मतदाता हैं। जिनमे 1.07 करोड़ पुरुष और 95 लाख महिला मतदाता हैं।
वहीं इस चुनाव में 1031 उम्मीदवार चुनाव मैदान पर हैं, जिसमें 930 पुरुष और 101 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। इनमें 462 निर्दलीय उम्मीदवार हैं, जिसमें 421 पुरुष और 41 महिला उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। मतदान के लिए इस बार प्रदेश में 20 हजार 632 पोलिंग बूथ भी बनाए गए हैं।
चुनाव के इस मैदान में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ-साथ कांग्रेस ने भूपेंद्र हुड्डा, जेजेपी के दुष्यंत चौटाला और आईएनएलडी के अभय चौटाला की किस्मत दांव पर लगी हुई है। वहीं इस बार बीजेपी के अनिल विज तो जुलाना सीट से विनेश फोगाट पर भी सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
इसके साथ ही खास बात यह है कि राज्य में पहली बार 5 बड़े राजनीतिक कांग्रेस और BJP के अलावा जननायक जनता पार्टी (JJP), इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) और आम आदमी पार्टी (AAP) चुनावी मैदान में है।
देखा जाए तो BJP और AAP को छोड़कर अन्य सभी दल दूसरे दलों के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ रहे हैं। इस बार कांग्रेस ने CPI-M के साथ एक सीट पर गठबंधन किया है। वहीं जजपा, सांसद चंद्रशेखर आजाद की पार्टी आजाद समाज पार्टी (ASP) और इनेलो, बहुजन समाज पार्टी (BSP) के साथ मिलकर इस चुनावी रण में है ।
05 Oct 2024 08:21 PM (IST)
हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए मतदान संपन्न हो गया है। लगभग 1.3 करोड़ मतदाताओं ने मतदान में हिस्सा लिया, जिसके परिणामस्वरूप कुल मतदान 64.1% रहा। यमुनानगर में सबसे ज्यादा 71.6% मतदान हुआ, जबकि मेवात में 70.1% मतदान हुआ। वहीं फरीदाबाद में 52.5% और गुरुग्राम में 54.6% मतदान हुआ।
The polling for the 90 assembly seats in Haryana has concluded. Approximately 1.3 crore voters participated, resulting in an overall voter turnout of 64.1%. Notably, Yamunanagar saw a turnout of 71.6%, while Mewat recorded 70.1%. In contrast, Faridabad reported a turnout of… pic.twitter.com/qL6BgCNXQf
— IANS (@ians_india) October 5, 2024
05 Oct 2024 07:36 PM (IST)
#WATCH गन्नौर, सोनीपत: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के बाद EVM मशीनों को सील किया जा रहा है। pic.twitter.com/zOFifwdV9W
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 5, 2024
05 Oct 2024 06:06 PM (IST)
चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़े के मुताबिक शाम 5 बजे तक हरियाणा में करीब 61.00 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसके अलावा जिलेवार प्रतिशत की बात करें, तो सबसे ज्यादा मतदान मेवात जिले में 68.28. प्रतिशत और सबसे कम गुड़गांव जिले में 49. 97 प्रतिशत मतदान हुआ है।
किस जिले में कितना प्रतिशत हुआ मतदान ?
05 Oct 2024 04:57 PM (IST)
चंडीगढ़ : कुरुक्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर शनिवार को एक दूल्हा मतदान करने के बाद शादी करने के लिए निकला जिसके कारण वह आकर्षण का केंद्र बन गया। शादी के वस्त्रों में वोट डालने पहुंचे दूल्हे का नाम सुनील कुमार है। हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के दूल्हे ने विवाह बंधन में बंधने से पहले अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कुमार ने लाडवा विधानसभा सीट के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा, "मैं सभी को संदेश देना चाहता हूं कि वोट डालना बहुत महत्वपूर्ण है। किसी को भी अपना वोट बर्बाद नहीं करना चाहिए।"
05 Oct 2024 04:01 PM (IST)
नूंह में वोटिंग के दौरान 3 जगह बवाल होने घटना सामने आई है। कांग्रेसश् इनेलो-बसपा और निर्दलीय उम्मीदवारों के समर्थकों के बीच पथराव हो गया। पथराव में 2 लोगों के घायल होने की सूचना है। बवाल होते देख क्षेत्र में भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।
05 Oct 2024 03:42 PM (IST)
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आज सुबह से मतदान जारी है। राज्य में 90 सीटों पर वोटिंग हो रही है। दोपहर 3 बजे तक सभी सीटों को मिलाकर 49.13% प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। सबसे ज्यादा वोटिंग 56.79% यमुनानगर में हुई। उसके बाद नूह में 56.59%, पलवल में 56.02% वोटिंग और सबसे कम गुरुग्राम में 36.61 प्रतिशत मतदान किया गया।
05 Oct 2024 02:47 PM (IST)
हरियाणा में आज दोपहर 1 बजे तक फरीदाबाद और गुरुग्राम सबसे कम वोटिंग हुई है।
05 Oct 2024 02:04 PM (IST)
हरियाणा में आज दोपहर 1 बजे तक 40 % तक मतदान हुआ है। यहां 47% वोटिंग के साथ यमुनानगर सबसे आगे चल रहा है। फरीदाबाद में सबसे कम 32.5 % वोटिंग हुई है।
36.69% voter turnout recorded till 1 pm in Haryana Assembly elections.
As of 1 pm, Mewat recorded the highest voter turnout of 42.64%, followed by Yamunanagar at 42.08% and Jind at 41.93%. Panchkula recorded the lowest voter turnout at 25.89% pic.twitter.com/xaNXGa0evk
— ANI (@ANI) October 5, 2024
05 Oct 2024 12:51 PM (IST)
हिसार में आज मतदान के दौरान नारनौंद के गांव खांडा खेड़ी में पूर्व वित्त मंत्री एवं नारनौंद से BJP उम्मीदवार कैंडिडेट कैप्टन अभिमन्यु और कांग्रेस उम्मीदवार जस्सी पेटवाड़ के समर्थक आपस में भिड़ गए। इन दोनों पक्षों के बीच खुब लात घूंसे भी चले। वहीं पुलिस ने बीच बचाव करके दोनों पक्षों को समझाया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर बोगस वोटिंग करवाने का संगीन आरोप लगाया।
Khanda kheri Hisar pic.twitter.com/UF4ZoSv5q9
— Anish Dahiya (@dahiya_anish_19) October 5, 2024
05 Oct 2024 11:27 AM (IST)
अब से कुछ देर पहले रोहतक में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने अपने परिवार के साथ मतदान किया।
#WATCH | Former Haryana CM and Congress leader Bhupinder Singh Hooda, his son and Congress MP Deepender Hooda cast their vote at a polling booth in Rohtak
Bhupinder Singh Hooda is Congress candidate from Garhi Sampla-Kiloi. pic.twitter.com/ICxxODsWtY
— ANI (@ANI) October 5, 2024
05 Oct 2024 11:09 AM (IST)
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और INLD प्रमुख ओम प्रकाश चौटाला ने आज वोट डालने के पहले कहा कि, "INLD हरियाणा में सरकार बनाएगी और आदित्य चौटाला यहां से अच्छे अंतर से जीतेंगे।"
#WATCH | Former Haryana CM and INLD chief Om Prakash Chautala casts his vote at a polling booth in Sirsa, Haryana
#HaryanaAssemblyElections2024 https://t.co/sK2hyFn41S pic.twitter.com/ot0pTsQWTM
— ANI (@ANI) October 5, 2024
05 Oct 2024 11:02 AM (IST)
अंबाला कैंट विधानसभा क्षेत्र से BJP उम्मीदवार अनिल विज ने अपना वोट डाला। अंबाला कैंट विधानसभा क्षेत्र से BJPउम्मीदवार अनिल विज ने अपना वोट डाला। आज अनिल विज ने कहा, "....सरकार भाजपा की बनेगी और मुख्यमंत्री वो बनेगा जिसे पार्टी चाहेगी। अगर पार्टी मुझे चाहेगी तो अगली मुलाकात आपसे मुख्यमंत्री आवास पर होगी...मैं सबसे वरिष्ठ नेता हूं।"
#WATCH | BJP candidate from Ambala Cantt Assembly seat Anil Vij casts his vote at a polling booth in Ambala, Haryana #HaryanaAssemblyElection2024 pic.twitter.com/YBZLSjD1H1
— ANI (@ANI) October 5, 2024
#WATCH | Ambala: BJP candidate from Ambala Cantt Assembly seat Anil Vij, says "...BJP will form its govt in Haryana. CM will be decided by the party if the party wants me, then our next meeting will be in the Chief Minister's residence. I am the senior most in the party..." pic.twitter.com/5ym2LCZW2I
— ANI (@ANI) October 5, 2024
05 Oct 2024 10:14 AM (IST)
आज कुरुक्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल घोड़े पर वोट डालने पहुंचे और मतदान किया।
#WATCH | Haryana: BJP MP Naveen Jindal reaches a polling station in Kurukshetra on a horse, to cast his vote for the Haryana Assembly elections. pic.twitter.com/cIIyKHXg0n
— ANI (@ANI) October 5, 2024
#WATCH कुरुक्षेत्र, हरियाणा: भाजपा सांसद नवीन जिंदल ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया।#HaryanaElections pic.twitter.com/fGVOIr7HuO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 5, 2024
05 Oct 2024 10:09 AM (IST)
आज सोनीपत में पहलवान व BJP नेता योगेश्वर दत्त ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया है।
#WATCH सोनीपत, हरियाणा: पहलवान व भाजपा नेता योगेश्वर दत्त ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया।#HaryanaElections pic.twitter.com/3wsYuyDAXC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 5, 2024
05 Oct 2024 10:03 AM (IST)
आज सुबह 9 बजे तक हरियाणा के 3 जिलों में 10% से अधिक वोटिंग हुई है। यहां यमुनानगर में सबसे ज्यादा वोट पड़े हैं। यमुनानगर में अब तक 10।9 10% तो जींद में 10।2 10% और कैथल में 10 10% वोट पड़े हैं।
05 Oct 2024 09:57 AM (IST)
मिली जानकारी के अनुसार भिवानी में पोलिंग बूथ पर झड़प हो गई है। कहा गया कि यहां कमल प्रधान नाम के व्यक्ति ने कांग्रेस प्रत्याशी अनिरूद्ध के कार्यकर्ताओं पर हाथपाई के गंभीर आरोप लगाए हैं। कमल खुद को BJP का एजेंट बता रहे हैं। खबर है कि हाथापाई व दुर्व्यवहार के बाद कमल जिला परिषद चेयरमेन अनिता मालिक से मुलाकात की है।
05 Oct 2024 09:52 AM (IST)
हरियाणा विधानसभा चुनाव में आज सुबह 9 बजे तक 9.53% मतदान हुआ है।
9.53% voter turnout recorded till 9 am in Haryana Assembly elections. pic.twitter.com/b5uyoIGQA5
— ANI (@ANI) October 5, 2024
05 Oct 2024 09:49 AM (IST)
आज चरखी दादरी में BJP नेता और पूर्व पहलवान बबीता फोगाट ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया। आज फोगाट ने कहा, "मैं बस इतना कहना चाहूंगी कि लोकतंत्र के इस महापर्व में सभी को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए और वोट करना चाहिए... मुझे किसी से कोई शिकायत नहीं है। कोई भी कभी भी किसी पार्टी में शामिल हो सकता है, हो सकता है कि उसने (विनेश फोगाट) पहले ही पार्टी (कांग्रेस) में शामिल होने के बारे में सोच लिया हो। हर किसी का अपना फैसला होता है..."
#WATCH | Charkhi Dadri, Haryana: Wrestler and BJP leader Babita Phogat shows her inked finger after casting her vote for the #HaryanaElections pic.twitter.com/8MouhO2f1C
— ANI (@ANI) October 5, 2024
#WATCH | Charkhi Dadri, Haryana: BJP leader Babita Phogat says, "For the welfare and development of the state, I would urge everyone to come out and vote in large numbers. This is your biggest responsibility as a citizen of this country... It is everyone's personal decision which… pic.twitter.com/h9N7x302fn
— ANI (@ANI) October 5, 2024
05 Oct 2024 09:17 AM (IST)
आज रोहतक जिले के महम विधानसभा सीट से हरियाणा जनसेवक पार्टी (HJP) के उम्मीदवार पूर्व विधायक बलराज कुंडू पर कुछ लोगों ने अचानक हमला किया है। उनके साथ हुई धक्कामुक्की में उनके कपड़े भी फट गए और निजी सचिव घायल हो गए। बलराज कुंडू ने आरोप लगाया कि पूर्व मंत्री आनंद सिंह दांगी ने ये हमला करवाया है।
Haryana: In Maham, a commotion erupted at booth number 134 involving Congress candidate Balram Dangi and JJP candidate Anand Singh Dangi. Anand and his group forcibly entered the booth, leading to a scuffle in which Balraj Kundu and his PA had their clothes torn pic.twitter.com/ceq5pcPD63
— IANS (@ians_india) October 5, 2024
05 Oct 2024 09:05 AM (IST)
कैथल विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी आदित्य सुरजेवाला ने अपने परिवार के साथ हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान किया। आज आदित्य सुरजेवाला ने कहा, "मैं सभी से विनती करता हूं कि बाहर आएं और वोट करें, यह लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण चीज है। मेरी विनती है कि विकास के लिए, बदलाव के लिए वोट करें।"
#WATCH | Congress candidate from Kaithal assembly seat, Aditya Surjewala casts his vote at a polling station in Kaithal.
BJP's Leela Ram, AAP's Satbir Singh Goyat and JJP's Sandeep Garhi are contesting from the Kaithal seat#HaryanaElection pic.twitter.com/WKtl2MQQBU
— ANI (@ANI) October 5, 2024
#WATCH | After casting his vote for #HaryanaElection, Congress candidate from Kaithal assembly seat, Aditya Surjewala says "I want to make an appeal to the people of the state to come out and cast their votes. Elections are held once in 5 years but this is the most important… pic.twitter.com/QKVsuhXyY7
— ANI (@ANI) October 5, 2024
05 Oct 2024 08:47 AM (IST)
आज मतदान के बाद कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने कहा, "...हमारी पार्टी फैसला करती है, यह हमारी परंपरा है। आज हरियाणा की किस्मत बदलेगी। आज एकतरफा मुकाबला है और लोग यह दिखा भी रहे हैं...कांग्रेस पार्टी और हम नीति और नेतृत्व पर मजबूत हैं...हम राज्य की सभी 90 सीटें जीतने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं।"
#WATCH | Hisar, Haryana: Congress MP Kumari Selja says, "... At the end of the day, our party high command makes decisions... Today's fight will change the fate of Haryana. Although this a one-sided contest... BJP is ready to welcome me because they are already very weak. They… https://t.co/Zmty8kwVJw pic.twitter.com/hklMor1hWF
— ANI (@ANI) October 5, 2024
05 Oct 2024 08:39 AM (IST)
हिसार से कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने आज हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपना मतदान किया।
#WATCH | Congress MP Kumari Selja casts her vote at a polling booth in Hisar for the #HaryanaElections pic.twitter.com/0PvngpwQLV
— ANI (@ANI) October 5, 2024
05 Oct 2024 08:28 AM (IST)
आज PM नरेंद्र मोदी ने 'X'में पोस्ट कर कहा कि आज हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग है। सभी मतदाताओं से आज मेरी अपील है कि वे लोकतंत्र के इस पावन उत्सव का हिस्सा बनें और मतदान का एक नया रिकॉर्ड कायम करें। इस अवसर पर पहली बार वोट डालने जा रहे राज्य के सभी युवा साथियों को मेरी विशेष शुभकामनाएं।
आज हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग है। सभी मतदाताओं से मेरी अपील है कि वे लोकतंत्र के इस पावन उत्सव का हिस्सा बनें और मतदान का एक नया रिकॉर्ड कायम करें। इस अवसर पर पहली बार वोट डालने जा रहे राज्य के सभी युवा साथियों को मेरी विशेष शुभकामनाएं।
— Narendra Modi (@narendramodi) October 5, 2024
05 Oct 2024 08:17 AM (IST)
पूर्व रेसलर और कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट ने अपने गांव बलाली में मां प्रेमलता और भाभी सुमन के साथ मतदान किया। जानकारी दें कि विनेश जींद जिले की जुलाना सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार हैं।
#WATCH | Congress candidate from Julana Assembly Constituency Vinesh Phogat arrives at a polling station in Charkhi Dadri to cast her vote for #HaryanaElelction
She says, "It is a huge festival for Haryana and a very big day for the people of the state. I am making an appeal to… pic.twitter.com/7LoYTR0Xvl
— ANI (@ANI) October 5, 2024
05 Oct 2024 08:10 AM (IST)
हरियाणा के आदमपुर में BJP नेता कुलदीप बिश्नोई ने अपने परिवार के साथ मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला।
#WATCH | Hisar, Haryana: BJP leader Kuldeep Bishnoi, his son and BJP candidate from Adampur Assembly constituency, Bhavya Bishnoi cast their vote at a polling station in Adampur. #HaryanaElelction pic.twitter.com/NqIunsuC2K
— ANI (@ANI) October 5, 2024
05 Oct 2024 07:58 AM (IST)
आज जहां अंबाला में हरियाणा के मुख्यमंत्री और लाडवा विधानसभा सीट से BJP उम्मीदवार नायब सिंह सैनी ने विधानसभा चुनाव के लिए अपना मतदान किया है। वहीं मुख्यमंत्री ने कहा की , "मैं हरियाणा की जनता से अनुरोध करूंगा कि मतदान जरूर करें।हरियाणा का मूड साफ दिख रहा है कि हरियाणा में भाजपा की सरकार बन रही है।।। 10 साल में डबल इंजन की सरकार ने हरियाणा में जबरदस्त काम किया है।कांग्रेस झूठ और लूट की राजनीति करती है, हरियाणा ने मन बना लिया है कि तीसरी बार भाजपा की सरकार बन रही है।"
#WATCH | Haryana CM and BJP's candidate from Ladwa assembly seat, Nayab Singh Saini says "I want to appeal to the people of Haryana to cast 100% votes...The mood of the people of Haryana is clear. BJP is going to form its government for the third time with a huge margin on 8th… pic.twitter.com/ql9gl0gSnF
— ANI (@ANI) October 5, 2024
05 Oct 2024 07:51 AM (IST)
आज अंबाला में हरियाणा के मुख्यमंत्री और लाडवा विधानसभा सीट से BJP उम्मीदवार नायब सिंह सैनी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपना मतदान किया है।
#WATCH | Haryana CM and BJP's candidate from Ladwa assembly seat, Nayab Singh Saini arrives at a polling booth in Ambala to cast his vote for #HaryanaElelction pic.twitter.com/FE0FuHIXGH
— ANI (@ANI) October 5, 2024
#WATCH अंबाला: हरियाणा के मुख्यमंत्री और लाडवा विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार नायब सिंह सैनी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया।#HaryanaElelction pic.twitter.com/zL7JLzvGpv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 5, 2024
05 Oct 2024 07:48 AM (IST)
आज कुरुक्षेत्र में गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया है।
#WATCH | Haryana: Gujarat Governor Acharya Devvrat casts his vote at a polling booth in Kurukshetra for the #HaryanaElections pic.twitter.com/9qJh1ft8Dz
— ANI (@ANI) October 5, 2024
05 Oct 2024 07:44 AM (IST)
आज झज्जर में ओलंपिक पदक विजेता और भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया। आज मतदान के बाद मनु भाकर ने कहा, "यह मेरा पहला मतदान है... मुझे लगता है कि इस देश के युवा होने के नाते, यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपना वोट डालें। आपको जो सबसे अच्छा लगे, उसे वोट देना चाहिए... देश का विकास हमारे हाथ में है... हमें अपना जनप्रतिनिधि चुनना चाहिए..."
#WATCH | Olympic medalist & Indian shooter Manu Bhaker arrives at a polling station in Jhajjar to cast her vote for the #HaryanaElelction pic.twitter.com/LPEigw00mn
— ANI (@ANI) October 5, 2024
#WATCH | Olympic medalist Manu Bhaker casts her vote at a polling station in Jhajjar for the #HaryanaElection2024 pic.twitter.com/jPXiQ2zwJf
— ANI (@ANI) October 5, 2024
#WATCH | On casting her first vote, Olympic medalist Manu Bhaker says, "Being the youth of this country, it is our responsibility to cast our vote for the most favourable candidate. Small steps lead to big goals... I voted for the first time..." https://t.co/806sYLcpoe pic.twitter.com/vQ5j4m7fFB
— ANI (@ANI) October 5, 2024
05 Oct 2024 07:41 AM (IST)
हरियाणा में मतदान जारी है। राज्य के पूर्व CMऔर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने करनाल में अपना वोट डाला है।
#WATCH | Union Minister Manohar Lal Khattar casts his vote at a polling station in Karnal for the #HaryanaElection pic.twitter.com/V297HyO8bP
— ANI (@ANI) October 5, 2024