Haryana Election Results 2024: चुनाव के नतीजों पर बोले भूपेंद्र सिंह हुड्डा- आएगी कांग्रेस की सरकार, रुझानों में आगे BJP

Haryana Election Results 2024: आज वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि उनकी पार्टी हरियाणा में अपने दम पर ही सरकार बनाने जा रही है। हालांकि वहीं, रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (BJP)आधी से अधिक सीटें जीतती दिख रही है।
अड़ियल रवैया छोड़कर किसानों से बात करे सरकार, हुड्डा ने बीजेपी पर बोला हमला
अड़ियल रवैया छोड़कर किसानों से बात करे सरकार, हुड्डा ने बीजेपी पर बोला हमला
Published on: 
Updated on: 

Haryana Election Results 2024: आज वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि उनकी पार्टी हरियाणा में अपने दम पर ही सरकार बनाने जा रही है। हालांकि वहीं, रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (BJP)आधी से अधिक सीटें जीतती दिख रही है।

इस बाबत आज पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने रोहतक में पत्रकारों से कहा कि, कांग्रेस को ‘‘बहुमत मिलेगा''। यह पूछे जाने पर कि क्या उनकी पार्टी को सरकार बनाने के लिए किसी समर्थन की आवश्यकता होगी, उन्होंने दोहराया कि कांग्रेस अपने दम पर सरकार बनाएगी।

आज उन्होंने यह भी कहा कि, ‘‘इसका श्रेय राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी और अन्य नेताओं को जाता है।वास्तविक श्रेय हरियाणा की जनता को जाता है।वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुमारी सैलजा ने भी विश्वास जताया कि उनकी पार्टी विजयी होगी। उन्होंने कहा, ‘‘इंतजार करिए। कांग्रेस शानदार बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।''

निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध नवीनतम रुझानों के अनुसार, हरियाणा में भाजपा 49 सीट पर आगे है, जो 90 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के आंकड़े से अधिक है। वहीं, कांग्रेस 35 सीट पर, निर्दलीय पांच पर, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) एक-एक सीट पर आगे हैं।

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए आज मंगलवार को जारी मतगणना के रुझानों में BJP ने कांग्रेस को पीछे छोड़ दिया है जबकि जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन बहुमत की ओर बढ़ता दिखायी दे रहा है। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। वहीं दोनों प्रदेशों में विधानसभा चुनावों के लिए जारी मतगणना में यह कांग्रेस और भाजपा के लिए मिश्रित परिणाम है।

इसके साथ ही BJPजम्मू-कश्मीर में हार की ओर बढ़ रही है लेकिन सुबह के रुझानों में पिछड़ने के बाद वह हरियाणा में कांटे की टक्कर में कांग्रेस से आगे निकल गयी है। हरियाणा में लगातार तीसरी बार जीत की उम्मीद कर रही भाजपा 90 विधानसभा सीट में से 50 पर आगे है जो बहुमत के आंकड़े से अधिक है। शुरुआती रुझानों में आगे रही कांग्रेस अब 34 सीट पर आगे है। (एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com