हरियाणा : CM सैनी सहित इन विधायकों ने ली शपथ, कुश्ती की जर्सी पहने फोगाट ने लगाया ‘जय किसान’ का नारा
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और अन्य नवनिर्वाचित विधायकों को आज यहां शुक्रवार को 15वीं राज्य विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ दिलायी गई है। आज खेल जर्सी पहने फोगाट ने शपथ लेने के बाद 'जय जवान, जय किसान, जय खिलाड़ी, जय नौजवान और जय हरियाणा' कहा।
- Written By: राहुल गोस्वामी
CM सैनी सहित इन विधायकों ने ली शपथ
चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और अन्य नवनिर्वाचित विधायकों को आज यहां शुक्रवार को 15वीं राज्य विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ दिलायी गई है। आज प्रोटेम स्पीकर एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रघुवीर सिंह कादियान ने नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलायी है। वहीं पंचकूला में 17 अक्टूबर को हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले सैनी पहले व्यक्ति थे जिन्हें प्रोटेम स्पीकर ने शपथ दिलायी।
आज मुख्यमंत्री सैनी के बाद, उनके मंत्रिपरिषद के सदस्यों – अंबाला कैंट से सात बार के विधायक अनिल विज, इसराना विधायक कृष्ण लाल पंवार, बादशाहपुर विधायक राव नरबीर सिंह, पानीपत ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा, फरीदाबाद विधायक विपुल गोयल, गोहाना विधायक अरविंद शर्मा और रादौर विधायक श्याम सिंह राणा को प्रोटेम स्पीकर ने शपथ दिलायी।
यहां पढ़ें – धान खरीद में देरी से भड़के किसान, आज विरोध में पंजाब की सड़कें होंगी जाम, SKM का ऐलान
सम्बंधित ख़बरें
विनेश फोगाट के बाहर होते ही मचा बवाल, पति सोमवीर राठी ने WFI को घेरा, मंशा पर खड़े किए बड़े सवाल
विनेश फोगाट को सेमीफाइनल में मिली हार, मीनाक्षी से नहीं पा सकीं पार; टूट गया एशियन गेम्स में खेलने का सपना
विनेश फोगाट को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, एशियन गेम्स 2026 के ट्रायल में मिल गई एंट्री; WFI को लगा बड़ा झटका
दिल्ली हाईकोर्ट से विनेश फोगाट को मिली राहत पर संकट, रेसलिंग फेडरेशन ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका
इनके अलावा मंत्रियों में बरवाला विधायक रणबीर गंगवा, नरवाना विधायक कृष्ण कुमार बेदी, तोशाम विधायक श्रुति चौधरी, अटेली विधायक आरती सिंह राव, तिगांव विधायक राजेश नागर और पलवल विधायक गौरव गौतम को शपथ दिलायी गयी। गौरतलब है कि, विधायक कृष्ण कुमार बेदी ने आज संस्कृत में शपथ ली, जबकि चौधरी ने अंग्रेजी में शपथ ली।
वहीं मंत्रिपरिषद के बाद आज महिला विधायकों को शपथ दिलायी गई। इनमें BJPविधायक बिमला चौधरी, कांग्रेस विधायक एवं पूर्व मंत्री गीता भुक्कल, भाजपा विधायक कृष्णा गहलावत, कांग्रेस विधायक मंजू चौधरी, कांग्रेस विधायक पूजा, निर्दलीय विधायक सावित्री जिंदल, भाजपा विधायक शक्ति रानी शर्मा, कांग्रेस विधायक शकुंतला खटक और कांग्रेस विधायक एवं ओलंपियन पहलवान विनेश फोगाट शामिल थीं।
यहां पढ़ें – कांग्रेस से बाहर होने पर बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान NCP में शामिल, इस सीट से मिला टिकट
आज खेल जर्सी पहने फोगाट ने शपथ लेने के बाद ‘जय जवान, जय किसान, जय खिलाड़ी, जय नौजवान और जय हरियाणा’ कहा। निर्मल सिंह, घनश्याम सर्राफ, कपूर सिंह, सतपाल सांगवान समेत विधायकों को भी शपथ दिलायी गई। जानकारी दें कि, बीते 5 अक्टूबर को हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा 48 ने सीट जीतकर लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी की, जबकि कांग्रेस ने 37 सीट जीतीं। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने दो सीट जीतीं और तीन निर्दलीय भी निर्वाचित हुए।
